Nath Designs: महिलाओं को ज्वेलरी खरीदने का काफी शौक होता है। लेकिन सुहागिन महिलाओं के लिए सबसे खास होती है उनकी नथ जिसे पहनकर लुक कंप्लीट लगता है। आप भी इसे वियर कर सकती हैं। इसमें आपको अलग-अलग तरह के ऑप्शन मिल जाते हैं। लेकिन ये अच्छी तब लगती है जब आप अपने फेस कट के हिसाब से इसे खरीदती हैं। अगर आपका चेहरा गोल है तो इसके लिए आप यहां बताए गए ऑप्शन को ट्राई कर सकती हैं और लुक को परफेक्ट बना सकती हैं।
गोल चेहरे पर आप फ्लोरल डिजाइन वाली नथ को वियर कर सकती हैं। जिसमें छोटे-छोटे फूलों का डिजाइन बना हुआ हो। क्योंकि ज्यादा हैवी डिजाइन आपके फेस को और ज्यादा हैवी दिखाता है। इसके लिए आप यहां दिखाए गए डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इसमें नथ में छोटे फूलों के डिजाइन बने हुए हैं साथ में नीचे की तरफ बीड्स लगा हुआ हुआ है। इसकी चेन में भी छोटे-छोटे पर्ल का डिजाइन दिया हुआ है। आप भी इस तरह के नथ डिजाइन को वियर कर सकती हैं।
HZ Tips: इस तरीके के नथ डिजाइन आपको 1000 से 2000 रुपये में मिल जाएंगे।
आजकल नथ में भी आपको अलग-अलग डिजाइन मार्केट में देखने को मिल जाएंगे। इस बार आप अपने लिए स्टोन वर्क नथ (ब्राइडल नथ डिजाइन) को वियर करें। ये छोटी होती है लेकिन पहनने के बाद काफी सुंदर लगती है। इसकी खास बात ये है कि ये साड़ी और लहंगे दोनों के साथ अच्छे से जाती है। इसमें आपको चेन भी इसी डिजाइन की मिलती है। करवा चौथ पर अपने आउटफिट के साथ इसे वियर करें और लुक को कंप्लीट करें।
HZ Tips: इस तरह की नथ आपको मार्केट में 250 से 500 रुपये में मिल जाएगी।
इसे भी पढ़ें:karwa chauth 2023: नथ के ये खूबसूरत डिजाइन करवा चौथ के लिए हैं बेहद खास
गोल चेहरे पर ज्यादा हैवी डिजाइन वाली ज्वेलरी अच्छी नहीं लगती है। ऐसे में आप यहां दिखाए गए नथ डिजाइन को वियर कर सकती हैं। इसमें सिंपल एक (ट्रेंडी नथ डिजाइन) स्टोन लगा हुआ है और नीचे की तरफ छोटे-छोटे ड्रॉप पर्ल लगे हुए हैं। इसकी चेन में भी आपको इन्ही पर्ल का डिजाइन देखने को मिलेगा।
इसे भी पढ़ें: Bridal Nath Designs: नथ के ये 10 लेटेस्ट डिजाइन्स आपके लुक को बनाएंगे और भी खास
नथ पहनकर महिलाएं काफी अच्छी लगती हैं। इसे पहनने के बाद ही ट्रेडिशनल लुक कंप्लीट होगा और सबसे ज्यादा खूबसूरत नजर आएगी।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Myntra
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।