मुगल साम्राज्य में कई ऐसे बादशाह रहे हैं जो न सिर्फ अपनी बहादुरी के लिए मशहूर हैं बल्कि उनकी मोहब्बत की मिसाल आज भी दी जाती है जैसे- अकबर और शाहजहां आदि। यकीनन आपने अकबर के बारे में सुना होगा या फिर पढ़ा होगा क्योंकि इसमें कोई दो राय नहीं है कि अकबर मुगल साम्राज्य का सबसे शक्तिशाली बादशाह रहा है।
इसके अलावा, आपने यकीनन अकबर की बेगमों के बारे में सुना होगा हालांकि, इतिहास में यह स्पष्ट नहीं है कि अकबर की कुल कितनी बेगम थीं लेकिन अकबर की कुछ ऐसी बेगम भी रही हैं, जो राजपूत खानदान से ताल्लुक रखती थीं। तो आइए जानते अकबर की राजपूत बेगमों के बारे में।
अकबर के बारे में जानिए
यकीनन आप सभी इस बात से वाकिफ होंगे कि अकबर मुगल साम्राज्यका सबसे महान और शक्तिशाली बादशाहों में से एक था। जिनका जन्म 15 अक्टूबर 1542 को सिंध के राजपूत किले यानि अमरकोट में हुआ था। अकबर का पूरा नाम जलालुद्दीन मोहम्मद अकबर था।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अकबर मुगल साम्राज्य का तीसरा बादशाह और हुमायूं का बेटा था। अकबर ने न सिर्फ मुगल साम्राज्य का विस्तार किया बल्कि इन्होंने कई मकबरे, इमारतों का भी निर्माण करवाया, जिसकी खूबसूरती की पूरी दुनिया आज भी दीवानी है।
इसे ज़रूर पढ़ें-मुगल बादशाह अकबर की पहली बेगम के बारे में कितना जानते हैं आप?
कौन थीं अकबर की राजपूत बेगम?
इतिहास के अनुसार अकबर की दो ऐसी बेगम थीं, जो राजपूत खानदान से ताल्लुक रखती थीं। अब आप इन बेगमों का नाम जोधा बाई और बीबी दौलत शाद था। हालांकि, इसको लेकर कई इतिहासकारों में मतभेद है लेकिन कहा जाता है कि जोधा बाई और बीबी दौलत शाद अकबर की सबसे खास और करीबी बेगम थीं, जिनसे अकबर बेइंतेहा मोहब्बत करता था।
राजपूत बेगम हरका बाई के बारे में जानें
अपने यकीनन जोधा और अकबर की प्रेम कहानी के बारे में सुना होगा। लेकिन क्या आपको पता है कि हरका बाई का नाम जोधा बाई था, जिन्हें मरियम-उज़-ज़मानी, हरका बाई आदि नामों से भी पुकारा जाता था। आपका जानकारी के लिए बता दें कि इनका जन्म सन 1542 में हुआ था। जोधा एक हिन्दू राजवंशी राजपूत राजकुमारी थीं, जिनके साहस की मिसाल आज भी जाती है।
उनके पिता आमेर रियासत के राजा ने भारमल थे। जोधा और अकबर के निकाह को लेकर कहा जाता है कि उनका निकाह एक राजनीतिक समझौता था। हालांकि, जोधा अकबर की पहली ऐसी बेगम थीं, जिन्होंने अकबर को संतान दी।
क्या बीबी दौलत शाद एक राजपूत बेगम थीं?
जोधा बेगम के अलावा भी बीबी दौलत शाद अकबर की खास बेगमों में से एक थीं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि अकबर ने बीबी दौलत शादसे कितनी बेगमों के बाद शादी की थी। लेकिन बीबी दौलत शाद अकबर की ऐसी बेगम थीं, जिनसे बादशाह बहुत प्यार करता था इतिहास के अनुसार कहा जाता है कि बीबी दौलत शाद एक खूबसूरत महिला थीं, जिन्हें देखते ही लोग उनकी और आकर्षित हुआ करते थे। लेकिन कहा जाता है कि बीबी दौलत शाद एक राजपूत राजकुमारी थीं, जिनके परिवार वालों के बारे में जानकारी स्पष्ट नहीं है। लेकिन कहा जाता है कि उनके पिता का नाम मुबारक शाह खानदेश था।
इसे ज़रूर पढ़ें-मुगल बादशाह अकबर की इन बेगमों के बारे में कितना जानते हैं आप?
अकबर की अन्य बेगमों के बारे में जानिए
इसके अलावा, अकबर की रुकैया सुल्तान बेगम, सलीमा सुल्तान बेगम, जोधा सुल्तान बेगम आदि भी बेगम भी रही हैं, जिनका नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज है। बता दें कि रुकैया सुल्तान अकबर की सबसे पहली बेगम थी और इसके बाद अकबर ने सलीमा सुल्तान से शादी की थी। इसके बाद, अकबर ने कई महिलाओं से निकाह किया था लेकिन कहा जाता है कि अकबर ने सच्चा प्यार जोधा बेगम से ही किया था।
उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपको ये लेख पसंद आया हो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। साथ ही जुड़ी रहें हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Blog and Indian history)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों