'अगर तुम साथ हो' गाने में दीपिका-रणबीर के कपड़े सुना रहे थे अपनी एक कहानी; जानिए क्या था लाल और बेज रंग का राज़

इम्तियाज अली ने फिल्म 'तमाशा' केवल अपनी शानादर स्क्रिप्ट के लिए नहीं जाना जाता है बल्कि बारीक डिटेल के लिए भी जाना जाता है। 

 

tamasha

इम्तियाज अली की फिल्म 'तमाशा' तो आपने देखा ही होगा। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी अधिक पसंद किया था। यह फिल्म 27 नवंबर 2015 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की केमिस्ट्री काफी खास थी। इस फिल्म का एक गाना काफी ज्यादा हिट हुआ था। 'अगर तुम साथ हो' यह गाना तो आपने भी सुना ही होगा।

फेमस ब्रेकअप सॉन्ग की लिस्ट में आता है यह गाना

यह गाना बॉलीवुड के सबसे फेमस ब्रेकअप सॉन्ग में से एक हैं। इस गाने में केवल एक्टिंग या लिरिक्स पर ही ध्यान नहीं दिया गया बल्कि रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण के कपड़ो के रंग पर भी ध्यान दिया गया था। जी हां, भले काफी साल हो गए लेकिन आज भी कई लोग इस गाने का सही मतलब नहीं समझ पाएं है।

दीपिका-रणबीर के कपड़े सुना रहे थे अपनी एक कहानी

why deepika padukone wore red and ranbir kapoor wore beige in the film tamasha

इस गाने में एक्टर्स के कपड़ों का रंग इंसान के 'दिमाग और दिल' का प्रतीक था। अगर आप ध्यान से देखें तो रणबीर दिमाग के रंग के कपड़ों में हैं और दीपिका दिल के लाल रंग के कपड़ों में। यह गाना दिल और दिमाग के बीच लगातार खींचतान का एक खूबसूरत चित्रण है।

इसे जरूर पढ़ें-बहुत खूबसूरत है दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का घर, देखिए इनसाइड फोटोज

इम्तियाज अली ने खुद किया खुलासा

यूजर्स ने जब इस गाने पर नोटिस किया तो इम्तियाज अली ने खुद स्टोरी शेयर करके इस बात की जानकारी दी थी। इम्तियाज ने यूजर को रिप्लाई करते हुए लिखा था कि- हमने सोचा था कि तारा को दिल पहनना चाहिए, जबकि वेद को रंगहीन होना चाहिए। बता दे कि फिल्म 'तमाशा' का यह गाना आज भी दर्शक सुनना काफी ज्यादा पसंद करते हैं। अब आप समझ गई होगी कि आखिर क्या था रंग के पीछे की वजह।

इसे जरूर पढ़ें-देखिए आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के खूबसूरत से घर की इनसाइड फोटोज

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP