हमारे देश में कई सारे मंदिर हैं। इन मंदिरों में हजारों लोग पूजा करने के लिए जाते हैं। इन्हीं के बीच कुछ मंदिर ऐसे भी हैं, जहां लड्डू, खीर या नारियल का नहीं बल्कि ऐसी चीजों का भोग लगता है, जिनके बारे में आप कल्पना भी नहीं कर सकती हैं।
केरल राज्य के बालसुब्रमण्यम मंदिर में भगवान को फल-फूल, लड्डू या कोई अन्य प्रसाद नहीं बल्कि चॉकलेट चढ़ाई जाती है और कहा जाता है कि प्रभु इससे खुश भी होते हैं। लेकिन आखिर क्यों भगवान को चॉकलेट चढ़ाई जाती है इसके बारे में हम आपको बताएंगे।
भारत का वेनिस नाम से मशहूर शहर अलेप्पी का थेक्कन पलानी बालसुब्रमण्यम मंदिर इकलौता ऐसा मंदिर है जहां पर श्रद्धालु भगवान मुरुगन की सेवा में चॉकलेट चढ़ाते हैं। भगवान की पूजा के बाद लोगों के द्वारा चॉकलेट प्रसाद के रूप में दी भी की जाती है।
आपको बता दें कि इस मंदिर में भगवान मुरुगन के बालरुप की पूजा होती है और भगवान को 'मंच मुरगन' के नाम से जाना जाता है। (भारत के इन चार मंदिरों में होती है जानवरों की पूजा, जानिए)अपनी श्रद्धा और विश्वास के अनुसार श्रद्धालु भगवान मुरगन की कृपा पाने के लिए कई डब्बे भर-भरकर चॉकलेट लाते हैं। मुख्य रूप से श्रद्धालु मंच चॉकलेट लेकर आते हैं और भगवान पर चढ़ाते हैं। माना जाता है कि चॉकलेट चढ़ाने की प्रथा बहुत पुरानी है और इससे श्रद्धालु की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
इसे भी पढ़ें: आखिर क्यों किराडू मंदिर को कहा जाता है शापित, सूरज ढलने के बाद कोई नहीं जाता अंदर
मान्यता है कि केरल के इस में मंदिर में एक छोटे से बच्चे ने भगवान के पास चॉकलेट चढ़ाई थी और वह उसी समय वह चॉकलेट गायब हो गई। आज तक किसी को पता नहीं चल पाया कि वो चॉकलेट कहां गई और कैसे गायब हो गई। यह बात आसपास के इलाकों में लोगों तक फैल गई। उसी के बाद जो भी भक्त यहां आने लगा वो चॉकलेट लेकर ही आता। भक्तों को विश्वास है कि चॉकलेट चढ़ाने से भगवान खुश होते हैं और मन्नत पूरी होती है। यह मंदिर 300 साल पुराना है और यहां श्रद्धालुओं की भीड़ भी लगती है। ऐसा भी माना जाता है कि भक्त यहां से कोई मान्यता मांगते हैं तो वह पूरी होने के बाद अपने वजन के बराबर की चॉकलेट चढ़ाते हैं।
इसे भी पढ़ें: तस्वीरों में देखिए दुनिया के 10 सबसे भव्य मंदिरों की एक झलक, भारत नहीं इस देश में है सबसे बड़ा मंदिर
आपको इस मंदिर के बारे में जानकर कैसा लगा हमें जरूर कमेंट करके बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें साथ ही कमेंट करके हमें बताएं और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
image credit- facebook
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।