जुलाई का महीना जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव के संकेत दे रहा है। ऐसे में जहां कुछ राशियों के लिए धन के योग नजर आ रहे हैं, वहीं कुछ ऐसे भी लोग हैं जिन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
हम सभी अपना भविष्य जानना चाहते हैं जिससे आगे की योजनाएं तय हो सकें। ज्योतिष हमें भविष्य की जानकारी दे सकता है और आपको आने वाले समय के लिए सचेत कर सकता है। जैसे ज्योतिष से आपको भविष्य में आने वाले समय की सही जानकारी मिल सकती है उसी प्रकार कुछ उपाय भी आपके लिए कारगर हो सकते हैं।
आने वाले महीने में आपकी राशि पर क्या प्रभाव हो सकते हैं और जिनके लिए समय अनुकूल नहीं हैं उन्हें कौन से उपाय आजमाने चाहिए इसके बारे में ज्योतिषाचार्य डॉ आरती दहिया जी से जानें।
वृषभ राशि
आपको जुलाई के महीने में किसी भी काम में सफलता हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। पारिवारिक जीवन में भी समस्याएं हो सकती हैं। अगर आप प्रेम में हैं तो विवाह के योग अभी नहीं बन रहे हैं। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन धन हानि के संकेत हैं। आपको इस महीने पैसे कमाने में बहुत सी समस्याएं हो सकती हैं।
उपाय - नियमित रूप से 108 बार 'ॐ दुर्गाय नमः' का जाप करें।
इसे जरूर पढ़ें: Monthly Horoscope July 2023: जुलाई के महीने में किन राशियों के चमकेंगे सितारे, जानें राशिफल
कर्क राशि
कार्यस्थल पर कुछ समस्याएं हो सकती हैं और आपको सफलता हासिल करने में भी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक जीवन में आपको परेशानी हो सकती है। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार के मामले में आपको सोच समझकर काम करने की आवश्यकता है।
उपाय- मंगलवार सुबह के समय हनुमान चालीसा का पाठ करें और मंदिर में दर्शन के लिए जाएं।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातको को इस महीने करियर में औसत परिणाम मिल सकते हैं और खर्चों में वृद्धि के संकेत हैं। स्वास्थ्य के माध्यम से ये महीना सामान्य रहेगा लेकिन सेहत का ध्यान जरूर दें अन्यथा समस्याएं बढ़ सकती हैं। परिवार में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं इसीलिए शांति बनाए रखें। आपको मानसिक तनाव हो सकते हैं।
उपाय- नियमित रूप से माता दुर्गा की पूजा करें।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों को करियर में कुछ समस्याएं हो सकती हैं और आपको काम पूरा करने में भी समस्याएं हो सकती हैं। आर्थिक स्तिथि में आपको उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में खुशियों की कमी महसूस कर सकते हैं। सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। रिश्ते में प्यार और उमंग भरने के लिए आपको संयम बनाए रखने की आवश्यकता है।
उपाय - रोजाना 41 बार 'ॐ रहवे नमः' मंत्र का जाप करें।
इसे जरूर पढ़ें: अगर आपकी राशि तुला है तो ज्योतिष के अनुसार अपने स्वभाव और लव लाइफ के बारे में जानें
वृश्चिक राशि
इस माह परिवार में कुछ खटास आ सकती है। जिसके कारण रिश्तो में दूरियां बढ़ेगी। इस स्तिथि में आपको धैर्य से काम लेने की ज़रुरत है। आर्थिक लिहाज से आपको मिले जुले परिणाम मिलेंगे इस बार। लाभ के साथ साथ खर्चे भी बढ़ सकते है। आपकी नौकरी में बदलाव हो सकता है लेकिन ये आपके पक्ष में होगा।
उपाय- प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।
कुम्भ राशि
कुम्भ राशि के लोगों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। ये समय आपके लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है। इस माह आपको पैसे की बचत करनी चाहिए जो आपके लिए बहुत ही लाभकारी साबित होगी। स्वास्थ्य के मामले में ये महीना औसत रहेगा। पारिवारिक जीवन चुनौतीपूर्ण हो सकता है साझेदारी में व्यापार न करें, जिससे आपको नुकसान हो सकता है।
उपाय - शनिवार के दिन शनि चालीसा का पाठ करें।
मीन राशि
करियर के क्षेत्र में यह महीना आपके लिए मुश्किलों भरा हो सकता है। अगर आप प्रमोशन का इन्तजार कर रहे हैं तो आपको लाभ नहीं मिलेगा। अगर शादी- विवाह का विचार बना रहे हैं उन्हें इस महीने के लिए यह विचार टाल देना चाहिए।
उपाय - मंगलवार के दिन राहु और केतु के लिए यज्ञ- हवन करें।
कुछ राशियों के लिए समय अनुकूल नहीं है, लेकिन यहां बताए गए ज्योतिष उपाय आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Images: Freepik.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों