
Leo Horoscope Today, 10 February 2026: मंगलवार का दिन सिंह राशि की महिलाओं के लिए इमोशनल सेंसिटिविटी और डोमेस्टिक मैटर्स का है। आज चंद्रमा आपकी राशि से चौथे भाव में है, लेकिन वृश्चिक राशि में होने के कारण वह नीच अवस्था में है। इसका अर्थ है कि आज आप छोटी-छोटी बातों पर भावुक हो सकती हैं या मन में बिना वजह की बैचेनी महसूस कर सकती हैं। आज आपका मन काम में कम और घर की उलझनों या सुख-सुविधाओं में ज्यादा लगेगा। आज आपको अपनी माता जी की सेहत का खास ख्याल रखना होगा। आज प्रॉपर्टी या वाहन से जुड़े पुराने मसले आज सामने आ सकते हैं। छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी बता रहे हैं क्या कहता है मीन राशि का आज का राशिफल?
प्रेम संबंधों के मामले में सिंह राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन मूड स्विंग्स भरा रह सकता है। नीच का चंद्रमा आपको थोड़ा ओवर सेंसिटिव बना सकता है, जिससे पार्टनर की कोई मजाक में कही गई बात भी आपको चुभ सकती है। विवाहित महिलाएं आज घर के माहौल को लेकर थोड़ी चिंतित रह सकती हैं। आज अपने जीवनसाथी से बहस करने के बजाय अपनी भावनाओं को शांत होकर व्यक्त करें। सिंगल महिलाओं को आज किसी नए रिश्ते में जल्दबाजी करने से बचना चाहिए आज आपका जुद्ग्मेंट थोड़ा धुंधला हो सकता है।
उपाय: चांदी का कोई आभूषण पहनें।
करियर के लिहाज से आज का दिन सिंह राशि की महिलाओं के लिए डिस्ट्रक्शन वाला हो सकता है। ऑफिस में शरीर तो मौजूद रहेगा, लेकिन मन घर की बातों में लगा रहेगा। जो महिलाएं वर्क फ्रॉम होम कर रही हैं, उनके लिए आज काम और घर के बीच संतुलन बनाना थोड़ा मुश्किल होगा। अगर आप इंटीरियर डिजाइनिंग, रियल एस्टेट या खेती से जुड़ी हैं, तो आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण लेकिन परिणाम देने वाला रहेगा। आज कार्यस्थल पर किसी भी तरह की गॉसिप से दूर रहें, नहीं तो आप बेवजह फंस सकती हैं।
उपाय: ऑफिस या काम पर जाने से पहले अपनी मां के हाथ से पानी पिएं या उनका आशीर्वाद लें।

पैसों के मामले में आज सिंह राशि की महिलाओं को एक्सपेंसेस का सामना करना पड़ सकता है। आज घर की मरम्मत, प्लंबिंग या वाहन के रखरखाव पर अचानक धन खर्च होने के योग हैं। आज के दिन किसी भी बड़े इन्वेस्टमेंट से बचें, खासकर प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त में आज पेपरवर्क में गड़बड़ी हो सकती है। आज बजट थोड़ा बिगड़ सकता है, इसलिए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल सोच-समझकर करें।
उपाय: दूध और चावल की खीर बनाकर परिवार के साथ खाएं या किसी बुजुर्ग महिला को दान दें।
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज सिंह राशि की महिलाओं को अपनी छाती और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। वृश्चिक का चंद्रमा वाटर एलिमेंट को प्रभावित करता है, जिससे कफ, सर्दी या सीने में जकड़न की समस्या हो सकती है। आज आपको वर्थिंकिंग और तनाव से बचना है, क्योंकि इसका सीधा असर आपके पाचन और नींद पर पड़ेगा।
उपाय: भगवान शिव का कच्चे दूध और जल से अभिषेक करें और ॐ नमः शिवाय का 108 बार जाप करें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।