
Aquarius Weekly Horoscope कुम्भ राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह अत्यधिक भागदौड़, मानसिक हलचल और खर्चीला साबित होने वाला है। सप्ताह की शुरुआत 02 फरवरी को चंद्रमा के सिंह राशि में होने से होगी, जहाँ वह केतु के साथ ग्रहण योग बनाएंगे। इसके बाद सप्ताह के मध्य में चंद्रमा कन्या राशि में और सप्ताह के अंत में, 07-08 फरवरी को तुला राशि में गोचर करेंगे। सबसे महत्वपूर्ण ज्योतिषीय स्थिति यह है कि आपके व्यय और विदेश भाव में मकर राशि के अंदर सूर्य, शुक्र, बुध और उच्च के मंगल का चतुर्ग्रह योग है। यह स्थिति विदेश यात्रा और खर्चों के लिए प्रबल है। राहु आपकी अपनी ही राशि में बैठकर आपको थोड़ा कन्फ्यूज्ड कर रहे हैं, शनि देव दूसरे भाव में मीन राशि में हैं। देवगुरु बृहस्पति पंचम भाव में मिथुन राशि में विराजमान हैं। छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी जी से जानें इस सप्ताह कुम्भ राशि की महिलाओं का सम्पूर्ण राशिफल
कुंभ राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह रिश्तों में सूझबूझ और धैर्य से काम लेना होगा । सप्तम भाव में केतु और चंद्रमा की युति सप्ताह की शुरुआत में पति या पार्टनर के साथ अचानक डिटैचमेंट या गलतफहमी पैदा कर सकती है। आप महसूस करेंगी कि पार्टनर आपकी भावनाओं की कद्र नहीं कर रहा है। छोटी सी बात पर चुप्पी साधने से बेहतर है कि खुलकर बात करें। बारहवें भाव में शुक्र और मंगल की युति कुछ सीक्रेट रिलेशनशिप्स की ओर इशारा कर रही है, लेकिन सावधान रहें, बदनामी का डर भी है। 04 से 06 फरवरी के बीच अष्टम भाव का चंद्रमा ससुराल पक्ष से तनाव दे सकता है। सप्ताह के अंत में राहत लेकर आएगा। जब चंद्रमा भाग्य भाव में जाएगा, तो गुरु की दृष्टि पड़ने से रिश्तों में सुधार होगा और आप पार्टनर के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकती हैं। सिंगल्स के लिए सामान्य रहेगा यह सप्ताह।
उपाय: एक नींबू पर 4 लौंग लगाकर हनुमान मंदिर में रख आएं।

करियर के लिहाज से यह सप्ताह उन महिलाओं के लिएअच्छा है जो विदेशी कंपनियों , इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट, अस्पताल, एंबेसी या ऑनलाइन बिजनेस से जुड़ी हैं। बारहवें भाव का चतुर्ग्रह योग आपको विदेश से धन कमाने या विदेश यात्रा करने का मौका देगा। अगर आप वीज़ा के लिए अप्लाई करना चाहती हैं, तो यह समय उपयुक्त है। जो महिलाएं सामान्य ऑफिस जॉब में हैं, उन्हें 02 से 06 फरवरी के बीच सावधान रहना होगा। अष्टम भाव का चंद्रमा और बारहवें भाव के ग्रह काम में मन नहीं लगने देंगे। आप थकान या आलस्य महसूस करेंगी। ऑफिस की पॉलिटिक्स से दूर रहें, क्योंकि कोई आपकी पीठ पीछे चुगली कर सकता है। पंचम भाव में बैठे गुरु शिक्षा, टीचिंग और काउंसलिंग से जुड़ी महिलाओं को सम्मान दिलाएंगे। 07-08 फरवरी को भाग्य का साथ मिलेगा और बिगड़े काम बनेंगे।
उपाय: प्रतिदिन अपने पर्स में एक मोरपंख रखें।
यह भी पढ़ें- 2026 में कुंभ राशि वालों की लग सकती है लॉटरी, अमीर बनने के ये 3 उपाय एस्ट्रोलॉजर से जानें
आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह अधिक खर्चे वाला होगा । बारहवें भाव में चार ग्रहों की युति अनएक्सपेटेड खर्चों का संकेत दे रहा है। आप न चाहते हुए भी घर की सुख-सुविधाओं, गैजेट्स या मेडिकल बिलों पर बड़ी मात्रा में खर्च कर सकती हैं। शनि का दूसरे भाव में होना यह बता रहा है कि पैसा आएगा, लेकिन टिकेगा नहीं। 04 से 06 फरवरी के बीच अष्टम भाव के चंद्रमा के कारण किसी गलत जगह इन्वेस्ट करने से नुकसान हो सकता है।इस सप्ताह शॉर्टकट से पूरी तरह दूर रहें।पंचम भाव के गुरु आपको शेयर मार्केट में लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट से लाभ दिला सकते हैं। सप्ताह के अंत में भाग्य भाव का चंद्रमा पिता या किसी बुजुर्ग की मदद से आर्थिक राहत दिलाएगा। बजट बनाकर चलना ही इस हफ्ते समझदारी होगी।
उपाय: ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धनधान्याधिपतये... मंत्र का शुक्रवार को 108 बार जाप करें।
स्वास्थ्य के मामले में कुम्भ राशि की महिलाओं को इस सप्ताह हाई अलर्ट पर रहना चाहिए। लग्न में राहु आपको मानसिक तनाव, एंग्जायटी और ओवरथिंकिंग का शिकार बना सकता है। बारहवें भाव में सूर्य और मंगल की युति आंखों में जलन, नींद न आना और पैरों में दर्द या चोट की समस्या दे सकती है। 02 और 03 फरवरी को सप्तम भाव में केतु-चंद्रमा के कारण यूरिन इन्फेक्शन या कमर दर्द परेशान कर सकता है। 04 से 06 फरवरी के बीच अष्टम चंद्रमा के कारण फूड पॉइजनिंग या पेट दर्द की आशंका है, इसलिए बाहर का खाना खाने से बचें। योग और मेडिटेशन करना आपके लिए अनिवार्य है, वरना मानसिक अशांति आपकी शारीरिक सेहत बिगाड़ देगी।
उपाय: नहाने से पहले तिल के तेल या नारियल के तेल से पूरे शरीर की मालिश करें।
यह साप्ताहिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।