एक्ट्रेस नीतू और ऋषि कपूर बी-टाउन के सबसे पावरफुल कपल्स में से एक हैं। साल 2020 में निधन होने को बावजूद भी ऋषि कपूर नीतू जी के दिल में जिंदा हैं। हर खास मौके पर नीतू उन्हें याद करती हैं और ऋषि जी के साथ बीते लम्हों को सोशल मीडिया साझा करती रहती हैं। आज के इस स्लाइडशो में हम आपको नीतू जी और ऋषि कपूर की पुरानी तस्वीरें दिखाएं, जिनमें दोनों के बीच प्यार साफ झलकता है। आइए देखें-
नीतू और ऋषि कपूर की जोड़ी आजकल के स्टार कपल को भी देती है मात, इन पुरानी तस्वीरों में झलकता है प्यार
- Pragati Pandey
- Editorial
- Updated - 07 Jul 2022, 19:07 IST
1 नीतू और ऋषि की लव स्टोरी
कपूर खानदान में जन्मे चिंटू अपने जमाने के हैंडसम एक्टर्स में से एक थे। जिन पर हजारों लड़कियां फिदा थीं। लेकिन जब वो नीतू से मिले तो उन्हीं के प्यार में बंध गए।
10 दोनों ने निभाया एक-दूसरे का साथ
शादी के बाद दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे का साथ निभाया। दोनों हर सुख दुख में एक-दूसरे का हौसला बढ़ाते नजर आए।
11 ऋषि जी ने कहा दुनिया को अलविदा-
साल 2020 में खराब स्वास्थ्य के चलते ऋषि जी ने दुनिया को अलविदा कह दिया। हालांकि, आज भी नीतू के दिल में ऋषि साहब जिंदा हैं।
तो ये थीं नीतु और ऋषि साहब की खूबसूरत पुरानी तस्वीरें। जिन्हें देखने से दोनों एक आइडल कपल नजर आते हैं। आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें। साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
2 नीतू और ऋषि की पहली मुलाकात
साल 1974 में ऋषि और नीतू पहली बार अपनी फिल्म ‘ जहरीला इंसान’ के सेट पर मिले, यहीं दोनों में दोस्ती हुई। उस दौर में नीतू महज 14 साल की थीं। दोनों के बीच की दोस्ती कुछ समय बाद प्यार में बदल गई।
3 गर्लफ्रेंड के लिए नीतू से लिखवाया था लेटर
रिश्ते में बंधने से पहले दोनों बहुत अच्छे दोस्त थे। उस वक्त ऋषि साहब की गर्लफ्रेंड भी थी। एक बार दोनों में बहस हो गई, तब गर्लफ्रेंड को मनाने के लिए ऋषि कपूर ने नीतू से ही टेलीग्राम लिखवाया था।
4 एक-दूसरे के लिए परफेक्ट थे नीतू और ऋषि
जैसे-जैसे दोनों का रिश्ता गहरा होता गया, ऋषि अपनी गर्लफ्रेंड को भूलने लगे। नीतू उन्हें हमेशा से अपने लिए परफेक्ट लगती थीं।
5 मां को नहीं पसंद थे ऋषि
नीतू कपूर की मां को फिल्मी दुनिया के लड़के ज्यादा पसंद नहीं थे इसी कारण उन्होंने अपने घर पर अफेयर की बात छिपाई। हालांकि जब उनकी नीतू की मां को अपनी बेटी के अफेयर के बारे में पता चला, तब वो बहुत नाराज हुईं। इतना ही उन्होंने नीतू को इस बात पर पीटा भी था।
6 बाद में मान गई मां-
काफी समय तक विरोध करने के बाद नीतू जी मां आखिरकार मान गईं। लेकिन उन्होंने डेट पर जाने के लिए या मिलने के लिए कई सारी पाबंदियां लगा दी थीं।
7 बेहद अलग अंदाज में हुई थी सगाई
नीतू कपूर और ऋषि कपूर की सगाई काफी दिलचस्प थी। बता दें कि दोनों शादी अटेंड करने के लिए दिल्ली आए हुए थे। इसी मौके पर ऋषि कपूर ने अंगूठी लेकर नीतू को पहना दी। इसी के साथ दोनों की सगाई हो गई। हालांकि बाद में दोनों ने बड़े धूमधाम से दोनों ने शादी की।
इसे भी पढ़ें- रोमांटिक हीरो से लेकर कंट्रोवर्सीज और कैंसर से जूझने तक, ऐसा रहा ऋषि कपूर की जिंदगी का सफर
8 नीतू 21 साल की उम्र में बनी थीं दुल्हन
जब नीतू की शादी हुई, उस वक्त वो महज 21 साल की थीं। दोनों की शादी की आलीशान जश्न ने कम नहीं थी। जिसमें 4,000 लोगों से ज्यादा मेहमान शामिल हुए।
9 शादी के बाद नीतू ने फिल्मी पर्दे को कहा बाय-
कपूर खानदान की बहू बनने के साथ ही नीतू कपूर ने बॉलीवुड को बाय-बाय कह दिया। हालांकि अब वो दोबारा फिल्मों में वापसी कर चुकी हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।