किचन किसी भी घर का एक अहम् हिस्सा होता है। यहां पर आप सिर्फ घर के सदस्यों का खाना ही नहीं पकातीं, बल्कि यह आपकी किस्मत व स्वास्थ्य से भी जुड़ा होता है। आमतौर पर जब भी किचन में वास्तु की बात होती है तो हम सभी सिर्फ गैस और उसे रखने के स्थान के बारे में ही बात करते हैं। लेकिन बर्तनों की ओर किसी का ध्यान नहीं जाता, हालांकि यह भी उतने ही अहम् होते हैं। अगर इनकी तरफ ध्यान ना दिया जाए तो यह आपकी जिन्दगी पर गहरा असर डाल सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें-Vastu Tips: वास्तु दोष की वजह से महिलाओं में हो सकती है थकान और परेशानी, अपनाएं ये टिप्स
बर्तन किचन में रखी जाने वाली ऐसी चीज है, जिसे घर मंे हर दिन कई बार इस्तेमाल किया जाता है। आपको शायद पता ना हो, लेकिन किचन में रखे बर्तनों का संबंध सिर्फ आपके स्वास्थ्य से ही नहीं होता, बल्कि यह धन और हमारे कार्य करने की शैली से भी जुड़ा होता है। इस प्रकार अगर आप किचन में टूटे फूटे बर्तन रखती हैं या फिर बर्तनों को गलत स्थान पर रखती हैं तो इससे आपको धन की हानि या फिर काम करने में भी परेशानी हो सकती है। आज इस लेख में वास्तुशास्त्री व फेंगशुई एक्सपर्ट डॉ आनंद भारद्वाज आपको बता रहे हैं कि आप अपनी किचन में बर्तन में किस तरह रखने चाहिए-
ऐसा ना हो बर्तन
जब आप किचन में बर्तन रख रही हैं तो आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि वहां पर कोई भी टूटा-फूटा या दबा हुआ बर्तन ना हो। इसके अलावा में किचन में अधूरे बर्तन रखने से भी परहेज करना चाहिए। मसलन, किसी बर्तन का ढक्कन ना हो या फिर किसी बर्तन का हैंडल टूट गया हो, तो उसे तुरंत ठीक करवाना चाहिए या फिर उसे अपनी किचन से बाहर कर दें।
आमतौर पर महिलाएं ऐसे बर्तन को अपनी किचन में रख लेती हैं और इस्तेमाल करती रहती हैं। अगर आप भी ऐसा करती हैं तो समझ लीजिए कि आपके घर में लक्ष्मी बिल्कुल नहीं रूकेगी और दरिद्रता आएगी ही आएगी।
झूठे ना रहे बर्तन
कई बार महिलाएं आलस्य के कारण खाने के बाद सिंक में बर्तनों को ऐसे ही छोड़ देती हैं। लेकिन डॉ आनंद भारद्वाज कहते हैं कि हर मील के बाद आपको बर्तनों को सिंक में झूठा नहीं छोड़ना चाहिए। खासतौर से, रात को तो बर्तनों को झूठा बिल्कुल भी ना छोड़ें। अगर ऐसी कोई समस्या है कि परिवार बड़ा है या फिर आप रात में बर्तन नहीं कर सकतीं तो आप कम से कम उन्हें पानी से अवश्य धो दें ताकि उनके झूठा अन्न ना रहे।
दिशाओं का ख्याल
बर्तन रखते समय आपको दिशाओं का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अगर आपकी किचन में किसी प्रकार की धातु जैसे पीतल, तांबे, कांसे या स्टील के बर्तन रख रही हैं तो उन्हें पश्चिम दिशा में ही रखना चाहिए। चांदी को आप पश्चिम के साथ-साथ उत्तर-पश्चिम दिशा में भी रखा जा सकता है। इससे परिवार के सदस्यों के बीच प्रसन्नता बनी रहती है।
इसे जरूर पढ़ें-घर में लाना है गुड लक तो वास्तु के अनुसार लगाएं आईना
वहीं घर में सेरामिक या मिट्टी के बर्तन हैं तो उन्हें किचन की दक्षिण पश्चिम दिशा में रखना काफी अच्छा माना जाता है। ऐसा करने से किचन में काम करने वाली महिला के जीवन में स्थिरता आती है। वहीं अगर आपने अपनी किचन में ग्लास के बर्तन इस्तेमाल करने हैं तो आप इन्हें पूर्व-उत्तर दिशा में रखें। माना जाता है कि इससे गुरू प्रसन्न होता है, जिससे बच्चों को ज्ञान, बुद्धि व विवेक मिलने में लाभ मिलता है।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों