जब भी घर को डेकोरेट करने की बात होती है तो सबसे पहले हम पेंट कलर के बारे में सोचते हैं। यह सबसे पहला और जरूरी स्टेप है। अन्य किसी भी डेकोर आइटम का ख्याल बाद में आता है। इतना ही नहीं, अक्सर हम पेंट कलर्स के आधार पर ही अपने डेकोर आइटम के कलर्स आदि को चुनती हैं। साथ ही साथ किसी भी रूम की थीम को डिसाइड करने में भी पेंट कलर्स का काफी अहम् रोल होता है।
मसलन, अगर आप अपने रूम को एक फेमिनिन लुक देना चाहती हैं तो ऐसे में पिंक कलर का इस्तेमाल करना सबसे अच्छा माना जाता है। वहीं दूसरी ओर, अगर आप रूम को एक नेचुरल फॉरेस्ट थीम पर सजाना चाहती हैं तो ऐसे में ग्रीन कलर चुना जा सकता है। लेकिन क्या आप यह जानती हैं कि पेंट कलर्स का चयन आपके रूम के साइज पर भी निर्धारित होना चाहिए।
मसलन, अगर आपका रूम छोटा है और आप उसे बिग दिखाना चाहती हैं तो ऐसे में आप कुछ खास कलर्स को चुन सकती हैं। तो चलिए आज हम आपको ऐसे ही कुछ कलर्स के बारे में बता रहे हैं तो आपके स्पेस को अधिक बिग दिखाते हैं-
गोल्डन कलर आपके स्मॉल स्पेस में एक वार्म एड करता है। अगर आप इस पेंट कलर को चुन रही हैं तो ऐसे में रूम के डेकोर को नेचुरल ही रखें। यह देखने में बेहद की क्लासी और ब्यूटीफुल लगेगा।
पर्पल ना सिर्फ आपके रूम को अधिक स्पेशियस दिखाते हैं, बल्कि यह आपके रूम में एक फ्रेशनेस भी एड करता है। आप अपने स्मॉल लिविंग रूम के लिए इस कलर के डिफरेंट शेड्स को चुन सकती हैं। अगर आप अपने होम डेकोर को पॉप लुक देना चाहती हैं तो ऐसे में आप पर्पल कलर को सलेक्ट करें।
इसे जरूर पढ़ें- Vastu Tips: किचन में लाल रंग बढ़ाता है पॉजिटिविटी, जानिए कैसे
आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि केवल लाइट या न्यूट्रल कलर (घर में बढ़ाएं नेचुरल लाइटिंग) ही आपके रूम को अधिक बिग दिखाते हैं। लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है। आप कई कलर्स को स्मार्टली चुनकर भी अपने रूम को बिगर दिखा सकती हैं। मसलन, आप कॉफी कलर या डीप ब्राउन की मदद से अपने रूम को अधिक बिग दिखा सकती हैं। इस कलर को सिटिंग स्पेस के लिए चुनना अच्छा रहता है।
मिंट ग्रीन एक बेहद ही क्लासी और बीची लुक देता है। इसके साथ आप मिरर, टेबल, चेयर आदि न्यूट्रल डेकोर करें। यह आपके रूम को यकीनन बेहद ब्यूटीफुल बनाएगा। आप इस मिंट ग्रीन कलर का इस्तेमाल अपने लिविंग रूम से लेकर किचन, बेडरूम आदि को अधिक बिगर दिखाने के लिए कर सकती हैं।
न्यूट्रल कलर कभी भी ट्रेंड से आउट नहीं होते। इनकी एक खासियत यह भी होती है कि यह आपके कमरे को एक सूदिंग रिफलेक्ट देते हैं और कमरे को बिगर दिखाते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने छोटे बेडरूम को बड़ा दिखाना चाहती हैं तो ऐसे में आप कई न्यूट्रल कलर को चुन सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- घर के अलग-अलग कमरों के लिए इस तरह चुनें बेस्ट कलर
वैसे तो इसके लिए व्हाइट कलर बेस्ट माना जाता है। लेकिन अगर आप व्हाइट कलर से पेंट नहीं करना चाहतीं तो ऐसे में बेज़ कलर से पेंट करना यकीनन एक अच्छा आईडिया है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।