herzindagi
jasleen matharu makeup for anup jalota article

जसलीन मथारू की तरह मेकअप करने से क्या वाकई इंप्रेस होते हैं पुरुष

बिस बॉस में जसलीन मथारू अनूप जलोटा को गुड मॉर्निंग बोलने से पहले मेकअप करती हैं। लेकिन मेकअप क्या वाकई पुरुषों को बहुत ज्यादा इंप्रेस करने में कामयाब होता है? <div>&nbsp;</div>
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-10-01, 15:57 IST

बिगबॉस सीजन 12 में नजर आ रही जसलीन मथारू के अनूप जलोटा के साथ लिंकअप की आजकल काफी चर्चा है। एक तरफ इनकी उम्र का इतना बड़ा फासला और दूसरी तरफ इनके बीच की नजदीकियां, दोनों ही इनकी तरफ खासा ध्यान आकर्षित कर रही हैं। बिग बॉस में जसलीन अनूप जलोटा की दवाइयों से लेकर हर छोटी जरूरत का ध्यान रखती नजर आ रही हैं।

एक दिलचस्प चीज बिग बॉस में नजर आई, वह यह कि जसलीन सुबह-सुबह आईने के सामने सज-संवर रही थीं। इस बारे में जसलीन ने कहा, 'सजधज कर मुझे अनूप जी को गुड मॉर्निंग बोलना है।' जाहिर है जब महिलाएं किसी पर फिदा होती हैं तो वे उसे हर तरह से लुभाना चाहती हैं, लेकिन क्या वाकई सिर्फ मेकअप से पुरुष महिलाओं के प्रति आकर्षित होते हैं?

jasleen matharu makeup for anup jalota inside

महिलाओं के लुक्स निश्चित रूप से पहली नजर में उन्हें आकर्षण का केंद्र बनाते हैं, लेकिन जो चीज पुरुष को किसी महिला के बारे में सोचने के लिए मजबूर करती है, वह है उसकी इंप्रेसिव पर्सनेलिटी। अगर आप भी यह बात जानने के लिए उत्सुक हैं तो हम आपको बताते हैं कि पुरुषों को महिलाओं की कौन सी चीजें सबसे ज्यादा अपील करती हैं-

हर किसी के साथ अच्छा व्यवहार

जो महिलाएं दूसरों के साथ हमेशा अच्छी तरह से पेश आती हैं वे महिलाएं पुरुषों को काफी अच्छी लगती हैं। दूसरों के साथ बिल्कुल वैसा ही व्यवहार करना जैसा कि आपने लिए चाहते हैं, आसान नहीं होता। ऐसी महिलाएं अपनी गरिमा बनाए रखती हैं, शांतिपूर्ण तरीके से सिचुएशन हैंडल करती हैं। चाहें बाहर शॉपिंग करनी हो या फिर घर के खर्च हों, ऐसी महिलाएं खुद को पूरी अहमियत देती हैं। खुद में विश्वास ही उन्हें दूसरों के सामने मजबूती से खड़ा होने में मदद करता है। 

Read more : महिलाओं की ये आदतें पुरुषों को बना देती हैं दीवाना

jasleen matharu makeup for anup jalota inside

महत्वाकांक्षी महिलाएं करती हैं अपील

ऐसी महिलाएं, जो महत्वाकांक्षी होती हैं, पुरुषों को ज्यादा अपील करती हैं। आगे बढ़ने का सपना उन्हें हर दिन नए प्रयास करने, चुनौतियों से जूझने और सकारात्मक रहने के लिए प्रेरित करता है। ऐसी महिलाएं पॉजिटिव एटीट्यूड वाली होती हैं और जिंदगी के प्रति उनका नजरिया ज्याद संजीदा होता है। ऐसी महिलाओं में सीखने की ललक होती है, वे दिन कुछ नया जानने का प्रयास करती हैं, गाइडेंस लेती हैं, मेंटोर और लाइफ कोच से सलाह लेती हैं और हमेशा अपनी क्षमताओं से आगे बढ़ने का प्रयास करती हैं। 

jasleen matharu makeup for anup jalota inside

भाता है 'मुझे यह मिलना ही चाहिए वाला एटीट्यूड' 

जो महिलाएं आत्मविश्वास से भरी होती हैं, अपनी क्षमताओं से भली-भांति वाकिफ होती हैं, वो ये भी जानती हैं कि वे क्या कुछ हासिल कर सकती हैं। खुद पर अविश्वास से आगे बढ़कर लगातार प्रयास करने वाली महिलाओं को आखिरकार अपने काम में कामयाबी हासिल होती ही है। ऐसी महिलाएं जब मुश्किल या असंभव लगने वाले काम कर दिखाती हैं तो दूसरे भी उनके काम की सराहना करते हैं। ऐसी महिलाओं का आत्मबल उन्हें मुश्किल से मुश्किल स्थिति को भी मजबूती से हैंडल करने का हौसला देता है। ऐसी महिलाएं दूसरी महिलाओं को उत्साहित करती हैं और उन्हें सहारा देती हैं।

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।