herzindagi
kareena kapoor tips to vivek oberoi main

ऐश्वर्या राय से ब्रेकअप के बाद विवेक ओबेरॉय को करीना कपूर ने दी थी कौन सी नेक सलाह, जानिए

ऐश्वर्या राय से ब्रेकअप के बाद जब विवेक ओबेरॉय परेशान चल रहे थे, तब उनकी दोस्त करीना कपूर ने उन्हें दी थी कौन सी नेक सलाह, जानिए।
Editorial
Updated:- 2019-09-19, 15:40 IST

एक समय में ऐश्वर्या राय और विवेक ओबेरॉय की रिलेशनशिप हर किसी की जुंबा पर थी। सलमान खान से ब्रेकअप होने के बाद विवेक ओबेरॉय ने ऐश्वर्या राय को सुकून का अहसास कराया था, लेकिन यह रिलेशनशिप बहुत लंबी नहीं चली। ऐश्वर्या राय के साथ विवेक ओबेरॉय की इस रिलेशनशिप पर एक बार फिर से चर्चा हो रही और वजह बेहद खास है। ऐश्वर्या राय के पति अभिषक बच्चन की फिल्म 'द बिग बुल' पर विवेक ओबेरॉय ने ट्वीट किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

सोशल मीडिया पर अभिषेक बच्चन, अजय देवगन और निर्देशक कूकी गुलाटी की इस फिल्म के बारे में पॉजिटिव लिखते हुए जब विवेक ओबेरॉय ने इस टीम के लिए सुपर टैलेंटेड शब्द का प्रयोग किया, जिस पर ट्विटर यूजर्स ने खूब चुटकियां लीं। कुछ लोगों ने विवेक ओबेरॉय की आलोचना की और कुछ ने व्यंग्य वाला ट्वीट करने के लिए उनका मजाक उड़ाया। लोगों के जेहन में आज भी विवेक ओबेरॉय के साथ ऐश्वर्या राय की रिलेशनशिप और उसके बाद आई प्रॉबलम्स ताजा हैं।  

इसे जरूर पढ़ें: ये 5 बातें पार्टनर के दिल में आपके लिए फिर से प्यार जगा देंगी

ऐश्वर्या राय से ब्रेकअप के बाद नहीं चलीं थीं फिल्में

vivek oberoi in blue dress inside

ऐश्वर्या राय से विवेक ओबेरॉय का ब्रेकअप बहुत खराब तरीके से हुआ। इसी वजह से विवेक ओबेरॉय बहुत ज्यादा डिस्टर्ब हो गए। इस दौरान लंबे वक्त तक उनकी फिल्में भी नहीं चलीं। ब्रेकअप के दर्द से उबरने में उनकी मदद की करीना कपूर ने। विवेक ओबेरॉय ने साल 2009 में संता-बंता वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कहा था कि करीना कपूर उनसे हमेशा कहा करती थीं कि शादी कर लो। मेरे घरवाले भी मुझे शादी करने के लिए बार-बार कहते थे। इसी दौरान बेबो (करीना कपूर) के साथ अक्सर डिनर पर आना होता था। हम अक्सर डिनर के लिए बाहर जाते थे। वो मुझसे कहती थीं, एक अच्छी लड़की देखो और शादी कर लो। मैं बेबो की इस बात से बचने के लिए हमेशा सैफ के पीछे छिप जाता था। हम लोग बहुत हंसते थे।'

इसे जरूर पढ़ें: I love You कहने के बजाय इन खूबसूरत तरीकों से करें अपने प्यार का इजहार

 

 

 

View this post on Instagram

wonderful😍✨✨

A post shared by ʙᴏʟʟʏᴡᴏᴏᴅ ғᴏʀ ʏᴏᴜ | FANPAGE (@bollywoodsoniyaa) onAug 17, 2018 at 9:11am PDT

ऐश्वर्या राय, सलमान खान और विवेक ओबेरॉय के रिश्तों को बिगड़े आज 15 साल हो चुके हैं। आज भी इनके बीच की तल्खियां कम नहीं हुई हैं। माना जाता है कि विवेक ओबेरॉय ने सलमान खान और ऐश्वर्या राय के बीच चल रही प्रॉब्लम्स और सलमान खान के बारे में खुलेआम काफी कुछ बोला था और इसी चीज ने उनके करियर पर ब्रेक लगा दिया।

 

 

 

 

View this post on Instagram

#aonaa#gunjisihai#kyunhogayanaa#aishwaryaraibachchan#vivekoberoi#aishwaryaslays#aishwaryarai#bestsong#bestromanticsong#worldbestsongs#instapostdaily#instabollywood#romanticpostsdaily#hindisongs#bollywoodsongsdailly#indiabollywood

A post shared by @ all_about_romanticsongs onJan 23, 2016 at 7:12pm PST

 

ये थी विवेक ओबेरॉय की सबसे बड़ी चूक

vivek oberoi on vacation inside

सलमान खान और ऐश्वर्या राय के बीच लंबे वक्त से प्रॉब्लम चल रही थी और उसी दौरान विवेक ओबेरॉय की एंट्री हुई थी। सलमान ऐश्वर्या राय के लिए बेहद पजेसिव थे और इसीलिए वे रिश्ता टूटने के बाद भी अपना प्यार वापस पाने के लिए कोशिशें कर रहे थे। उधर ऐश्वर्या राय सलमान के व्यवहार से टूट चुकीं थीं। इस समय में विवेक ने ऐश्वर्या राय को कंफर्टेबल बनाने में मदद की, लेकिन उन्हें सामान्य बनाते हुए विवेक ओबेरॉय ने अपने लिए परेशानी खड़ी कर ली।

 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जमकर की थी सलमान खान की आलोचना

सलमान खान को जब पता चला कि विवेक ओबेरॉय और ऐश्वर्या के बीच नजदीकियां बढ़ रही हैं तो वे विवेक ओबेरॉय को उनसे दूर रहने की वॉर्निंग दे रहे थे। सलमान विवेक को कई-कई बार फोन लगाते थे। विवेक ओबेरॉय को इस बात का अहसास नहीं था कि वे एक कपल के बीच आ गए थे और उन्होंने सलमान के बिहेवियर से गुस्सा होकर प्रेस कॉन्फ्रेंस बुला ली। सलमान खान को इस बात की जानकारी नहीं थी और इसी दौरान उन्होंने विवेक को फोन मिला दिया। विवेक ओबेरॉय ने मीडिया से कहा कि वे उन्हें कुछ बताना चाहते हैं और इसके बाद उन्होंने सलमान खान की जमकर आलोचना की। विवेक ओबेरॉय को यकीन था कि ऐश्वर्या राय उनके साथ हैं और शायद इसी भरोसे की वजह से वे सलमान के बारे में बहुत ज्यादा बोल गए।

 

 

 

View this post on Instagram

#iifa2019

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) onSep 18, 2019 at 10:51pm PDT

 

विवेक ने इस दौरान कहा था, 'सलमान ने मुझे करीब 41 बार फोन किया और धमकी दी। ये देखिए वो मिस्ड कॉल्स। सलमान खान ने मुझे सरेआम पीटने और जान से मारने की धमकी दी।' लेकिन इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को बुलाने के बाद विवेक ओबेरॉय की हर किसी ने आलोचना की और ऐश्वर्या राय ने भी उनका साथ छोड़ दिया। आज विवेक ओबेरॉय अपनी मैरिटल लाइफ में खुश हैं, लेकिन बीते वक्त के जख्म कभी-कभी ताजा हो ही जाते हैं। 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।