
आजकल के दौर में जब हम पिज्जा और बर्गर के दीवाने हो रहे हैं। वहीं दादा-दादी और नाना-नानी के समय की रेसिपी और डिश खोती जा रही हैं। इन्ही में से एक है खनुआ लड्डू। यह मुख्य रूप से जौ की कच्ची बालियों से बनाया जाने वाला एक पौष्टिक और स्वादिष्ट व्यंजन है। ग्रामीण इलाकों में इसे विशेष रूप से जौ की नई फसल आने पर बनाया जाता है। जौ की सोंधी खुशबू, ताजी हरी मटर का मिठास और लहसुन की पत्तियों का तीखापन इसे एक ऐसा स्वाद देता है जिसे एक बार चखने के बाद आप भूल नहीं पाएंगे।
यह लड्डू न केवल खाने में लाजवाब है, बल्कि फाइबर और विटामिन्स से भरपूर होने के कारण स्वास्थ्य के लिए भी वरदान माना जाता है। आइए जानते हैं इसे बनाने की पुरानी और आसान विधि।


इसे भी पढ़ें- अब नहीं टूटेंगे पान के लड्डू, बनाते वक्त काम आएंगे ये टिप्स
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा है, तो इसे शेयर करें और ऐसे ही आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
खनुआ लड्डू बनाने की रेसिपी
सबसे पहले ताजी हरी जौ की बालियों को सीधी आग,अंगीठी या गैस की धीमी आंच पर अच्छी तरह भूनें।
भुनी हुई बालियों को एक थाली में निकालें और हाथों से रगड़कर दानों को अलग कर लें।
इसके बाद सूप की मदद से इसे अच्छी तरह पछोर लें।
अब साफ किए हुए कच्चे जौ के दानों को ओखली में डालें।
इसे कम से कम 4-5 मिनट तक अच्छी तरह कूटें।
दूसरी तरफ, हरी मटर को उबाल लें।
उबली हुई मटर को पीसकर एक महीन पेस्ट बना लें।
एक बड़ी थाली में मटर का पेस्ट निकालें।
इसमें भुना हुआ जीरा पाउडर और बारीक कटी हुई हरी मिर्च मिलाएं।
अब इस मटर के मिश्रण और स्वादानुसार नमक को ओखली वाले जौ के मिश्रण में डाल दें।
चम्मच से एक बार चलाने के बाद, इसे फिर से 3-4 मिनट तक कूटें।
कूटने की प्रक्रिया से सभी चीजें आपस में अच्छी तरह मिल जाएंगी और मिश्रण आटे की तरह नरम और चिकना हो जाएगा।
तैयार नरम मिश्रण को ओखली से निकालकर एक थाली में रखें।
अब अपनी पसंद के अनुसार छोटे या मध्यम आकार के गोल-गोल लड्डू बना लें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।