आने वाला हफ्ता आपके लिए कैसा रहेगा, टैरो कार्ड एक्‍सपर्ट जीविका शर्मा से जानें

राशि के अनुसार आने वाले सप्‍ताह यानि 27 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच आपके सितारे कैसे रहने वाले हैं? टैरो कार्ड एक्‍सपर्ट जीविका शर्मा से जानें।   

 

jeevika sharma weekly tarot card in hindi

इस हफ्ते साल 2021 समाप्त होने वाला है और नए साल का आगाज होने वाला है। ऐसे में हर कोई अपने भविष्य की जानकारी लेना चाहता है। हर एक दिन और हर सप्ताह राशि के अनुसार कई उतार-चढ़ाव लेकर आता है और उसी के अनुसार हम अपने भविष्य की योजनाओं का निर्धारण करते हैं।

सही योजना के साथ, भविष्य की बहुत सारी चिंताओं का ध्यान रखा जा सकता है। हमारी टैरो कार्ड रीडर, जीविका शर्मा आने वाले सप्ताह में आपका मार्गदर्शन करने के लिए आपको हर हफ्ते का राशिफल बताती हैं। उनकी इसी राशिक गतिविधि के अनुसार आप भी अगर जानना चाहते हैं कि आपका आने वाला सप्‍ताह क्‍या खास लेकर आया है, तो अपना विस्तृत राशिफल जानने के लिए इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें।

मेष राशि

मेष राशि वाल लोगों के लिए यह सप्ताह आपके जीवन में अशांति ला सकता है। आपके जीवन में चीजें उलटी हो सकती हैं या हो सकता है कि वे वैसी ना हों जैसी आपने उनसे उम्मीद की थी। (मन की शांति और धन प्राप्ती के लिए लौंग से करें ये उपाय)

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले लोग इस सप्ताह अधिकांश समय खुद को विभिन्न स्थितियों के बारें में या अपने आस-पास के लोगों के बारे में सोचते हुए पाएंगे। आप सबसे बुरी चीजें होने की उम्मीद भी करना शुरू कर सकते हैं। चीजों को थोड़ा आसान बनाने के लिए आपको यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि आप अपने कार्यों में देरी ना करें।

मिथुन राशि

आप काम करने और अपनी कुछ आदतों में सुधार करने के साथ-साथ, अपने आप को फिर से तरोताजा करने में व्यतीत करेंगे। लोग आपको कुछ सलाह दे सकते हैं। लेकिन आप उसे सुनने के लिए तैयार नहीं होंगे।

इसे ज़रूर पढ़ें-टैरो कार्ड एक्‍सपर्ट से जानें आपकी राशि के लिए कौन सा प्रोफेशन है सबसे अच्छा

कर्क राशि

Cancer Rashi

सप्ताह आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां लेकर आएगा। पूरे सप्ताह आप अपनी सभी सफलताओं का जश्न मनाने में व्यस्त रहेंगे।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले लोग इस सप्ताह आप काफी भावनात्मक दबाव में रहेंगे। आपको यह भी लग सकता है कि आप किसी चीज में फंस गए हैं, लेकिन शांत रहें क्योंकि कोई रास्ता निकलेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि, इस सप्ताह आप लोगों को अपने जीवन में प्रवेश नहीं करने देंगे या अपने निजी मामलों में हस्तक्षेप नहीं करने देंगे। आप अपने आपको एक दायरे में बंद रखेंगे और आपका बाहर निकलने का मन नहीं करेगा।

तुला राशि

तुला राशि वाले लोग सप्ताह भर भ्रमित रहेंगे। आप अपने जीवन में किसी विशेष निर्णय पर नहीं पहुंच पाएंगे। यह भ्रम कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने में देरी का कारण भी बन सकता है।

वृश्चिक राशि

आप सप्ताह के अंत में अपने करियर के लिए बनाई गई योजनाओं के साथ शुरुआत करेंगे। यात्रा पर जाने से आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे।(राशि के अनुसार व्यक्तित्व)

धनु राशि

पूरे सप्ताह आप अपने जीवन में विभिन्न चीजों के बारे में तत्काल कार्रवाई करने के लिए एक अभियान में रहेंगे। आप जो भी कदम उठाएंगे वह आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा।

मकर राशि

आने वाले सप्ताह में आपको अपने जीवन में विभिन्न लोगों से भरपूर मार्गदर्शन प्राप्त होगा। सभी सलाहों को सुनने से आपको बढ़ने में मदद मिलेगी। लेकिन, आपको यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि वे किसी के साथ हेरफेर ना करें।

इसे ज़रूर पढ़ें-कौन-से राशि वाले होते हैं Extrovert, टैरो कार्ड एक्सपर्ट से जानें

कुंभ राशि

आप अपने आपको उस निर्णय पर काम करते हुए पाएंगे, जिस पर आप अतीत में पहुंचे थे। वह निर्णय जो भी हो आप उम्मीद कर सकते हैं कि हर कोई आपकी बात मानेगा या आपका सहयोग करेगा। आप उन निर्णयों की दिशा में अच्छे परिणाम और विकास को आगे बढ़ते हुए देखेंगे।

मीन राशि

pisces

यह सप्ताह आपके जीवन के किसी न किसी क्षेत्र में आपके लिए एक नई शुरुआत लेकर आएगा। अतीत में जितने भी मुद्दे थे, उनका अंत होगा और आप एक नई यात्रा पर निकलेंगे।

इस प्रकार आने वाला समय सभी राशियों के लिए मिले जुले प्रभाव लेकर आने वाला है। समय के अनुसार आप अपने भविष्य की योजनाएं बनाएं और उसी के अनुसार काम करें। अच्छे फलों की प्राप्ति होगी।अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Recommended Video

Image Credit- (@Freepik)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP