कार्तिक माह 18 अक्टूबर, दिन शुक्रवार से आरंभ हो रहा है। वहीं, इसका समापन 15 नवंबर, दिन शुक्र्वायर को होगा। कार्तिक माह में भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व है। इसके अलावा, इस माह में तुलसी पूजन करना भी बहुत शुभ माना जाता है। वहीं, ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि कार्तिक का महीना श्री कृष्ण के बाल स्वरूप यानि कि लड्डू गोपाल के लिए भी खास माना जाता है।
इस माह में लड्डू गोपाल की पूजा-सेवा करने से भाग्य का साथ मिलता है और लड्डू गोपाल की कृपा भी बनी रहती है। कार्तिक माह में लड्डू गोपाल को पूजा के दौरान कुछ खास चीजों का भोग भी लगाना उत्तम माना जाता है। आइये जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
गोंद से बनी चीजों की शुरुआत अक्टूबर महीने से हो जाती है क्योंकि गोंद को सर्दियो के मौसम में खाना सेहत के लिहाज से अच्छा माना जाता है। वहीं,जो लोग लड्डू गोपाल की सेवा बालक की तरह करते हैं वह लड्डू गोपाल को गोंद के लड्डू या गोंद से बनी चीजों का भोग लगा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: मंदिर में लड्डू गोपाल को कैसे बैठाना चाहिए?
गुड़ का संबंध सूर्य ग्रह है तो वहीं, तिल का संबंध शनि ग्रह से है। ऐसे में गुड़ और तिल का भोग लड्डू गोपाल को कार्तिक माह में लगाने से दोनों ग्रहों की कृपा बनी रहती है और शुभता मिलती है। इसका अलावा, लड्डू गोपाल को गुड़ और तिल का भोग लगाने से पितरों का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।
यह भी पढ़ें: लड्डू गोपाल को प्रिय हैं ब्रज में मिलने वाली ये 5 मिठाइयां, आप भी लगाएं भोग
कार्तिक माह में ब्रज में ज्यादातर बैंगन की सब्जी बनाई जाती है। इसके अलावा, बैंगन से ही कई प्रकार के व्यंजन बनाकर लल्ला को भोग लगाया जाता है। ऐसे में कार्तिक माह में लड्डू गोपाल को बैंगन के भरते, भाजे या फिर पकोड़े आदि का भोग अवश्य लगाएं। इससे लड्डू गोपाल प्रसन्न होंगे।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर कार्तिक माह में लड्डू गोपाल को कौन सी चीजों का भोग लगाना चाहिए और क्या हैं उससे मिलने वाले लाभ।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।