herzindagi
world book fair theme and date

इस तारीख और थीम पर है विश्व पुस्तक मेला 2020, आप भी जानिए

इस बार भी पुस्तक मेला एक विशेष थीम लेकर आया है। तो चलिए जानते हैं विश्व पुस्तक मेला किस थीम पर है और कहां और कब से स्टार्ट हो रहा
Editorial
Updated:- 2019-12-19, 17:53 IST

अगर आप किताबों की शौकीन है तो आपके लिए गुड न्यूज है। जी हां- हर साल की तरह इस साल भी विश्व पुस्तक मेले की आयोजन की तारीख आ गई है। मेले में विश्व भर की किताबे उपलब्ध तो रहती ही साथ में आपको खाने और पीने की भी चीजे मिल जाती है। इस विश्व पुस्तक मेले की सबसे बड़ी खासियत यह है की हर साल ये किसी ना किसी थीम पर होती है। इस बार भी पुस्तक मेला एक विशेष थीम लेकर आया है। तो चलिए जानते हैं विश्व पुस्तक मेला किस थीम पर है और कहां और कब से स्टार्ट हो रहा-  

इसे भी पढ़ें: दूसरी शादी टूटने पर क्या बोली श्वेता तिवारी, आप भी जानिए

know about world book fair theme and date inside

 


विश्व पुस्तक मेला 2020, पुस्तक प्रेमी और जीवंत पाठक के लिए हर साल उनके अनुकूलन और अनुवाद के साथ-साथ विभिन्न भारतीय और विदेशी भाषाओं की किताबें लाता है। नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला का यह 28 वां संस्करण है। हर साल विश्व पुस्तक मेला (NDWBF) 2020 अपने बेहतरीन पुस्तकों के लिए जाना जाता है।

know about world book fair theme and date inside

नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला 2020 की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। NDWBF का 28 वां संस्करण 4 जनवरी, 2020 से शुरू हो रहा है जहां आपको तकरीबन लाखों किताबों को खरीदने और देखने का मौका मिलेगा। यही नहीं यहां लगभग आपको लाखों प्रकाशन के पुस्तक भी मिल जाएंगे। इस पुस्तक मेले का आयोजन नेशनल बुक ट्रस्ट विद इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गनाइजेशन, वाणिज्य मंत्रालय द्वारा सह-आयोजकों के रूप में किया जा रहा है।

विश्व पुस्तक मेला 2020 की थीम

know about world book fair theme and date inside

विश्व पुस्तक मेला 2020 का विषय यानि थीम गांधी: द राइटर्स राइटर है। इस थीम उद्देश्य भारतीय साहित्य और भारत के कुछ प्रमुख लेखकों के साथ-साथ विदेशों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रभाव को उजागर करना है। लेखक, संपादक, पत्रकार, और एक जन संचारक समानता के रूप में भी महात्मा गांधी के पहलुओं पर भी ध्यान देना है। 

इसे भी पढ़ें: नए साल में अगर बढ़ाना है बैंक बैलेंस, तो अपनाए ये तरीका

know about world book fair theme and date inside

विश्व पुस्तक मेला में भारतीय लेखकों के साथ-साथ विदेशी लेखकों की किताबें मिलेंगी। अगर आप विदेशी किताबों के शौकीन है तो फिर आपको बहुत खुशी मिलने वाली है। विश्व पुस्तक मेले में दक्षिण एशिया के प्रकाशन और बौद्धिक दुनिया के लिए एक प्रवेश द्वार भी बनाया जायेगा।

 

 

विश्व पुस्तक मेले की इतिहास

नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला पहली बार 1972 में आयोजित किया गया था।  हर साल इस मेले का आयोजन दिल्ली के प्रगति मैदान लिया जाता जो इस बार भी वही आयोजित किया गया है। 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।