नीतू कपूर बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकाराओं में से एक रह चुकी हैं और वह अपने समय की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस रह चुकी हैं। परदे पर जब भी वह नजर आती थीं तो लोग हमेशा ही उनके काम को बहुत अधिक सराहते थे। खासतौर से, मेगास्टार ऋषि कपूर के साथ तो उनकी ऑन स्क्रीन जोड़ी ऑल टाइम फेवरिट थी। दो दुनी चार, खेल खेल में, रफू चक्कर, अमर अकबर एंथनी जैसी फिल्मों में ये दोनों साथ नजर आए और दर्शकों ने इन्हें बेहद पसंद किया। ये दोनों ऑन स्क्रीन कपल वास्तव में ऑफ स्क्रीन भी एक दूसरे से बेहद प्यार करते थे। साल 1980 में यह जोड़ा शादी के बंधन मे बंध गया।
उस समय नीतू कपूर का बॉलीवुड करियर पीक पर था। लेकिन शादी के बाद उन्होंने एक्टिंग ना करने का फैसला किया। उनके इस फैसले से यकीनन हर किसी को चौंका दिया। हालांकि, सालों बाद एक इंटरव्यू में नीतू कपूर ने यह बताया कि उन्होंने ऐसा फैसला क्यों किया था-
गंगा मेरी मां में आई थीं नजर
View this post on Instagram
बता दें कि नीतू कपूर ने 22 जनवरी 1980 के दिन अपने जीवन के प्यार ऋषि कपूर से शादी की थी। शादी के बाद उन्होंने भारतीय सिनेमा को अलविदा कह दिया था। उन्हें आखिरी बार साल 1983 में रिलीज हुई फिल्म गंगा मेरी मां में देखा गया था। शादी के लगभग 26 साल के लंबे अंतराल के बाद, उन्होंने साल 2009 में अपने पति ऋषि कपूर के साथ फिल्म लव आज कल के साथ ही बॉलीवुड में वापसी की। इसके बाद 2013 में उन्होंने एक्शन-कॉमेडी फिल्म में ऋषि और अपने बेटे रणबीर कपूर के साथ अभिनय किया था।
इसे भी पढ़ेंःनीतू और ऋषि कपूर की जोड़ी आजकल के स्टार कपल को भी देती है मात, इन पुरानी तस्वीरों में झलकता है प्यार
इसलिए लिया था एक्टिंग छोड़ने का फैसला
View this post on Instagram
दरअसल, जिस समय नीतू ने ऋषि कपूर से शादी की थी, उस समय वे अपने करियर के पीक पर थी। ऐसे में उनका एक्टिंग छोड़ना यकीनन लोगों के काफी अजीब लगा था। जबकि नीतू कपूर का इस मामले में कुछ और ही सोचना था। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि मुझे इतना फेम मिल गया था। इतनी फिल्में कर ली थी। मेरे पास वो इच्छा नहीं थी। मैं इसे छोड़ना चाहती था। इसलिए, मैंने खुशी-खुशी से यह फैसला लिया।
जबरदस्ती नहीं छोड़ी एक्टिंग
इसी इंटरव्यू में नीतू कपूर से यह भी बताया था कि उन्होंने कभी भी जबरदस्ती एक्टिंग नहीं छोड़ी क्योंकि उन्हें शादी करनी थी। उन्होंने अच्छे से खुशी से सबकी फिल्में पूरी की। साथ ही, सबको यह बोल दिया कि वह एक साल में शादी कर रही हैं। उन्होंने अपनी सभी फिल्में बहुत अच्छी तरह कंप्लीट की।
वापिस लौटने की नहीं हुई इच्छा
View this post on Instagram
अक्सर शादी के बाद एक्ट्रेस एक्टिंग छोड़ देती हैं। लेकिन जल्द ही उन्हें इसका मलाल होता है। ऐसे में वे वापिस एक्टिंग की दुनिया में पैर जमाना चाहती हैं। हालांकि, नीतू कपूर के साथ कभी ऐसा नहीं हुआ। उन्हें नहीं लगा कि उन्हें वापिस वहां जाना चाहिए। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण थे ऋषि कपूर। ऋषि कपूर ने ना केवल उनकी हर जरूरत का ख्याल रखा, बल्कि जीवनभर उन्हें बहुत खुश भी रखा। ऐसे में उन्हें कभी भी अपने एक्टिंग छोड़ने के फैसले का कोई पछतावा नहीं हुआ।
इसे भी पढ़ेंःबहुत ही स्पेशल है आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की बेटी का नाम, आप भी जानें इसका मतलब
ऋषि कपूर भले ही आज इस दुनिया में नहीं है। लेकिन ऋषि कपूर और नीतू कपूर का एक-दूसरे के प्रति प्यार हमेशा ही अन्य कपल्स को इंस्पायर करता रहेगा।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों