Kiss Day 2025: वेलेंटाइन वीक का हर प्रेमी जोड़े को बेसब्री से इंतजार रहता है। 7 फरवरी से शुरू होने वाला यह सप्ताह बेहद खास माना जाता है। इसे 14 फरवरी तक हर दिन अलग-अलग तरीके से सेलिब्रेट किया जाता है। रोज डे, प्रपोज डे, चॉकलेट डे, टेडी डे, प्रॉमिस डे आदि के बाद एक दिन किस डे के रूप में भी मनाया जाता है। यह हर साल 13 फरवरी को सेलिब्रेट किया जाता है। लेकिन, क्या आपको पता है किस डे की शुरुआत कैसे हुई और इसे क्यों मनाया जाता है? अगर नहीं, तो यहां जानिए इस खास दिन को मनाने के पीछे आखिर क्या वजह है।
कपल्स के लिए किस डे बेहद स्पेशल माना जाता है। कहा जाता है कि 6 वीं शताब्दी में फ्रांस में एक-दूसरे के साथ डांस करके कपल्स अपने प्यार का इजहार करते थे और अंत में डांस खत्म होने के बाद किस करते थे। कहा यह भी जाता है कि रूस में शादी के दौरान वचन लेते समय किस करने का प्रचलन था। वहीं, रोम में किसी का अभिवादन करने के लिए किस किया जाता था। इसी तरह से किस के जरिए भावनाओं को जाहिर करने का यह सिलसिला धीरे-धीरे पूरी दुनिया में शुरू हो गई।(वैलेंटाइन डे पर करें गुलाब से ये 3 काम, रिश्ते में नहीं आएगी दरार)
इसे भी पढ़ें- इस वैलेंटाइन वीक अपने पार्टनर को खुश करने के लिए अपना सकते हैं ये आसान हैक्स
वैलेंटाइन वीक में आने वाला किस डे प्रेमी जोड़ों के लिए बेहद खास होता है, जो कि हर साल 13 फरवरी को सेलिब्रेट किया जाता है। कहते हैं इस दिन एक-दूसरे को प्यार से किस करने से प्यार का रिश्ता मजबूत हो जाता है। एक प्यार भरा किस आपसी प्यार और एक-दूसरे के प्रति सम्मान को बढ़ाने का काम करता है। किस का जीवन में अहम रोल निभाता है। इसके एक स्पर्श से लाइफ में चल रही परेशानियां भी कम हो सकती हैं। अगर किसी उदास या परेशान व्यक्ति को माथे पर प्यार से किस करते हुए उसे गले लगाया जाए, तो उसके दुख कम हो सकते हैं। प्यार बयां करने के लिए किस एक बेस्ट ऑप्शन माना जाता है। किस के जरिए आप अपनी भावनाओं को अपने प्रेमी को बहुत ही प्यार से पहुंचा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- आखिर वेलेंटाइन वीक में शामिल होकर कैसे हो गई चॉकलेट आपकी स्वीट मेमोरी का हिस्सा? जानें इस दिन का इतिहास और महत्व
Valentine's Day 2025: प्यार के इस महीने में अपने पार्टनर के लिए करना है कुछ खास, तो HerZindagi पर जानें कम्पलीट Valentine's Day Week List, बेस्ट डेकोरेशन एंड प्रपोजल आइडियाज, गिफ्ट सजेशन और बहुत कुछ। रोमांस से भरपूर इस हफ्ते को कैसे सेलिब्रेट करें, इसकी पूरी जानकारी के लिए विजिट करें हमारा Valentine's Day पेज।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Freepik, Twitter
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।