
हनुमान जयंती का यह खास दिन 2 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस दिन हनुमान जी की पूजा होगी और पाठ किए जाएंगे। वहीं कुछ लोग इस दिन भंडारा भी करवाएंगे, ताकि वो इस दिन को अच्छे से सेलिब्रेट कर सके। ऐसा इसलिए क्योंकि कहा जाता है कि हनुमान जी सबके कष्टों को हरते हैं। ऐसे में अगर आप भी श्रद्धा और निष्ठा से उनकी आराधना करेंगी, तो आपके जीवन के रुके हुए कार्य वो पूरे कर देंगे। पंडित जन्मेश द्विवेदी ने गुड़ और चने से जुड़े खास उपाय की जानकारी को शेयर किया है। आइए आपको भी इस उपाय के बारे में संपूर्ण जानकारी देते हैं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गुड़ और चना दोनों ही पवित्र को बढ़ाते हैं। साथ ही ये हनुमान जी को अति प्रिय होते हैं। अगर आप इन दोनों चीजों को भगवान को अर्पित करते हैं, तो इससे हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। यह उपाय विशेष रूप से बाधाओं को दूर करने और कार्यों में गति लाने के लिए किया जाता है।

यह भी पढ़ें- Hanuman Jayanti Mahaupay: हनुमान जयंती के दिन आजमाएं ज्योतिष के ये 5 महाउपाय, हो सकता है धन लाभ
यह भी पढ़ें- शनि की ढैय्या और साढ़ेसाती से हैं परेशान? हनुमान जयंती पर शनिवार को करें ये 5 विशेष उपाय
इस उपाय को करते समय मन में पूरी श्रद्धा और विश्वास होना चाहिए। किसी भी तरह की नकारात्मक सोच से बचें और सच्चे मन से हनुमान जी का स्मरण करें। साथ ही, प्रसाद को साफ-सुथरे तरीके से तैयार करें और दूसरों में बांटते समय विनम्रता रखें। इससे आपके जीवन की परेशानियां कम होती नजर आएंगी।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इस शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।