जब हम मुगल साम्राज्य की बात करते हैं, तो ज्यादातर लोगों के दिमाग में मुगल बादशाहों के नाम जैसे अकबर, शाहजहां, हुमायूं आदि के आते हैं। इन सभी बादशाहों में सबसे लोकप्रिय और शक्तिशाली सम्राट जहांगीर रहा है। शायद ही, कोई होगा जिसने जहांगीर के बारे में नहीं सुना होगा। क्योंकि जहांगीर एक ऐसा मुगल बादशाह था, जिसकी मोहब्बत की मिसाल भी दी जाती है।
इतिहास के पन्नों में कई ऐसी कहानियां बिखरी हुई हैं, जो अधूरी तो हैं लेकिन वह अमर हैं और उन्हें अभी तक याद किया जाता है जैसे लैला-मजनू, हीर-रांझा, रोमियो-जूलियट आदि की। उन्हीं में से एक सलीम-अनारकली की अधूरी कहानी है। हालांकि, अनारकली के अलावा भी सलीम यानि जहांगीर की कई बेगमों थीं, जो उनकी बेहद खास थीं। इसलिए आज हम आपको सलीम की कुछ ऐसी बेगमों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने मुगल शासन में जहांगीर के अलावा नीति-निर्माण में भी अपनी एक अहम भूमिका अदा की है।
मुगल साम्राज्य का शासनकाल
मुगल साम्राज्य का दौर लगभग सन 1526 से 1707 तक रहा, जिसकी स्थापना बाबर ने पानीपत की पहली लड़ाई में इब्राहिम लोदी को हराकर की थी। इसके बाद हुमायूं, अकबर, जहांगीर, शाहजहां आदि के बाद अंतिम मुगल शासक औरंगजेब था। जिन्होंने अपने शासन के दौरान समाज का निर्माण किया। इसके अलावा, कुछ महिलाएं भी थी, जिन्हें अपना योगदान नीति-निर्माण में दिया था।
कौन था मुगल बादशाह जहांगीर?
जहांगीर, अकबर के बाद मुगल साम्राज्य का सबसे महान बादशाह था। जहांगीरका जन्म 31 अगस्त 1569 को सिंध फ़तेहपुर सीकरी में शेख सलीम चिश्ती की कुटिया में हुआ था, उनको सलीम और नूरुद्दीन मुहम्मद जहांगीर के नाम से भी जाना जाता था। जहांगीर, अकबर मुगल बादशाह का बेटा था, जिसने अपने शासनकाल में कई ऐतिहासिक और सांस्कृतिक कार्य करवाए। हिन्दुस्तान पर जहांगीर ने 3 नवंबर 1605 से लेकर 28 अक्टूबर 1627 शासन किया था। इस दौरान जहांगीर ने कई शादियां भी की थीं। (मुगल बादशाह अकबर की पहली बेगम के बारे में कितना जानते हैं आप)
मानबाई
जहांगीर की सबसे पहली बेगम मानबाई थीं, जिन्हें शाह बेगम उर्फ मनाबाई शाह बेगम यानि ‘द रॉयल लेडी’ था। हालांकि, इनका ये नाम जहांगीर से शादी करने के बाद रखा गया था। आपको बता दें कि मानबाई आमेर के राजा भगवंत दास की पुत्री और राजा बिहारीमल की पुत्री थी, जिनका निकाह बेहद कम उम्र में जहांगीर से करवा दिया गया था।
आपको बता दें कि सलीम यानि जहांगीरऔर मानबाई की शादी 13 फरवरी, 1585 शादी को हुई थी। इसके बाद, इन्होंने पहली संतान जहांगीर को दी थी। इसका नाम सुल्तान-उन-निस्सा बेगम रखा गया था। साथ ही, आपको बता दें कि इन्होंने जहांगीर को शासनकाल में भी अपनी अहम भूमिका निभाई थी।
जगत गोसन
जगत गोसन मुगल बादशाह जहांगीर की सबसे खास और पसंदीदा बेगमों में से एक थी। इन्हें कई नामों से जाना जाता था जैसे- जोधाबाई, राजकुमारी मानवता बाईजी लाल सहिबा, राजकुमारी मनमती आदि। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जगत गोसन जोधपुर की मारवाड़ रियासत की राजकुमारी थी। इन्होंने जहांगीर से शादी की और मुगल साम्राज्य को एक नया बादशाह दिया। जी हां, जगत गोसन ने जहांगीर के बेटे शाहजहां को जन्म दिया। जगत गोसन को मलिका-ए- हिंदुस्तान की उपाधि भी दी गई थी।
इसे ज़रूर पढ़ें-मुगल साम्राज्य की इन शक्तिशाली महिलाओं के बारे में कितना जानते हैं आप?
नूरजहां
जब बात मुगल साम्राज्य के इतिहास की आती है और उसमें नूरजहां का नाम ना लिया जाए, ऐसा हो ही नहीं सकता क्योंकि यह मुगल बादशाह जहांगीर की पत्नी थी। उन्होंने मुगल शासन में एक अहम भूमिका अदा की है। वह एक खूबसूरत, बुद्धिमान, शील और विवेक सम्पन्न से पूर्ण महिला थी, जिन्हें साहित्य, कविता और ललित कलाओं से प्रेम था। उन्होंने जहांगीर से लगभग 1611 ई में शादी की थी। शादी के बाद उन्हें बादशाह की बेगम बनाया गया, इसी दौरान उन्होंने कई कार्य भी किए। ऐसा कहा जाता है कि उस दौरान सिक्कों पर भी उसका नाम खोदा जाने लगा था। इसलिए उनका नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज है।
साहिब जमाल
साहिब जमाल एक सुंदर, उच्च संस्कारी और सुशिक्षित महिला थीं, जो महल के नियमों और शिष्टाचार से पूरी तरह परिचित थीं। इनके पिता का नाम ख्वाजा हसन था, जो हेरात के राजा थे। साहिब जमाल का जन्म का हेरात में हुआ था। उन्होंने सन 1586 में सलीम से शादी की थी। इसके बाद, इन्होंने सलीम को संतान भी दी थीं। इन्होंने कई साल तक नीति- निर्माण में अपनी एक अहम भूमिका निभाई थी। उनकी वफात 1599 में पाकिस्तान में हुई थी, इसके बाद उनका मकबरा भी लाहौर में बनवाया गया था।
इसे ज़रूर पढ़ें-मुगल बादशाह अकबर की इन बेगमों के बारे में कितना जानते हैं आप?
इसके अलावा भी उनकी कई बेगमों थीं, जिनका नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज है। उम्मीद है कि आपको ये जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपको ये लेख पसंद आया हो, तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें साथ ही, जुड़े रहें हरज़िंदगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit- (@Google)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों