
Aquarius Weekly Horoscope कुम्भ राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह बदलाव और नई ऊर्जा का है। सप्ताह की शुरुआत बहुत ही शुभ रहने वाली है, लेकिन मध्य भाग में सतर्क रहने की जरूरत है। चंद्रमा की शुरुआत 09 फरवरी को वृश्चिक राशि में होने से होगी, जहाँ चंद्रमा नीच अवस्था में रहेंगे। 12 फरवरी को चंद्रमा धनु राशि में गोचर करेंगे। 14 और 15 फरवरी को चंद्रमा मकर राशि में रहेंगे। इस सप्ताह की सबसे बड़ी घटना 13 फरवरी को होगी, जब सूर्य मकर राशि से निकलकर आपकी अपनी राशि कुम्भ में प्रवेश करेंगे। सूर्य का लग्न में आना आपके कॉन्फिडेंस और तेज को बढ़ाएगा, लेकिन वहां पहले से मौजूद राहु के साथ युति करना ग्रहण दोष भी बनाएगा, जो मानसिक भ्रम दे सकता है। बारहवें भाव में उच्च के मंगल, शुक्र और बुध का 'त्रिग्रही योग' विदेश यात्रा और खर्चों के लिए प्रबल है। शनि देव दूसरे भाव में मीन राशि में हैं। छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी जी से जानें इस सप्ताह कुम्भ राशि की महिलाओं का सम्पूर्ण राशिफल……
कुम्भ राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह रिश्तों में कन्फूजन और ईगो के बीच झूलता रहेगा। 13 फरवरी के बाद लग्न में सूर्य और राहु की युति आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन और गुस्सा ला सकती है। आप पार्टनर पर हावी होने की कोशिश करेंगी, जिससे रिश्तों में खटास आ सकती है। खुद को सही साबित करने की जिद छोड़ें। 09 से 11 फरवरी के बीच दशम भाव में नीच का चंद्रमा होने से कामकाज के दबाव के कारण आप लव लाइफ को समय नहीं दे पाएंगी। 12 और 13 फरवरी को ग्यारहवें भाव का चंद्रमा सोशल लाइफ को बेहतर बनाएगा। दोस्तों के साथ पार्टी या गेट-टुगेदर का प्लान बनेगा, जहाँ किसी खास से मुलाकात हो सकती है। 14-15 फरवरी को बारहवें भाव में चंद्रमा और उच्च के मंगल की युति कुछ प्राइवेट रिलेशनशिप की ओर इशारा कर रही है, लेकिन सावधानी बरतें, बदनामी का डर है।
करियर के लिहाज से सप्ताह की शुरुआत अच्छी होगी। 09 से 11 फरवरी के बीच दशम भाव का चंद्रमा, भले ही नीच का हो, आपको काम में व्यस्त रखेगा। जिम्मेदारियां बढ़ेंगी लेकिन आप उन्हें बखूबी निभाएंगी। अगर आप नौकरी बदलने की सोच रही हैं, तो अभी रुकें। 12 और 13 फरवरी को ग्यारहवें भाव का चंद्रमा आपको प्रमोशन, बोनस या किसी बड़े प्रोजेक्ट की सफलता का समाचार देगा। आपकी नेटवर्किंग मजबूत होगी। 13 फरवरी के बाद सूर्य का लग्न में आना आपको लीडरशिप स्किल्स देगा, लेकिन राहु के कारण निर्णय लेने में दुविधा हो सकती है। जो महिलाएं विदेश से जुड़े काम एक्सपोर्ट -इम्पोर्ट या एम एन सी में हैं, उनके लिए बारहवें भाव का त्रिग्रही योग बहुत शुभ है। 14-15 फरवरी को काम के सिलसिले में यात्रा हो सकती है।
आर्थिक मामले पर यह सप्ताह खर्चों की सुनामी लेकर आ सकता है। बारहवें भाव में उच्च के मंगल, शुक्र और बुध का योग बेतहाशा खर्च कराएगा। आप अपनी सुख-सुविधाओं, महंगे गैजेट्स या फैशन पर बजट से ज्यादा खर्च कर सकती हैं। शनि का दूसरे भाव में होना धन तो देगा, लेकिन उसे रोकना मुश्किल होगा। 12 और 13 फरवरी को ग्यारहवें भाव का चंद्रमा आय में वृद्धि करेगा। रुका हुआ पैसा मिलेगा या दोस्तों से आर्थिक मदद मिलेगी। 14-15 फरवरी को बारहवें भाव में चंद्र-मंगल योग फिर से बड़े खर्च का इशारा कर रहा है। अस्पताल या कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी पैसा लग सकता है। किसी भी तरह के ट्रडिंग्स या शॉर्टकट से दूर रहें, क्योंकि राहु और सूर्य का ग्रहण दोष नुकसान करा सकता है।
उपाय: शुक्रवार को मां लक्ष्मी के सामने घी का दीपक जलाएं और कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।
स्वास्थ्य के मामले में कुम्भ राशि की महिलाओं को इस सप्ताह सिर और आंखों का विशेष ध्यान रखना होगा। 13 फरवरी के बाद लग्न में सूर्य-राहु की युति मानसिक तनाव, माइग्रेन, या ब्लड प्रेशर की समस्या दे सकती है। आप खुद को बहुत थका हुआ और भ्रमित महसूस करेंगी। 09 से 11 फरवरी के बीच दशम भाव में नीच का चंद्रमा घुटनों में दर्द या काम के तनाव से पीठ दर्द दे सकता है। बारहवें भाव में उच्च का मंगल आंखों में जलन, नींद न आना या पैरों में चोट का कारण बन सकता है। 14-15 फरवरी को सेहत थोड़ी नाजुक रह सकती है, इसलिए आराम को प्राथमिकता दें। योगाभ्यास और ध्यान करना आपके लिए अनिवार्य है।
यह साप्ताहिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।