herzindagi
space above kitchen cabinet ideas

किचन कैबिनेट के ऊपर के स्पेस को इस तरह स्मार्टली करें यूज

अगर आप किचन को स्मार्टली आर्गेनाइज और डेकोरेट करना चाहती हैं तो आपको कैबिनेट के ऊपर के स्पेस को भी यूज करना चाहिए।   
Editorial
Updated:- 2020-05-26, 08:30 IST

घर को आर्गेनाइज और डेकोरेट करना एक कला है। अगर आप अपने घर को मैनेज करते हुए स्मार्टनेस दिखाती हैं तो कम स्पेस होना भी आपको अखरता नहीं है। ऐसा ही कुछ किचन के साथ भी है। किचन में महिलाओं का एक लंबा वक्त बीतता है और वहां पर अगर चीजें सही तरह से स्टोर हों तो काम करने में आसानी होती है। घर के अन्य स्पेस की जगह किचन में भी ऐसे कई स्पेस होते हैं, जिन्हें हम यूं ही छोड़ देती हैं, लेकिन उन्हें कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। किचन में मौजूद ऐसी ही एक स्पेस है किचन कैबिनेट के ऊपर का स्पेस। इस ओर आपका शायद ही ध्यान जाता हो, लेकिन इस स्पेस की मदद से आप अपने किचन को डेकोरेट करने के साथ-साथ स्टोरेज में भी यूज कर सकती हैं। अगर आप किचन कैबिनेट के ऊपर अपना सामान आर्गेनाइज करके रखती हैं तो यकीन मानिए आपको इसके बाद अपनी किचन के छोटा होने का कोई दुख नहीं होगा। तो चलिए आज हम आपको बता रहे हैं कि आप किचन शेल्फ के ऊपर के स्पेस को किस-किस तरह इस्तेमाल कर सकती हैं-

बास्केट का सहारा

space above kitchen cabinet inside

किचन में ऐसी कई चीजें होती हैं, जिन्हें वहां पर रखना तो होता है, लेकिन वह सामान फैला हुआ बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता। ऐसे में आप बास्केट की मदद लें। इसमें आप किचन में लिए सूखा सामान रखें और फिर उसे किचन कैबिनेट के ऊपर रखें। इस तरह आप काफी सारा जरूरी खाने का सामान किचन में आसानी से स्टोर कर सकती हैं। एक ही तरह की बास्केट रखने से किचन कैबिनेट के ऊपर का हिस्सा देखने में भी अच्छा लगता है।

इसे भी पढ़ें: महिलाओं की कुकिंग को आसान बना देंगे ये 7 बेस्‍ट किचन टिप्‍स

 


रखें क्रॉकरी

क्रॉकरी का सामान यकीनन काफी नाजुक होता है और उनके टूटने का खतरा काफी अधिक होता है। अमूमन जब इन्हें नीचे की शेल्फ पर रखा जाता है तो अन्य सामान को निकालते समय यह चटक जाते हैं। ऐसे में इन्हें किचन कैबिनेट के ऊपर रखना अच्छा आईडिया है। दरअसल, क्रॉकरी को जब किचन कैबिनेट के ऊपर रखा जाता है तो ना सिर्फ यह अधिक सेफ होती हैं, बल्कि इस तरह किचन डेकोर भी किया जा सकता है

लगाएं प्लांट्स 

space above kitchen cabinet inside

इस बात में कोई दोराय नहीं है कि प्लांट्स घर में फ्रेशनेस एड करते हैं। इसलिए आप इसे अपनी किचन में भी शामिल कर सकती हैं। इसके लिए आप किचन कैबिनेट के ऊपर प्लांट्स लगाएं। जरूरी नहीं है कि आप रियल प्लांट्स ही लगाएं, आप बाजार में मिलने वाली नकली फूल को भी किचन कैबिनेट के ऊपर सजा सकती हैं। इन 5 सस्ते तरीकों से किचन को दें खूबसूरत लुक

 

करें चॉकबोर्ड पेंट

यह भी किचन कैबिनेट के ऊपर के स्पेस को इस्तेमाल करने का एक अच्छा आईडिया है। इसके लिए आप किचन शेल्फ के ऊपर चॉकबोर्ड पेंट करें। उसके बाद आप उस पर कलरफुल चॉक की मदद से तरह-तरह की ड्राइंग बनाएं। इसके अलावा अगर आप चाहें तो उस दिन का मेन्यू भी वहां पर लिख सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: किचन की सफाई नहीं बनेगी सिरदर्द, बस अपनाएं यह आसान क्लीनिंग टिप्स

रखें कुकबुक

space above kitchen cabinet insid

अगर आपको तरह-तरह की डिशेज बनाने का शौक है और आपके पास कुकबुक का एक बड़ा कलेक्शन है तो किचन शेल्फ के ऊपर के स्पेस को इस तरह आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए आप किचन शेल्फ के ऊपर अपनी कुकबुक का कलेक्शन रखें। किचन के पुराने सामान की मदद से सजाएं अपना आशियाना

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।