leo love life

सिंह लव हॉरोस्कोप 2022 : क्या हो पाएगी इस साल शादी? प्यार और विवाह के लिए ऐसा होगा साल

सिंह राशि के जातकों के साथ इस साल प्यार का साथ होगा या उन्हें थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा? जानें इस स्टोरी में।
Editorial
Updated:- 2021-12-25, 13:38 IST

2022 को लव और रिलेशनशिप के आधार से बहुत अच्छा साल माना जा रहा है। ये वो साल होगा जिसमें लोगों को मनचाहा साथी भी मिल सकता है और किसी की खराब रिलेशनशिप टूट भी सकती है। हरजिंदगी की तरफ से आपको हर रोज़ अलग-अलग राशियों के हॉरोस्कोप के बारे में बताया जा रहा है। ऐसे में आज बात करते हैं सिंह राशि के लव हॉरोस्कोप की। क्या इस साल सिंह राशि के जातकों के लिए शादी के योग हैं? या उनका प्यार भरा रिश्ता कैसा चलने वाला है? ये जानने के लिए हमने छिंदवाड़ा के ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी से बात की है।

पंडित जी के अनुसार, 'सिंह राशि के जातकों को वर्ष 2022 में कई अच्छे परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। अप्रैल से सितंबर का महीना तो काफी बड़ी गुड न्यूज लेकर आएगा।'

लवर्स के लिए साल 2022 का भविष्यफल-

सिंह राशि के जिन लोगों की रिलेशनशिप अच्छी चल रही है हो सकता है वो लोग इस साल प्रेम विवाह का निर्णय ले लें।  वर्ष का अंतिम पड़ाव यानी नवंबर और दिसंबर का महीना भी प्रेमियों के लिए बहुत अच्छा रहेगा। आपके लिए भी अप्रैल और सितंबर में कोई अच्छी खबर मिलने की गुंजाइश है। हो सकता है कि इस साल आप रिश्ते में कोई नया पड़ाव पार कर लें। गुरु, बृहस्पति और शुक्र देव की शुभ दृष्टि आपके प्रेम जीवन को खुशी प्रदान करेगी। आपको ये मौका गंवाना नहीं है और अगर विवाह के बारे में सोच रहे हैं तो बहुत अच्छा समय आने वाला है।

leo loves horoscope

उपाय- अगर आपको किसी से प्रेम है तो आप परिवार को उसके बारे में बताएं और इस रिश्ते को आगे बढ़ाने के बारे में सोचें। पर अपने रिश्ते के बारे में कोई बड़ा फैसला लेने से पहले सोच-विचार जरूर कर लें।

इसे जरूर पढ़ें- आने वाला हफ्ता आपके लिए कैसा रहेगा, टैरो कार्ड एक्‍सपर्ट जीविका शर्मा से जानें

वैवाहिक लोगों के लिए साल 2022 का भविष्यफल-

सिंह राशि के शादीशुदा लोगों को साथी के साथ यात्रा करने का मौका मिलेगा और आपका प्रेम जीवन भी मधुर बना रहने वाला है। ये साल आपके लिए नई खुशियां लेकर आएगा। इस साल आप दोनों ही ज्यादा सामाजिक होने की कोशिश करें और हो सकता है कि आपकी मित्र मंडली में बढ़त भी हो। समय-समय पर आपको बदलाव महसूस होगा और आपके बहुत सारे काम बन सकते हैं। क्योंकि आप बहुत समय साथ बिता रहे हैं इसलिए इस राशि के जातकों को सुख का अनुभव होगा और रिश्ते मजबूत महसूस होंगे।

More For You

    love horoscope for leo

    अगर आपके बच्चे हैं तो आप दोनों ही उनकी शिक्षा को लेकर कुछ फैसले लेंगे और एक साथ ज्यादा खुश रहेंगे। आपको पार्टनर को सपोर्ट करना है। ये साल आप दोनों के लिए ही काफी अच्छा साबित हो सकता है अगर आप सामंजस्य से आगे बढ़ें।

    उपाय- आप घर और बच्चों से जुड़ा कोई भी फैसला लेना चाहें तो उसके साथ मिलकर ही लें। पार्टनर को हर फैसले का साथी बनाएं।

    इसे जरूर पढ़ें- साप्ताहिक भविष्यफल: 27 दिसंबर 2021 से 2 जनवरी 2022 तक का यह सप्ताह किन राशियों के लिए रहेगा अच्छा 

     

    सिंगल लोगों के लिए साल 2022 का भविष्यफल- 

    अगर आप सिंगल हैं तो हो सकता है कि इस साल आपको दोस्तों की मदद से कोई पार्टनर मिल जाए, लेकिन आपको इसके लिए धैर्य रखना होगा। आपकी मुलाकात अपने जीवनसाथी से भी हो सकती है। आप उस इंसान से भावनात्मक तौर पर जुड़ाव महसूस कर सकेंगे। जिस तरह सिंह राशि के सभी जातकों के साथ है आपको भी इस साल कोई बड़ा बदलाव महसूस हो सकता है। पर यहां भी ध्यान ये रखना है कि आगे का फैसला बहुत सोच समझकर ही लें। 

    उपाय- आपको पार्टनर मिलने की संभावनाएं हैं, लेकिन उसके लिए दोस्तों या रिश्तेदारों की मदद लेनी होगी। (कर्क लव हॉरोस्कोप 2022)

     

    तो ये था सिंह राशि के लिए लव हॉरोस्कोप। उम्मीद है कि आपको आपके सवालों का जवाब मिल गया होगा। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। 

     

    यह विडियो भी देखें

    Herzindagi video

    Disclaimer

    हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।