करवा चौथ का त्योहार आने वाला है और हर घर में साफ-सफाई भी जरूरी है, क्योंकि व्रत और पूजन के दौरान घर का साफ-सुथरा होना महत्वपूर्ण होता है। कई बार लंबे समय से सफाई न करने के कारण घर के कोनों में जाले जम जाते हैं। ये जाले न केवल देखने में खराब लगते हैं, बल्कि इनमें धूल-मिट्टी भी जमा हो जाती है, जिससे यह पूरे घर का लुक खराब कर देते हैं। ऐसे में, अगर आप फेस्टिवल से पहले अपने घर की सफाई कर लेंगी, तो आपका ही काम आसान हो जाएगा और पूजा में घर भी बिल्कुल चमचमाता हुआ दिखेगा। तो चलिए हम आपको कुछ आसान और असरदार तरीके बताते हैं, जिनसे आप घर में लगे इन जालों को फटाफट साफ कर सकते हैं।
सीधे हाथों से जाले साफ करने से आपके हाथ गंदे हो जाएंगे। इससे बचने के लिए आप पुराने अखबार या मैगजीन का इस्तेमाल कर सकते हैं। घर के कोने, दरवाजे और खिड़कियों पर लगे जाले अखबार की मदद से हटाएं। अगर दीवारों पर अब भी गंदगी जैसी दिख रही है, तो इसे पेपर की मदद से अच्छी तरह रगड़कर छुड़ा लें। ये तरीका सबसे सस्ता और आसान हो सकता है।
जालों को साफ करने के लिए आप झाड़ू का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें आपको बहुत ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी। घर में जहां-जहां जाले लगे हैं, उन्हें झाड़ू की मदद से साफ कर लें। फिर, यहां पर गिले कपड़े से अच्छी तरह पोंछ दें। जाले बहुत जल्दी साफ हो जाएंगे और आपका घर भी बिल्कुल साफ-सुथरा दिखेगा।
इसे भी पढ़ें- करवा चौथ पर साड़ी के साथ पहनें ये नथ, देखें डिजाइंस
एक सूखे मोप स्टिक की मदद से आप घर में लगे जालों को साफ कर सकते हैं। मोप को जालों के पास रखकर इसे दो से तीन बार गोल-गोल घुमाएं, ताकि सारे जाले उस मोप में लग जाए। इससे दीवार के जाले सारे हट जाएंगे। इसके बाद, आप मोप को गिला करके भी एक बार जाले वाले एरिया के पास रगड़ दें, ताकि यह साफ हो जाए।
इसे भी पढ़ें- करवा चौथ पर घर में लेस व मोतियों से इस तरह सजाएं छन्नी और कलश, सबकी टिकी रह जाएंगी निगाहें
एक डंडे में पुराने सूती कपड़े को बांधें और डंडे को पकड़कर जाले के पास ले जाएं। इस डंडे को गोल घुमाकर इसमें सारे जालों को लपेट दें। जब सारे जाले दीवार और दरवाजे से निकलकर कपड़े में लग जाए, तो फिर इसे एक गिले कपड़े से पोंछ कर साफ कर लें।
इसे भी पढ़ें- करवा चौथ के दिन छलनी पर क्यों रखते हैं दीया?
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।