How To Purchase Gold Coins: दीपावली का पर्व इस वर्ष 31 अक्टूबर-1 नवंबर को मनाया जा रहा है। धनतेरस और दीवाली के मौके पर सोने-चांदी से बने हुए आभूषण, सिक्के और मूर्तियां खरीदना शुभता का प्रतीक होता है। ऐसे में अधिकतर लोग सोना-चांदी से तैयार चीजों को खरीदना पसंद करते हैं। अगर आप भी इस मौके पर खासतौर से सोने के सिक्के और मूर्तियां खरीदने का प्लान कर रही हैं, तो कुछ खास बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि सोने की क्वालिटी के बेसिस पर इसकी कई सारी कैटेगरी होती है। साथ ही इस दौरान सोने में मिलावट का भी खतरा रहता है।
सोने से बनी ज्वेलरी और सिक्कों को खरीदते समय उसकी शुद्धता का खास ध्यान रखना जरूरी होता है। आम तौर पर, सोने से बनी ज्वेलरी की शुद्धता 22 कैरेट के हिसाब से मापी जाती है वहीं सिक्कों की क्वालिटी 24 कैरेट माना जाता है।
इसे भी पढ़ें- ज्वेलरी या सोने का सिक्का, जानें किसकी खरीद में है सबसे ज्यादा फायदा
सोने के सिक्के खरीदते समय उस पर हॉलमार्क को जरूर देखें। हॉलमार्क भारत सरकार के सोने के नियामक निकाय भारतीय मानक ब्यूरो से शुद्धता की मुहर है। हर असली सोने और चांदी के सिक्के या आभूषण या उत्पाद पर BIS हॉलमार्क होता है। बता दें एक सम्पूर्ण में चार चीजें शामिल होती हैं-
सोने के सिक्के विशेष पैकिंग में आते हैं, जिसे शुद्धता का प्रतीक भी माना जाता है। अगर आप सिक्का या मूर्ति खरीदते समय इसकी पैकेजिंग जरूर रखें। अगर आप सिक्के को दोबारा से बेचना चाहती हैं,तो पैकेजिंग से छेड़छाड़ न करें। बिना छेड़छाड़ वाली पैकेजिंग शुद्धता का सबूत है।
सोने के सिक्के अलग-अलग आकार और बनावट में उपलब्ध हैं, जिसके अनुसार उनकी कीमत अलग-अलग होती है। सोने का सिक्का खरीदने से पहले, उस दिन की कीमत की जांच करें क्योंकि सोने की कीमतें हर दिन बदलती रहती हैं। 0.50 ग्राम से शुरू करके आप 50 ग्राम तक के तैयार सोने के सिक्के खरीद सकते हैं। अगर आप ज्यादा वजन का सिक्का चाहते हैं, तो आप इसे सिक्कों या सोने की छड़ों के रूप में कस्टम मेड करवा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- सोनार भी होगा हैरान इन Gold Coins और Bars की कीमतों पर, औंधे मुंह लुढ़के दामों के चलते ऑर्डर कर रहे लोग
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।