Ranbir-Alia House: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर हमेशा चर्चा में रहते हैं। रणबीर कपूर आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। आज रणबीर कपूर के लिए काफी बड़ा दिन हैं। आज उनके इस खास मौके को और भी खास बनाने के लिए आज हम आपको उनके घर की खूबसूरत तस्वीर दिखाने वाले हैं।
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की जोड़ी को फैंस बहुत पसंद करते हैं और हमेशा उनके बारे में जानने के लिए तैयार रहते हैं। इसी को देखते हुए हम आपके लिए कपल के घर की कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें। दोनों का घर देखने में किसी खूबसूरत महल जैसा लगता है।
आलिया-रणबीर का घर मुंबई के बांद्रा इलाके में बना है। बता दें वास्तु को मुंबई में बने सबसे बड़े घरों में से एक माना जाता है। यह घर कितना बड़ा है इस बात का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि कपल ने घर पर ही शादी की थी।
इसे भी पढ़ेंः फिल्मों के अलावा इन जगहों से भी होती है आलिया भट्ट की कमाई
View this post on Instagram
आलिया और रणबीर कपूर के घर के इंटीरियर को खास बनाती हैं सफेद रंग की दीवारें जिन्हें बहुत अलग तरीके से डिजाइन किया गया है। कपल के पूरे घर की दीवारों के लिए सफेद रंग का ही चुनाव किया गया है।
View this post on Instagram
आलिया भट्ट ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया था जिसमें आपको घर के अलग-अलग हिस्से देखने को मिलेंगे। सोफे से लेकर कोने में रखी टेबल तक, आलिया-रणबीर के घर का फर्नीचर काफी लाजवाब है।
View this post on Instagram
आलिया के इस पोस्ट में नजर आ रहा कमरा शायद उनका बेडरूम ही है जो काफी सिंपल और खूबसूरत नजर आ रहा है। कमरे में लगा रायल लुक देने वाला शीशा आपकी नजरों को तुरंत आकर्षित कर लेगा।
View this post on Instagram
कई बार सेलेब्स की फोटो में हमें किताबें रखी नजर आती हैं। आलिया भट्ट के घर पर भी किताबों के लिए एक अलह हिस्सा रखा गया है जहां कई सारी किताबें रखी हुई हैं।
इसे भी पढ़ेंः बेहद खूबसूरत है मीरा राजपूत और शाहिद कपूर का आशियाना, देखें इनसाइड फोटोज
View this post on Instagram
घर को सजाने के लिए छोटी-छोटी चीजों की जरूरत होती हैा। फिर चाहे वो लाइट ही क्यों ना हो। इस वीडियो में दीवारों लगी लैंप स्टाइल की लाइट्स देखने में काफी खूबसूरत लग रही हैं। साथ ही मैचिंग टेबल लैंप भी लिविंग रूम की लुक कंप्लीट कर रहे हैं।
तो ये थी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के घर की कुछ फोटोज। आपको कपल के घर में सबसे अच्छा क्या लगा? यह हमें इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। साथ ही नेक्स्ट आप किस स्टार का घर देखना चाहते हैं उसके बारे में भी बताएं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo redit: Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।