महिलाओं को कपड़ों के साथ-साथ ज्वेलरी पहनना भी काफी पसंद होती है। अलग-अलग तरह के डिजाइन हमारे कलेक्शन में हमेशा रहते हैं। कुछ रह जाए तो उसे भी हम खरीदकर पहनना पसंद करते हैं। अगर आपको नथ पहनना पसंद है और डिजाइन सर्च कर रही हैं तो इसके लिए आप यहां बताए गए डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। ये हर एक खास मौके के लिए परफेक्ट हैं और पहनने में भी सिंपल लगते हैं। इन्हें आप साड़ी और लहंगे दोनों के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
पर्ल डिजाइन नथ
पर्ल आजकल काफी ट्रेंड में है कपड़े से लेकर बैग तक अब पर्ल में आने लगे हैं। ऐसे में आप पर्ल डिजाइन की नथ भी ट्राई कर सकती हैं। ये दिखने में काफी खूबसूरत होती है और लाइट वेट होती है। इसमें आप सिंपल डिजाइन भी ले सकती हैं या फिर भरा हुआ डिजाइन भी खरीद सकती हैं। इस तरह की नथ लहंगे के साथ सबसे अच्छी लगती है।
टिप्स: इसमें आप सिंपल कलर भी चूज कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: ब्राइडल ज्वेलरी चुनने से पहले इन एक्ट्रेस के लुक पर डालें एक नजर
कुंदन स्टोन नथ डिजाइन
कुंदन नेकलेस आपने पहनें ही होंगे। इस बार आप कुंदन स्टोन नथ ट्राई कर सकती हैं। ये नथ सिंपल होती है साथ ही साड़ी या फिर लहंगे दोनों के साथ अच्छे से जाती है। ये डिजाइन आपको मार्केट और ऑनलाइन आसानी से मिल जाएंगे। आप चाहे तो उसे ज्वेलरी सेट के साथ मैच करके भी खरीद सकती हैं।
टिप्स: इसे आप अपने पसंद के हिसाब से भी डिजाइन कर सकती हैं।
पोल्की नथ
पोल्की सेट अब बहुत कम देखने को मिलते हैं। अब आप अपनी नथ डिजाइन पोल्की में भी करा सकती हैं। ये डिजाइन दिखने हैवी लगते हैं और पहनने के बाद बिल्कुल रॉयल लुक देते हैं। इस तरह के डिजाइन में आप हैवी डिजाइन भी ले सकती हैं।
टिप्स: लटकन में भी आप पोल्की का इस्तेमाल करा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: क्लच के ये डिजाइंस आपके ब्राइडल लुक में जान डाल देंगे
वन स्टोन नथ डिजाइन
नथ डिजाइन आपको कई तरह के मिल जाएंगे। इस बार ट्राई करें वन स्टोन नथ डिजाइन। ये डिजाइन देखने में काफी अच्छे लगते हैं, साथ ही सिंपल भी होते हैं। ये आप साड़ी के साथ पहन सकती हैं और किसी खास ओकेजन पर भी इसे ट्राई किया जा सकता है। इसमें स्टोन आप अपनी पसंद के हिसाब से लगा सकती हैं।
नथ हैवी डिजाइन में भी आती हैं उन्हें भी आप ट्राई कर सकती हैं और आउटफिट के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Credit- Myntra
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों