Expert Tips: जानें ज्योतिष के अनुसार कैसा होता है सिंह राशि का स्वभाव और उनकी लव लाइफ

अगर आपकी राशि सिंह है तो आप अपने स्वभाव और प्रेम संबंधों के बारे में यहां ज्योतिष एक्सपर्ट से जानकारी ले सकते हैं। 

 

leo zodiac sign traits

सभी राशियों के लोगों का स्वभाव दूसरों से भिन्न होता है। कुछ लोग स्वभाव से गुस्सैल होते हैं तो कुछ लोग नर्म स्वभाव के होते हैं। दरअसल यह किसी भी राशि के स्वामी ग्रह पर ही निर्भर करता है। ज्योतिष की मानें तो सभी राशियां कुछ ख़ास ही होती हैं। पिछले कुछ दिनों से हमने सभी 12 राशियों में से कुछ राशियों के बारे में आपको अवगत कराया है।

उसी क्रम में आज हम आपको सिंह राशि के लोगों के स्वभाव और उनकी खूबियों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए ज्योतिषाचार्य डॉ आरती दहिया जी से जानें सिंह राशि के स्वभाव से जुड़ी कुछ बातें और उनकी लव लाइफ के बारे में।

उदार, निर्भीक एवं अभिमानी होते हैं

leo personality traits by expert

सिंह राशि के लोग स्वभाव से उदार, निर्भीक एवं अभिमानी होते हैं। ये आमतौर पर दूसरों की मदद करने वाले होते हैं। ये मित्रों एवं रिश्तेदारों पर बहुत विश्वास करते हैं। ये इस बात पर यकीन करते हैं कि उनके द्वारा उठाया हुआ कदम सही है और ये उस पर अडिग रहते हैं।

इसे जरूर पढ़ें:Weekly Horoscope: 11 से 17 अप्रैल तक कैसा रहने वाला है आपका समय?

धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेते हैं

सिंह राशि के लोग भक्ति में लीन रहना पसंद करते हैं। ये लोग धार्मिक कार्यों में बढ़ -चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। ये मानवीय गुणों से संपन्न होते हैं।ये लोग किसी के साथ अन्याय नहीं करते हैं और दूसरों से भी यही अपेक्षा रखते हैं। इनका गुस्सा शेर की तरह होता है, जिसका मतलब ये हुआ कि बहुत जल्द ही नाराज होते हैं लेकिन ये जल्दी शांत भी हो जाते हैं। इनका अनुसरण दूसरे लोगों द्वारा किया जाता है। ये अपने विचारों पर दृढ़ता से डटे रहते हैं।

किसी के सामने झुकते नहीं हैं

leo zodiac traits experts

इन्हे किसी के भी सामने झुकना पसंद नहीं है। सब पर शासन करना पसंद होता है और किसी के अंदर रहकर काम करना पसंद नहीं होता है।ये खुले विचार के होते हैं। इनका वैवाहिक जीवन अशांत रहता है। क्योंकि ये घर में भी शासन करना चाहते हैं। इनके आचरण की वजह से बहुत सारे लोग शत्रु बन जाते हैं। इन्हें घर से संपत्ति मिलने की संभावना होती है। ये सरकारी क्षेत्रों में कार्य कर सकते हैं। ये बड़े नेता या मंत्री भी हो सकते हैं। धातु का क्रय- विक्रय कर सकते हैं। ये अपने कार्यों से नाम शोहरत हासिल करने की अभिलाषा रखते हैं।

उग्र स्वभाव के होते हैं

सिंह राशि के जातक सूर्य से प्रभावित होते हैं। ये अग्नि तत्व की राशि है। जो इनको उग्र बनाती है। सिंह राशि (सिंह लव हॉरोस्कोप 2022) वाले साहसी निडर और मुंह पर बोलने वाले एवं ज़िद्दी स्वभाव के होते हैं। इनके सोचने ,खाने पीने, पहनने एवं रहने में शाही आन बान देखी जा सकती है। ये लोग अपने ऊपर खर्च करने के शौकीन होते हैं। ये प्रखर बुद्धि, ईमानदार आत्मविश्वास से भरे होते हैं। इनका व्यक्तित्व भीड़ से अलग होता है । दुसरे लोग इन राशि के लोगों से काफी प्रभावित हो जाते हैं भव्य जीवन शैली होती है। इन्हें आरामदायक जीवन हमेशा भाता है। ये लोग नौकरी में अच्छे पद पर रहना पसंद करते हैं। ये बहुत महत्वाकांक्षी होते हैं और इनकी ताकत इन्हे अपने लक्ष्यों को पूरा करने की शक्ति देता हैं। अपने लक्ष्य की पूर्ति में ये अपने अतिआत्मविश्वास के कारण दूसरे की बातों पर उतना ध्यान नहीं देते हैं जिससे कई बार उन्हें नुकसान भी होता है। सिंह राशि के कुछ जातक भविष्य के प्रति काफी सजग रहते हैं माता-पिता और भाई-बहन के साथ इनके संबंध अच्छे होते हैं और उनको मदद पहुँचाने की हर संभव कोशिश करते हैं। ..

सिंह राशि की लव लाइफ

leo zodiac traits by aarti dahiya

सिंह राशि के लोगों के लिए यदि जब बात प्रेम और विवाह संबंधों की आती है तब ये रूखे स्वभाव के होते हैं। इन्हें प्रेम की कद्र कम ही होती है और प्रेम इनके लिए ज्यादा मायने नहीं रखता है। लेकिन जब ये एक बार किसी के प्रेम में पड़ जाते हैं तब फिर उसके लिए सब कुछ करने को तैयार हो जाते हैं।

इसे जरूर पढ़ें:Weekly Tarot Prediction: आने वाले सप्ताह में किन राशियों की चमकेगी किस्मत, टैरो कार्ड एक्‍सपर्ट से जानें

इन राशियों से हो सकते हैं अच्छे संबंध

सिंह राशि के लोगों के मेष और धनु राशि के साथ संबंध अच्छे होते हैं। इस राशि के लोग अपने आपको कभी भी कमजोर नहीं दिखाना चाहते हैं। ये लोग अपने जीवनसाथी पर भी ये अपना रोब जमाते हैं। इन लोगों को अपनी प्रशंसा करवानी अच्छी लगती है। मेष एवं धनु राशि इनके लिए उत्तम राशियां हैं क्योंकि ये अग्नि तत्व हैं और इनका व्यक्तित्व भी एक समान होता है। इसी वजह से ये लोग स्वभाव से थोड़े गर्म होते हैं।

अगर आपकी राशि सिंह है तो आप भी जान गए होंगे अपने स्वभाव और प्रेम संबंधों से जुडी कुछ बातों के बारे में। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व ज्योतिष से जुड़े इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Recommended Video

Image Credit: freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP