Krishna Serial Actress Damini Shetty Changed Look: 90 के दशक का सबसे चर्चित धार्मिक सीरियल 'कृष्णा' तो आपको याद ही होगा।
रामानंद सागर द्वारा निर्मित 'कृष्णा' घर-घर में बेहद पसंद किया गया था। सीरियल की स्टार कास्ट को भी दर्शकों से भर-भरकर प्यार मिला था।
इस लंबी चौड़ी स्टार कास्ट में एक नाम दामिनी शेट्टी का भी है जिन्होंने इस डेली सोप में यशोदा मैय्या का अहम किरदार निभाया था।
- इस बात में कोई शक नहीं कि दामिनी की एक्टिंग ने उस समय में हर एक मां के दिल को छुआ था। लोगों के बीच अपनी पहचान बनाई थी।

- खास बात यह है कि उस समय अपनी सादगी से सबका मन मोह लेने वाली यशोदा मैय्या उर्फ दामिनी का आज पूरी तरह से लुक बदल चुका है।
- अब दामिनी घागरा-चोली के बजाय मॉडर्न अंदाज में अपना जलवा बिखेरती दिखाई देती हैं।आप ही देखें दामिनी के बदले हुए अंदाज की झलक।
- सरल दामिनी आज बेहद ग्लैमरस दिखती हैं। खास बात यह है कि मॉडर्निटी अपनाने के बाद भी दामिनी ने अपनी सादगी को आज भी बरकरार रखा है।
- दामिनी ने 'कृष्णा' के अलावा 'परम्परा' और 'अलिफ लैला' जैसे हिट टीवी शोज (इन टीवी शोज के आए हैं सीक्वेल्स) में भी काम किया है। दामिनी एक्ट्रेस के साथ-साथ फिल्म प्रोड्यूसर भी हैं।

- दामिनी राइटिंग में भी अपना नाम बना चुकी हैं। 'छोटी बहू', 'बानी: इश्क दा कलमा', 'शास्त्री सिस्टर्स', 'लक्ष्मी घर आई' जैसे सुपरहिट शोज दामिनी ने लिखे हैं।
- दामिनी शेट्टी ने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की थी। दामिनी अभी खुद का प्रोडक्शन हाउस चला रही हैं।
- दामिनी शेट्टी के प्रोडक्शन हाउस का नाम 'इटर्नल फ्लेम प्रोडक्शन्स' है। दामिनी शेट्टी सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं।
- दामिनी ने न सिर्फ हिन्दू बल्कि मराठी, कन्नड़ और पंजाबी (टॉप पंजाबी एक्ट्रेसेस) टीवी सीरियल्स भी प्रोड्यूस किये हैं।
- दामिनी की लव लाइफ की बात करें तो इनकी शादी प्रोड्यूसर राज शेट्टी से शादी हुई थी। इनकी एक प्यारी सी बेटी भी है जिसका नाम 'सशयसा' है।

- कृष्णा सीरियल के इतने साल बाद भी आज भी लोगों के दिलों में दामिनी की यशोदा मैय्या वाली छवि धुंधली नहीं हुई है।
तो ये हैं कृष्णा सीरियल की यशोदा मैय्या उर्फ दामिनी शेट्टी जिनका अंदाज अब पूरी तरह से बदल चुका है। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Instagram, social media
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों