herzindagi
points to know before buying gold coin

सोने के सिक्के खरीदने से पहले ध्यान रखें ये 3 बातें वरना हो सकता है भारी नुकसान

अगर आप सोने के सिक्के खरीदने जा रही हैं तो आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। आज हम आपको बताएंगे उन सभी अहम बातों के बारे में जिनके बारे में आपको जरूर पता होना चाहिए। 
Editorial
Updated:- 2023-01-28, 08:00 IST

देश में सोना निवेश का एक सुरक्षित तरीका माना जाता है और इसकी खरीदारी करना भी बहुत शुभ माना जाता है लेकिन सोने के सिक्के खरीदने से पहले आपको कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। अगर आप कुछ बातों का ध्यान नहीं रखती हैं तो इससे आपको भारी नुकसान भी हो सकता है तो चलिए जानते हैं इन सभी जरूरी बातों के बारे में।

1)जानिए मेकिंग चार्ज

buying gold coin

आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि सोने के सिक्कों पर 4 से 11 फीसदी तक का चार्ज लिया जाता है। इसमें घढ़ाई की कीमत काफी कम होती है। अगर बात करें सोने की ज्वेलरी की तो उसपर लगभग 8 से 10 फीसदी चार्ज से शुरुआत होती है।

सोने की ज्वेलरी खरीदने की तुलना में सोने के सिक्के खरीदना ज्यादा आसान होता है क्योंकि कारीगरी के हिसाब से मेकिंग चार्ज बढ़ता जाता है।(जानें आखिर क्यों सोने की ज्वेलरी होती है बहुत महंगी) आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि जो भी सोने का सिक्का आप खरीद रही हैं उसमें मेकिंग चार्ज कितना है।

2) भाव के बारे में जानकारी

बाजार में सोने के सिक्के 0.5 ग्राम से लेकर 50 ग्राम तक के वजन में उपलब्ध होते हैं। कई बैंक या ज्वेलर्स सोने की सिक्के की बनावट के लिए भी अलग से चार्ज लेते हैं। इसलिए सबसे पहले सोने का भाव पता करना चाहिए। अगर आपको सोने के सिक्के का भाव नहीं पता होगा तो आपको कोई भी दुकानदार अधिक पैसों पर सोने के सिक्के दे सकता है जिससे आपको बहुत अधिक नुकसान होने की संभावना होती है।

इसे भी पढ़ेंः जानिए कितना सोना रख सकते हैं आप अपने घर में, वरना पड़ जाएंगे मुसीबत में

3)हॉलमार्क पर दें ध्यान

भारत सरकार ने भारतीय मानक ब्यूरो की स्थापना की है ताकि लोगों को सही क्वालिटी की चीजें मिल पाए। सोने की खरीदारी में भी बीआईएस की भूमिका बहुत जरूरी होती है क्योंकि सिक्कों या गहनों की शुद्धता के लिए इसकी मार्किंग अनिवार्य होती है।

आपको बता दें कि सोने की खरीद से पहले आपको ये निशान चेक कर लेने चाहिए।(हीरा या सोना: इस सीजन कौन सी ज्वेलरी खरीदना होगा ज्यादा फायदेमंद?)इसमें बीआईएस की मुहर, बनावट का साल, शुद्धता का नंबर, हॉलमार्क का मार्क भी शामिल है। अगर आप इन सभी की जांच करती हैं तो आप सही क्वालिटी के सिक्कों को खरीद पाएंगी और आपको सिक्कों की शुद्धता पर भी शक नहीं होगा।

इसे भी पढ़ेंः सोना खरीदने का बना रहे हैं प्लान तो हॉलमार्क से जुड़े ये नियम जरूर जानें

इन बातों को ध्यान में रखकर आपको सोने के सिक्के की खरीदारी करनी चाहिए। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।