
Makar Dainik Rashifal, 02 February 2026: फरवरी का दूसरा दिन और सप्ताह का पहला दिन मकर राशि की महिलाओं के लिए एक कठोर परीक्षा और बड़ी जीत दोनों साबित हो सकता है। आपकी राशि के स्वामी शनि हैं, जबकि आज का दिन चंद्रमा का है। शनि और चंद्रमा का यह संबंध अक्सर मानसिक संघर्ष पैदा करता है। आज सुबह उठते ही आपको महसूस हो सकता है कि जिम्मेदारियों का बोझ कुछ ज्यादा ही है। एक तरफ घर की उलझनें और दूसरी तरफ ऑफिस की डेडलाइन्स आज आप खुद को एक मशीन की तरह काम करता पाएंगी। आज आपके आसपास के लोग चाहे वे कलीग्स हों या परिवार वाले थोड़े सुस्त हो सकते हैं, आज आपकी गंभीरता ही आपका सबसे बड़ा हथियार है। छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी बता रहे हैं क्या कहता है मकर राशि का आज का राशिफल?
मकर राशि की महिलाओं के लिए आज प्रेम का मतलब सपोर्ट है। विवाहित महिलाएं आज अपने पति से रोमांस की नहीं, बल्कि व्यावहारिक मदद की उम्मीद करेंगी। अगर वे आज घर के कामों में हाथ बंटाते हैं, तो यही आपके लिए सबसे बड़ा प्रेम होगा। सिंगल महिलाएं का फोकस प्रेम पर कम और करियर पर ज्यादा रहेगा। लेकिन, कार्यस्थल पर कोई ऐसा सीनियर या अनुभवी व्यक्ति आज आपकी एफिशिएंसी की तारीफ कर सकता है, जिससे एक नए, परिपक्व रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। अपने पार्टनर को आज अपनी चुप्पी से कन्फ्यूज न करें।
उपाय: कच्चे दूध में काले तिल मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करें।
मकर राशि की महिलाओं के लिए करियर के मामले पर आज का दिन अनुशासन मैनेजमेंट का है। आज ऑफिस में अफरा-तफरी का माहौल हो सकता है, लेकिन आप अपनी सूझबूझ से एक-एक करके सारे पेंडिंग काम निपटाएंगी। आज आपको दूसरों की नाकामी या लेटलतीफी पर गुस्सा आ सकता है। आज परफेक्शनिस्ट बनने के चक्कर में खुद को न थकाएं। आज आपकी ऑर्गनाइजिंग स्किल्स को बॉस द्वारा नोट किया जाएगा। आज प्रमोशन या इंक्रीमेंट की कोई अनौपचारिक चर्चा भी शुरू हो सकती है।: यदि आप मैन्युफैक्चरिंग, लोहा, रियल एस्टेट या कॉन्ट्रैक्ट बेस्ड बिजनेस में हैं, तो आज का दिन थका देने वाला लेकिन मुनाफे वाला रहेगा।
उपाय: अपनी Desk) के पश्चिम दिशा में एक कांच के बाउल में पानी और कुछ पबब्लस रखें।

आर्थिक मामले पर मकर राशि की महिलाएं हमेशा भविष्य को लेकर चिंतित रहती हैं, और आज यह चिंता थोड़ी बढ़ सकती है। आज आपकी जेब में पैसा होगा, लेकिन इन्सेक्युरिटी आज आपको कंजूस बना सकती है। आज आप रिटायरमेंट प्लानिंग या किसी बहुत लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट के बारे में सोचेंगी। आज का दिन पीपीएफ , एलआईसी या सरकारी बॉन्ड्स में पैसा लगाने के लिए उत्तम है।आज आप खुद पर एक रुपया भी खर्च करने से कतराएंगी, लेकिन बच्चों या घर की मरम्मत पर मोटा खर्च हो सकता है।
उपाय: एक लोहे का छल्ला या कड़ा धारण करें, या फिर अपने पर्स में लोहे का एक सिक्का रखें।
यह भी पढ़ें: मकर राशि के जातक का गुण, स्वभाव व विशेषताएं
यह भी पढ़ें: मकर का दैनिक राशिफल
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल
सेहत के मामले में आज आपको स्किन और घुटनों के अलावा थकान पर ध्यान देना होगा। शनि का प्रभाव स्किन को ड्राई बनाता है। आज बदलते मौसम में आपकी स्किन बहुत ड्राई हो सकती है या बाल झड़ने की समस्या बढ़ सकती है। खूब पानी पिएं और मॉइस्चराइजर का प्रयोग करें। आज शाम को अत्यधिक काम की वजह से पैरों में ऐंठन हो सकती है। आज आपको मानसिक रूप से थकावट महसूस होगी ।
उपाय: छाया दान करें। एक कटोरी में सरसों का तेल लें, उसमें अपना चेहरा देखें और फिर उसे किसी को दान कर दें या पीपल के नीचे रख आएं।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।