Nath Designs: त्योहारों पर जब हम कुछ खरीदने जाते हैं तो कई सारे ट्रेंडी डिजाइन नजर आते हैं। इनमें कुछ कपड़ों या फिर एक्सेसरीज के डिजाइन ऐसे होते हैं जो कई बार पहने हुए होते हैं। दोबारा इन्हें पहनने का मन नहीं होता है। इस बार अगर आप लुक को नए तरीके से क्रिएट करना चाहती हैं तो इसके लिए सबसे बेस्ट हैं यहां बताए गए नथ डिजाइन। ये आपके करवा चौथ लुक को कंप्लीट करेगी। इसी के साथ आपको दुल्हन की तरह खूबसूरत दिखाएगी। चलिए जानते हैं नथ के ट्रेंडी डिजाइन के बारे में।
मोर का डिजाइन ज्वेलरी में काफी अच्छा लगता है। इसलिए आजकल महिलाएं मोर वाले नेकलेस, रिंग यहां तक की पायल भी खरीदती हैं। इस करवा चौथ आप मोर वाली नथ ट्राई करें। इसमें मोर का डिजाइन बना हुआ मिलेगा। इसके आसपास पर्ल लगाएं गए हैं ताकि नथ हैवी लगे। आप इसमें छोटा डिजाइन भी खरीद सकती हैं और बड़ा भी। मार्केट में ये आपको 500 से 1000 की रेंज में मिल जाएगी। वहां से आप दबाने वाली नथ भी खरीद सकती हैं।
HZ Tips: आप चाहे तो इसके साथ मैचिंग ज्वेलरी सेट भी खरीदकर स्टाइल कर सकती हैं।
अगर आपको सिंपल ज्वेलरी ज्यादा पसंद है तो ये नथ आपको काफी पसंद आएगी। इसमें आपको एक साड़ी पर्ल मिलेंगे। साथ में छोटे-छोटे स्टोन दिखाई देंगे। लटकन में भी आपको पर्ल (ट्रेंडी नथ डिजाइन) का वर्क मिलेगा। इसे आपक लहंगे और साड़ी दोनों के साथ वियर कर सकती हैं। आप चाहे तो इसको व्हाइट की जगह गोल्डन या फिर ग्रीन पर्ल में खरीद सकती हैं। मार्केट में आपको इस तरीके के नथ के कई सारे अलग-अलग डिजाइन ऑप्शन मिल जाएंगे।
HZ Tips: इस नथ के साथ आप पर्ल चोकर सेट वियर कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Bridal Nath Designs: नथ के ये 10 लेटेस्ट डिजाइन्स आपके लुक को बनाएंगे और भी खास
नथ में आपको अलग-अलग डिजाइन मिलेंगे। जिन्हें आप अपने आउटफिट से मैच करके वियर कर सकती हैं। लेकिन अगर आपको पूरी गोल्ड (ब्राइड के लिए नथ डिजाइन) की नथ पहननी है तो इस तरीके के ऑप्शन को ट्राई कर सकती हैं। जिसमें पूरा गोल्ड वर्क है बस आपको लटकन में पर्ल मिलेंगे। ट्रेडिशनल लुक के लिए इस तरीके की नथ काफी अच्छी लगती है। आप भी इन्हें ट्राई करें और अपने लुक को कंप्लीट करें।
इसे भी पढ़ें: Nose Pin Designs : गोल चेहरे पर खूब जचेंगे नथ के ये लेटेस्ट डिजाइंस
नथ भी त्योहारों पर काफी पहनी जाती है। ऐसे में आपको भी इन ऑप्शन को ट्राई करना चाहिए। इससे आप करवा चौथ पर खूबसूरत लगेंगी।
उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही कमेंट भी करें और हरजिंदगी से जुड़े रहें।
Image Credit- Myntra
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।