शादी का जश्न हर जगह जोरों-शोरो से चल रहा है। आजकल अंबानी परिवार की शादी भी सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा ट्रेंड कर रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि अंबानी परिवार की यह आखिरी शादी है। इसी वजह से अंबानी परिवार की लेडीज अलग लुक में नजर आईं। इसी के साथ उनकी ज्वेलरी भी सबसे अलग नजर आईं। इस शादी में कई सारी एक्ट्रेस लहंगे के साथ नथ पहने नजर आईं। आप भी इनके नथ को देखकर डिजाइंस का आइडिया ले सकती हैं और लुक को परफेक्ट तरीके से क्रिएट कर सकती हैं।
View this post on Instagram
नीता अंबानी ने अपने बेटे की शादी में ट्रेडिशनल लुक क्रिएट किया। इस लुक के साथ उन्होंने डायमंड स्टोन वाली नथ को वियर किया। इस लुक के साथ नथ अच्छी लग रही है। आप भी इस तरह की आर्टिफिशियल नथ को वियर कर सकती हैं। साथ ही, इसमें आप अलग-अलग स्टोन डिजाइन को खरीदकर अपने आउटफिट के साथ पेयर करके पहन सकती हैं। इस तरह की नथ में आपको छोटे और बड़े दोनों तरह के डिजाइन मिल जाएंगे। मार्केट से आर्टिफिशियल नथ खरीदने पर यह आपको 200 से 250 रुपये में मिल जाएगी।
View this post on Instagram
इस तस्वीर में मानुषी छिल्लर ने लहंगे के साथ नथ को वियर किया है। आप भी अपने किसी खास रिश्तेदार की शादी में ऐसे ही नथ को वियर कर सकती हैं। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा। इसमें उन्होंने लहंगे के साथ स्टोन वर्क वाली नथ को वियर किया है, जिसमें एक ही स्टोन लगा हुआ है। आप भी ऐसे ही स्टोन वाली नथ को वियर कर सकती हैं। इसमें लुक अच्छा लगेगा। इस तरह की नथ सिंपल डिजाइन में होती है, तो इसे पहनना भी आसान होता है।
इसे भी पढ़ें: नथ के ये बेहद खूबसूरत डिजाइन हर खास मौके के लिए हैं परफेक्ट
View this post on Instagram
आपकी अगर किसी खास की शादी है तो इसमें पहनने के लिए आप लटकन डिजाइन वाली नथ को वियर कर सकती हैं। इसमें आप लटकन चेन के साथ स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह की नथ आपको रियल और आर्टिफिशियल दोनों में मिल जाएगी। इसमें आप चाहें तो प्लेन डिजाइन वाली ले सकती हैं। साथ ही, स्टोन वर्क डिजाइन भी मिल जाएंगे।
इस तरह के नथ डिजाइन को आप वेडिंग फंक्शन में वियर कर सकती हैं। इससे लुक भी अच्छा लगेगा। साथ ही, आप सबसे अलग नजर आएंगी।
इसे भी पढ़ें: Fashion Tips: इन आउटफिट्स के साथ पहनें नथ और मांग टीका, नजर आएंगी सबसे अलग
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।