शादी की शॉपिंग करते समय कई बातों का ध्यान रखना चाहिए और इसके लिए लड़कियां खासतौर पर अपने लुक पर ज्यादा ध्यान देती हैं। बात अगर ब्राइडल लुक की करें तो इसके लिए लड़कियां सिर से लेकर पैर तक के लिए बेहद बारीकी से हर चीज को डिजाइन करवाती हैं। ऐसे में लुक को कंप्लीट करने के लिए लड़कियां क्लच को कैरी करती हैं।
अगर आप भी उन्हीं लड़कियों में से एक हैं जिनकी शादी होने वाली हैं तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें, जिसमें हम आपको दिखाने वाले हैं क्लच के कुछ ऐसे डिजाइन जो आपके ब्राइडल लुक में चार चांद लगा देंगे। साथ ही बताएंगे किस तरह की ब्राइडल ऑउटफिट के साथ कैसे क्लच लगते हैं स्टाइलिश।
पोटली स्टाइल क्लच
मोती और सितारों से भरा ये क्लच आप अपनी मेहंदी या शादी के दिन के लिए कैरी कजर सकती हैं। इस तरह का क्लच आपको करीब 2000 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगा। ऐसा क्लच आप मॉव कलर की ब्राइडल ऑउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं। (ब्राइडल लहंगे को करें रीयूज)
इसे भी पढ़ें :जल्द ही बनने वाली हैं दुल्हन तो स्किन केयर के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
स्टोन वर्क क्लच
देखने में ऐसा क्लच काफी क्लासी नजर आ रहा है। ऐसा क्लच आपको करीब 3000 रुपये से लेकर 4000 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगा। इस तरीके का क्लच आप कॉकटेल से लेकर शादी के दिन के लिए भी कैरी कर सकती हैं। बता दें कि आजकल स्टोन और शैल वर्क काफी पसंद किया जाने लगा है।
सिल्वर कलर क्लच
इस तरह का क्लच पर्पल कलर की ब्राइडल ऑउटफिट के साथ खूब खिलेगा। आप चाहे तो कॉकटेल या इंगेजमेंट के फंक्शन के लिए भी इस तरह का क्लच कैरी कर सकती हैं। बता दें कि ये एक इंडो-वेस्टर्न क्लच डिजाइन है और ये हर तरह की ऑउटफिट के साथ स्टाइलिश नजर आता है। ऐसा क्लच आपको लगभग 2500 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगा। (ब्राइडल दुपट्टे के लिए टिप्स)
इसे भी पढ़ें :अपने वेडिंग रिसेप्शन पर साड़ी पहनने के इन तरीकों को अपनाएं और सबका अटेंशन पाएं
एंब्रॉयडरी डिजाइन क्लच
एंब्रॉयडरी वर्क तो हमेशा से ही एवरग्रीन रहा है। बता दें कि आप ऐसा क्लच अपने ब्राइडल लुक के साथ आसानी से कैरी कर सकती हैं। ऐसा क्लच आपको करीब 3500 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगा। आपको ऐसे एंब्रॉयडरी वर्क में कई तरह के कलर और डिजाइन की वैरायटी मार्केट में देखने को मिल जाएगी। इसमें ज्यादातर गोल्डन, आइवरी, मैरून और ग्रीन कलर पसंद किया जाता है।
इसी के साथ अगर आपको हमारे दिखाए गए ये ब्राइडल लुक को कंप्लीट करने के लिए क्लच के ये डिजाइंस पसंद आए हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल भी न भूलें। साथ ही इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें कमेंट कर जरूर बताएं। साथ ही ऐसे अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों