Nath Designs: करवा चौथ का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस त्योहार के लिए महिलाएं पहले से ही सजने संवरने की चीजों को खरीदकर रख लेती हैं। वहीं कई सारी ऐसी होती हैं, जो ट्रेंडी ज्वेलरी को खरीदना सबसे ज्यादा पसंद करती हैं। लेकिन इस बार आप साड़ी के साथ पहनने के लिए नेकलेस सेट या कंगन नहीं बल्कि नथ को खरीदें। साड़ी मे नथ बेहद अच्छी लगती है। आपको इसे जरूर वियर करना चाहिए। चलिए बताते हैं किस तरह की नथ को आप पहन सकती हैं।
ग्रीन स्टोन वाली नथ
अगर आपकी साड़ी में ग्रीन कलर है, तो आप इस तरह के स्टोन वाली नथ को खरीदकर स्टाइल कर सकती हैं। इसमें आप चाहें तो तीनों तरफ स्टोन का डिजाइन ले सकती हैं या आप बीच में स्टोन वाले डिजाइन की नथ को खरीदकर उसे स्टाइल कर सकती हैं। यह नथ दिखने के साथ-साथ पहनने में भी अच्छी लगती है। आप भी इसे अपनी साड़ी के साथ वियर कर सकती हैं और लुक को परफेक्ट बना सकती हैं। मार्केट में यह नथ आपको आर्टिफिशियल डिजाइन में 200 से 250 रुपये में मिल जाएगी।
प्लेन डिजाइन वाली नथ
अगर आपको लुक सिंपल लेकिन एलीगेंट रखना है, तो इसके लिए आप प्लेन डिजाइन वाली नथ को खरीदकर स्टाइल कर सकती हैं। इसमें आपको नथ के बीच में फूल का डिजाइन मिलेगा, जिसमें स्टोन लगे होंगे। इस तरह की नथ को आप किसी भी रंग की साड़ी के साथ पहन सकती हैं। इससे आपका लुक परफेक्ट नजर आएगा। साथ ही, आप सबसे सुंदर लगेंगी। मार्केट में इस तरह की नथ आपको 100 से 200 रुपये में मिल जाएगी।
इसे भी पढ़ें: Nath Designs: खूबसूरती में चार चांद लगाएंगे नथ के ये फैंसी डिजाइंस, देखें तस्वीरें
मोर डिजाइन वाली नथ
आप ट्रेडिशनल लुक क्रिएट करना चाहती हैं, तो इसके लिए मोर डिजाइन वाली नथ को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह की नथ में आपको नीचे की तरफ मोर का डिजाइन मिलगा। साथ में स्टोन और मोती का वर्क मिलेगा। इससे नथ पहनने के बाद अच्छी लगेगी। इस तरह की नथ को आप किसी भी साड़ी के साथ स्टाइल कर सकती हैं। इससे आपका करवा चौथ लुक परफेक्ट लगेगा। मार्केट में इस तरह की आर्टिफिशियल नथ आपको 200 से 400 रुपये में मिल जाएगी।
इसे भी पढ़ें: Nath Designs: हीरामंडी में पहनीं गई नथ की इन डिजाइंस को आप भी कर सकते हैं ट्राई, देखें तस्वीरें
इस बार स्टाइल करें ये नथ। इससे आपका लुक अच्छा लगेग। साथ ही, आप सुंदर लगेंगी। इन्हें आप किसी भी साड़ी के साथ वियर कर सकती हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Myntra
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों