herzindagi
ranveer singh and deepika house pics

बेहद शानदार है रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का घर, देखें इनसाइड फोटोज

<strong>Happy Birthday:</strong> बॉलीवुड के फेमस स्टार रणवीर सिंह का आज जन्मदिन है, तो चलिए देखते हैं कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का घर अंदर से कैसा नजर आता है।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-07-06, 10:15 IST

रणवीर सिंह बेहद फेमस बॉलीवुड एक्टर हैं। रणवीर सिंह की वाइफ दीपिका पादुकोण पूरी दुनिया में अपनी एक खास जगह रखते हैं। दोनों स्टार्स आज बहुत नायाब मुकाम हासिल कर चुके हैं और हमेशा चर्चा में रहते हैं। यही कारण है कि उनकी हर एक चीज बहुत लग्जरी होती है। फिर चाहे कपड़े हों या उनका घर। चलिए देखते हैं दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का घर और जानते हैं उसके बारे में। 

कितने का है घर?

deepika padukone house

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने इसी साल मुंबई के रेजिडेंशियल टावर 'सागर रेशम' में सी-फेसिंग अपार्टमेंट खरीदा है। सोशल मीडिया पर दी गई जानकारी के मुताबिक रणवीर और दीपिका पादुकोण का अपार्ट्मेंट बहुत लग्जरी है जिसकी कीमत 119 करोड़ रुपए के आसपास बताई जाती है। पार्किंग सुविधा के साथ-साथ इस घर में ढेर सारी सुविधाएं मौजूद हैं। 

इसे भी पढ़ेंः देखिए आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के खूबसूरत से घर की इनसाइड फोटोज

घर की पहली तस्वीर

घर में गृह प्रवेश करने के दौरान ही दीपिका रणवीर की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। कपल ने हिंदू रीति रिवाजों से घर में गृह प्रवेश किया था। 

बेहद खूबसूरत है घर का इंटीरियर

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone)

दीपिका पादुकोण और रणवीर का घर तो अच्छा है, कि लेकिन इसके साथ-साथ उसे खूबसूरत बनाने के लिए इंटीरियर पर भी बहुत फोकस किया गया है। इस वीडियो को बैकग्राउंड में नजर आ रही दीपिका के घर की दीवारों और फर्नीचर से ही आप खूबसूरती का अंदाजा लगा सकते हैं। 

बहुत एंटीक चीजों से सजाया है घर 

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

दीपिका के इंस्टाग्राम पर मौजूद कई फोटो में उनके घर में खई एंटीक चीजें देखने को मिलती हैं। कपल ने घर को यूनिक लुक देने के लिए चुन-चुन के चीजें खरीदी हैं। 

वुडन वर्क से आप भी लें इस्पिरेशन 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone)

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने घर को खूबसूरत लुक देने के लिए कई हिस्सों पर वुडन वर्क कराया हुआ है जो काफी खूबसूरत है। इस वीडियो के बैकग्राउंड में नजर आ रहा आ रहा है कि उन्होंने अपने घर में कैसा वुडन वर्क करवाया हुआ है।  

घर में ही है जिम 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone)

 

फिटनेस को लेकर दीपिका हमेशा बहुत ज्यादा एक्टिव रहती हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने अपने घर पर ही जिम बनाया हुआ है जहां पर वो एक्सरसाइज करती हैं। 

इसे भी पढ़ेंः भगवान की मूर्ति और खूबसूरत इंटीरियर से सजा है ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार का घर, देखें फोटोज

आपको दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का घर दिखने में कैसा लगा? यह हमें इस आर्टिकल के कमेंट सक्शन में जरूर बताइएगा।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Instagram   

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।