herzindagi
bedroom organization hacks ideas

बेडरूम को आर्गेनाइज करने में यह हैक्स आएंगे आपके काम

अगर आप अपने बेडरूम को बेहद आसान तरीके से आर्गेनाइज करना चाहती हैं तो इन हैक्स की मदद ले सकती हैं।   
Editorial
Updated:- 2020-06-12, 08:30 IST

हर घर में बेडरूम एक बेहद महत्वपूर्ण कमरा होता है। इस कमरे को ना सिर्फ सोने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, बल्कि बेडरूम में व्यक्ति को काफी रिलैक्सड महसूस होता है। जब पूरा दिन काम करने के बाद आप अपने बेडरूम में जाकर लेटती हैं तो ऐसा लगता है कि पूरे दिन की थकान ही दूर हो गई हो। लेकिन अगर वहीं दूसरी ओर बेडरूम बिखरा हुआ हो तो मन की शांति कहीं गायब हो जाती है। साथ ही तनाव भी बढ़ने लगता है। कई बार महिलाओं की यह शिकायत होती है कि उनका बेडरूम छोटा है, इसलिए कम स्पेस के कारण वह अपने बेडरूम को सही तरह से आर्गेनाइज नहीं कर पातीं, जिससे उनका बेडरूम अक्सर फैला हुआ नजर आता है। इस स्थिति में जरूरी है कि आप लीक से हटकर कुछ सोचें। भले ही आपका बेडरूम छोटा हो या बड़ा, अगर आप कुछ आसान हैक्स की मदद लेती हैं तो उसे बिना किसी परेशानी के आर्गेनाइज कर सकती हैं। तो चलिए आज हम आपको ऐसे ही कुछ आसान बेडरूम आर्गेनाइजिंग हैक्स के बारे में बता रहे हैं-

शेल्फ का सहारा

bedroom organization hacks inside

अगर आपके पास सामान अधिक है और आपका बेडरूम छोटा है तो ऐसे में आप अपने बेडरूम में अतिरिक्त शेल्फ की मदद से अपने कमरे को आर्गेनाइज कर सकती हैं। इसके लिए आप अपने कमरे की दीवारों स्पेस के अनुसार, फ्लोटिंग शेल्फ बनाएं। अब आप इन शेल्फ में अपनी किताबें, शोपीस व अन्य सामान आसानी से रख सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: पति के साथ रोमांस रखना है बरकरार तो बेडरूम के लिए अपनाएं ये वास्तु टिप्स

हैंगिंग स्टोरेज की लें मदद

bedroom organization hacks inside

यह भी बेडरूम को आर्गेनाइज करने में आपकी मदद करेगा। आप अपने बेडरूम के दरवाजे पर हैंगिंग स्टोरेज बास्केट या आर्गेनाइजर लटकाएं। इसके बाद आप वहां पर अपनी जरूरत का सामान जैसे शूज, मेकअप या ब्यूटी केयर का सामान आदि आसानी से रख सकती हैं। बेडरूम में कई छोटी-बड़ी चीजों को आर्गेनाइज करने का यह एक बेहद अच्छा आईडिया है।

 

बेड के नीचे की जगह

bedroom organization hacks inside

अमूमन महिलाएं बेडरूम के छोटे होने के कारण परेशान रहती हैं, लेकिन बेडरूम में ऐसी कई जगहें होती हैं, जो यूं ही बेकार पड़ी रहती हैं, जबकि उनका स्मार्टली यूज किया जा सकता है। मसलन, बेड के नीचे की जगह को यूज करने के बारे में आपने शायद ही सोचा हो। जबकि आप यहां अंडर बेड शू आर्गेनाइजर रखकर अपने फुटवियर को आसानी से आर्गेनाइज कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: बेडरूम की दीवारों को सजाएं रोमांटिक अंदाज में

 


ड्राअर आर्गेनाइजर से बनाएं स्पेस

bedroom organization hacks inside

बेडरूम में अक्सर एक ही वार्डरोब का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन उसमें सारा सामान नहीं आ पाता, क्योंकि उसे हम सही तरह से आर्गेनाइज करके यूज नहीं करतीं। बेडरूम में मौजूद अलमारी को स्पेशियस बनाने के लिए ड्राअर आर्गेनाइजर का इस्तेमाल करना चाहिए। जब एक ही कैबिनेट में अलग-अलग सेक्शन बन जाते हैं तो ना सिर्फ आप उसमें अधिक सामान रख पाती हैं, बल्कि वह देखने में भी फैला हुआ नहीं लगता। (इसे भी पढ़ें: बेडरूम को सजाने के आसान 8 टिप्स)

इस लेख को पढ़ने के बाद यकीनन आपको अपने बेडरूम को आर्गेनाइज करने में कोई परेशानी नहीं होगी। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@freepik,makespace.com)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।