Monthly Horoscope July 2023: जुलाई के महीने में किन राशियों के चमकेंगे सितारे, जानें राशिफल

July 2023 Monthly Horoscope: अगर आप अपनी राशि के बारे में इस बात की जानकारी लेना चाहते हैं कि आपके लिए जुलाई के महीने में क्या उतार-चढ़ाव आ सकते हैं तो इस राशिफल को जरूर पढ़ें। 

july  monthly horoscope for all zodiac

हम सभी अपना भविष्य जानना चाहते हैं जिससे भावी जीवन सुखमय हो सके। अपने आने वाले समय के बारे में जानकारी और भविष्य के बारे में कुछ बातों का ज्ञान आपको ज्योतिष से मिल सकता है। ऐसा कहा जाता है कि ज्योतिष की भविष्यवाणियां आपको आने वाले समय में होने वाले बदलावों का अनुमान लगाने में मदद करती हैं।

आने वाले समय में आपकी सेहत कैसी हो सकती है? आपकी नौकरी में कौन से बदलाव हो सकते हैं और आपके लिए धन के योग बनेंगे या नहीं? ऐसे कई सवालों के जवाब जानने के लिए और जुलाई महीने के भविष्यफल की जानकारी लेने के लिए ज्योतिषाचार्य ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ आरती दहिया से जानें मासिक राशिफल।

मेष राशि

aries and taurus horoscope for july month

मेष राशि के लोगों के लिए जुलाई की शुरुआत काफी अच्छी हो सकती है। इस महीने आपको सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा। लोग आपके काम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और आपको दूसरों का सहयोग मिलेगा।

आप अपना काम समय से पूरा करेंगे। आपको समय की कदर करनी चाहिए और आपको इस बार समय आपकी कदर करेगा। दांपत्य जीवन में अपने जीवनसाथी का ध्यान रखें। अपनी वाणी पर पूरा नियंत्रण रखें जिससे आपको लाभ होगा। हानि और लाभ की स्थिति बनी रह सकती है।

इसे जरूर पढ़ें: ज्योतिष एक्सपर्ट से जानें मेष राशि के लोगों के स्वभाव और उनकी लव लाइफ के बारे में

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों को इस बार कोई भी काम करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। इस महीने आपको पारिवारिक जीवन में समस्या का सामना करना पड़ सकता है। अगर प्रेमी जोड़े इस समय में विवाह करने की सोच रहे हैं तो अभी न करे क्योंकि ये समय अनुकूल नहीं है।

इस महीने आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। धन से जुड़े मामलों के लिए ये समय थोड़ा मुश्किल हो सकता है, लेकिन महीने के अंत में आपको पैसे कमाने का मौका मिलेगा।

मिथुन राशि

gemini and cancer horoscope for july

जुलाई का महीना आपके लिए अच्छे परिणाम देगा। इस महीने आप धन कमाने में सक्षम रहेंगे और आपको व्यवसाय में लाभ मिल सकता है। इस महीने आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपके विवाह के योग बन सकते हैं और इस बार आपका पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा।

आपका कार्यक्षेत्र आपको इस बार अच्छे परिणाम देगा। इस माह कुछ जातकों को शेयर से भी लाभ प्राप्त हो सकता है। आपकी प्रगति और सफलता के कार्य मिलेंगे। व्यापार के क्षेत्र में आपको अच्छे परिणाम मिल सकते है।

कर्क राशि

आपके कार्यस्थल पर अधिक प्रभाव पड़ेगा और आपको काम इस माह अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। आर्थिक जीवन में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपको आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।

आपके रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी और आपको इस बार कोई बड़ी ख़ुशी मिल सकती है। आपकी माता की सेहत में कुछ समस्याएं हो सकती हैं जिसमें धन का खर्च अधिक होगा। प्रेम और वैवाहिक जीवन में आपको किसी बाधा का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारिक दृष्टि से ये महीना बहुत ही अहम् हो सकता है। आपको सोच -समझ कर काम करने की आवश्यकता है।

सिंह राशि

leo and virgo horoscope for july

सिंह राशि (सिंह राशि का स्वभाव)के लोगों को इस महीने नौकरी में अच्छे परिणाम मिलेंगे। करियर के क्षेत्र में भी आपको सफलता मिल सकती है। आपको पैसे कमाने के भी अच्छे मौके मिल सकते हैं। आपको अपने कामों के बेहतर लाभ मिलेंगे और पारिवारिक जीवन में घर के सभी लोग खुश होंगे। अगर आप विवाह की प्रतीक्षा में तो आपको इसके सकारात्मक प्रभाव मिल सकते हैं। आपको मानसिक शांति मिल सकती है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातको को इस महीने करियर में औसत परिणाम प्राप्त होंगे इस बार। खर्चो में वृद्धि देखने को मिल सकती है अचानक खर्चे बढ़ने से आप किसी से कर्ज भी ले सकते है। ये महीना आपके लिए सामान्य रहेगा इसीलिए आपको अपना ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।

जो लोग सिंगल हैं उनका विवाह होने के योग हैं। आपके परिवार में किसी तरह की उलझन हो सकती है इसलिए शांति से काम लें। आपको मानसिक तनाव हो सकता है इसलिए अपना विशेष ध्यान रखें।

तुला राशि

libra and scorpio horoscope for july

तुला राशि के लोगों का करियर बहुत धीमी गति से आगे बढ़ेगा और इस बार आपकी किसी भी काम को पूरा करने में देर लग सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति में भी उतार-चढ़ाव हो सकता है।

पारिवारिक जीवन में खुशियों की कमी महसूस हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा ध्यान देने की ज़रुरत है। आपको कुछ मौसमी समस्याएं हो सकती हैं। ये महीना प्यार में सफलता पाने के लिए सर्वोत्तम रहेगा। रिश्ते में प्यार और उमंग भरने के लिए आपको संयम बनाए रखने की आवश्यकता है।

इसे जरूर पढ़ें: अगर आपकी राशि तुला है तो ज्योतिष के अनुसार अपने स्वभाव और लव लाइफ के बारे में जानें

वृश्चिक राशि

इस महीने परिवार में कुछ परेशानियां आ सकती है, जिससे रिश्तो में दूरियां बढ़ सकती हैं। इस स्तिथि में आपको धैर्य से काम लेने की ज़रुरत है। आर्थिक लिहाज से आपको मिले- जुले परिणाम मिलेंगे।

कुछ आर्थिक लाभ के साथ- साथ आपके खर्चे भी बढ़ सकते हैं। पैतृक संपत्ति की तरफ से आपको लाभ मिल सकता है। आप बेहतर स्वास्थ्य बनाए रखने में सफल होंगे। अगर आप सरकारी नौकरी में हैं तो इस बार थोड़ी दुविधा में रहेंगे। नौकरी में बदलाव हो सकता है और आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

धनु राशि

saggitarus and capricorn horoscope for july

धनु राशि के लोगों को कार्य क्षेत्र में बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। आपको विदेश में भी नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक रूप से इस बार पैसे कमाने का एक अच्छा मौका मिलेगा जो आपको ऊंचाइयों पर पहुंचा सकता है।

ग्रहों की स्थिति बेहतर हो सकती है। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और आप काफी साहसी और जोशीला महसूस करेंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। परिवार के साथ अचानक कहीं जाने की योजना बन सकती है।

मकर राशि

करियर के क्षेत्र में इस बार आपको मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं। मकर राशि के जातकों को विदेश जाने का मौका मिल सकता है। इस सप्ताह कुछ विशेष लाभ के साथ -साथ आपको खर्च भी उठाने पड़ सकते हैं।

पैसे के मामले में कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें। पैसे की बचत करने में भी आपको मुश्किलें आ सकती हैं। पार्टनर के साथ किसी बात पर कोई विवाद हो सकता है। आपके रिश्ते में अहंकार की भावना आ सकती है तो इस बात का ध्यान रखने की आवश्यकता है। कोई नया व्यवसाय करने से बचें जिससे हानि का अनुभव न हो।

कुंभ राशि

aquarius and pisces july horoscope

कुम्भ राशि के कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। ये समय थोड़ा मुश्किल हो सकता है। इस माह आपको पैसे की बचत करनी चाहिए जो आपके लिए बहुत लाभकारी साबित होगी। स्वास्थ्य के मामले में ये महीना औसत रहेगा।

प्रेम और वैवाहिक जीवन में(वैवाहिक जीवन में खुशहाली के लिए वास्तु टिप्स) ये महीना आपके पक्ष में नहीं होगा। पारिवारिक जीवन चुनौतीपूर्ण हो सकता है। साझेदारी में व्यापार न करें। इस बार ये आपके लिए अच्छे योग नहीं दिखा रहा हैं। इस महीने अनचाहे विषयों पर चर्चा हो सकती है।

मीन राशि

करियर के क्षेत्र में मीन राशि के लोगों को जुलाई के महीने में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। जो लोग इस माह प्रमोशन का इंतज़ार कर रहे है उन्हें निराशा मिल सकती है। आपकी सेहत खराब हो सकती है, इसलिए अपना पूरा ध्यान रखें।

पारिवारिक जीवन में सुख की कमी हो सकती है। जो लोग शादी- विवाह का विचार बना रहे हैं उन्हें इस महीने के लिए यह विचार टाल देना चाहिए, क्योंकि इस महीने शादी के योग बनते नजर नहीं आ रहे हैं। परिवार के सदस्यों के बीच सामंजस्य की कमी महसूस हो सकती है, जिसके कारण परिवार में मतभेद हो सकते हैं।

सभी राशियों के लिए जुलाई के महीने में कुछ उतार-चढ़ाव संभव हैं। इस राशिफल के अनुसार आने वाले समय की योजनाएं बनाएं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Images: Freepik.com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP