बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर अब चर्चा का केंद्र बन चुकी हैं। कारण उनका गाना नहीं बल्कि उनका कोरोना वायरस पॉजिटिव होना है। इसका सबसे बड़ा असर ये है कि कनिका कपूर को अब लगातार सोशल मीडिया ट्रोल्स का सामना करना पड़ रहा है। कनिका कपूर ने लंदन से वापस आने के बाद तीन पार्टियां अटेंड की थीं और उस वक्त वो कोरोना वायरस से संक्रमित थीं। यही कारण है कि कनिका कपूर को लोग लापरवाह कह रहे हैं। इसी के साथ, अब ब्रिटेन की राजगद्दी के वारिस प्रिंस चार्ल्स को भी कोरोना संक्रमण हो गया है। इसी बीच कनिका कपूर की एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें वो प्रिंस चार्ल्स से मिलती हुई नजर आ रही हैं।
जैसे ही ब्रिटेन के राजघराने के व्यक्ति को कोरोना संक्रमण होने की खबर सामने आई वैसे ही कनिका कपूर और प्रिंस चार्ल्स की तस्वीर वायरल हो गई। फिलहाल कनिका कपूर लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में अपना इलाज करवा रही हैं और आइसोलेशन वॉर्ड में हैं। हालांकि, जिस तस्वीर को 2020 का बोलकर वायरल किया जा रहा है उसकी असलियत कुछ और ही है।
ये है बजह उसकी.....#KanikaKapoor 😀 pic.twitter.com/SoK8wKUYQv
— gуαиєи∂яα ѕαмα∂нιуα (@Gyanendra_008) March 25, 2020
इसे जरूर पढ़ें- 18 साल की उम्र में हो गई थी शादी, बकिंघम पैलेस में गा चुकी हैं गाना, जानिए कनिका कपूर के बारे में कुछ अनसुनी बातें
कनिका कपूर को लेकर कुछ लोग तो ये भी कह रहे हैं कि उन्होंने बदला लिया है क्योंकि ब्रिटिश साम्राज्य ने 200 साल तक भारत पर राज किया है। अब ये तो काफी गलत बात है कि किसी इंसान को बेवजह ही ऐसे ट्रोल किया जाए जिसमें उसकी कोई गलती ही न हो।
#PrinceCharles didn't know that #KanikaKapoor visited for revenge 🤪
— Sameer Panda (@sameerp19) March 25, 2020
Wish quick recovery though 🙏🙏#COVID2019 #ChineseWuhanVirus pic.twitter.com/x14j6O3u7u
![kanika kapoor reason for corona virus]()
2015 की है तस्वीर, कनिका ने खुद शेयर की थी-
ये तस्वीर उस समय की है जब लोगों को कोरोना वायरस के मामले में कुछ पता ही नहीं था। यानी 5 साल पहले की।
Talking Bollywood 😃 with #PrinceCharles #ElephantFamily #MarkShand #London wearing @roland_mouret @ClarenceHouse pic.twitter.com/kEnUcGaVQj
— kanika kapoor (@TheKanikakapoor) June 30, 2015
2015 में एलिफेंट फैमिली चैरिटी 'ट्रैवल्स टू माई एलिफेंट' इवेंट की है जिसे प्रिंस चार्ल्स और उनकी पत्नी कैमिलिया डचेस ऑफ कॉर्नवेल ने होस्ट किया था। ये एकलौता ऐसा मौका नहीं था कि कनिका प्रिंस चार्ल्स से मिली हों। कनिका कपूर इसके अलावा भी प्रिंस चार्ल्स से ब्रिटिश एशियन ट्रस्ट के एक इवेंट में मिली थीं। कनिका कपूर कुल तीन बार प्रिंस चार्ल्स से मिल चुकी हैं और जो तस्वीर वायरल की जा रही है वो सबसे पहली बार की है। यानी 5 साल पहले की। अब जाहिर सी बात है कि 5 साल पहले तो कनिका ने कोरोना वायरस संक्रमण प्रिंस चार्ल्स को नहीं दिया होगा।
Honoured to perform with @naughtyboymusic at the #BuckinghamPalace in #London celebrating the 10th anniversary of a fantastic #charity started by HRH The Prince of Wales. The @thebritishasiantrust is transforming lives across #India & other parts of #SouthAsia! #10YearsofChange pic.twitter.com/PBMNOrCeLQ
— kanika kapoor (@TheKanikakapoor) February 7, 2018
ये 2017 की तस्वीर है।
इसे जरूर पढ़ें- 'बेबी डॉल' सिंगर कनिका कपूर भी हुईं कोरोना वायरस की शिकार, लंदन से आने के बाद की थी ये गलती
ये सच है कि कनिका कपूर लंदन से वापस आई थीं और उसी के साथ उन्होंने क्वारेंटाइन के नियमों का पालन नहीं किया, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि कनिका कपूर की वजह से प्रिंस चार्ल्स को कोरोना संक्रमण हुआ है। कोरोना वायरस संक्रमण अगर किसी को हो गया है तो उसके लक्षण पता करने में उसे 14 दिन का वक्त लगता है इसीलिए क्वारेंटाइन पीरियड भी 14 दिन का ही रखा गया है।
प्रिंस चार्ल्स फिलहाल लंदन में नहीं बल्कि स्कॉटलैंड के बाल्टिमोर में हैं। लंदन में कोरोना वायरस संक्रमण के केस बढ़ने के बाद ही प्रिंस चार्ल्स अपनी पत्नी के साथ कम भीड़-भाड़ वाले इलाके में पहुंच गए थे, लेकिन वहां भी वो बच नहीं पाए। कोरोना वायरस का संक्रमण तेज़ी से पूरे विश्व में फैल रहा है और भारत इसके कारण 21 दिन के लॉकडाउन पीरियड में भी है।
कनिका कपूर की तीसरी रिपोर्ट भी Covid 19 पॉजिटिव-
कनिका कपूर की तीसरी रिपोर्ट भी कोरोना संक्रमण से पॉजिटिव पाई गई है। कनिका 9 मार्च को लंदन से लौटी थीं और एक दिन मुंबई में रहने के बाद वो वापस लखनऊ आई थीं। कनिका कपूर इस दौरान कई लोगों के संपर्क में आई थीं और 56 में से 11 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। इसमें राजस्थान की पूर्व चीफ मिनिस्टर वसुंधरा राजे और उनके बेटे भी शामिल थे।
कनिका कपूर इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं, कुछ दिनों पहले उनके हॉस्पिटल में सिलेब्रिटी स्टेटस दिखाने की खबर भी वायरल हो रही थी। इसी दौरान कनिका कपूर का दो बार और टेस्ट हो चुका है। उम्मीद है कि ट्रोल्स उन्हें थोड़ा सा आराम देंगे और उन्हें उन बातों के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल नहीं किया जाएगा जो गलती उन्होंने की ही नहीं।
कनिका कपूर जल्दी स्वस्थय हों और जल्दी ही भारत इस परेशानी से बाहर आए हम इसकी कामना करते हैं।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों