अप्रैल में इस बार रणबीर और आलिया की शादी की बातें जोरों पर चल रही हैं और शादियों के सीजन के कारण कई लोग व्यस्त हैं। इस दौरान गर्मी भी अपने पूरे चरम पर है और सभी ऑफिस की भागदौड़ में भी लग गए हैं। तो ऐसे मौके पर ग्रहों का खेल कैसा है जो आपकी राशियों पर असर करेगा? अगर आपको भी अपना भविष्यफल जानने की इच्छा हो रही है तो उज्जैन के पंडित एवं ज्योतिषाचार्य मनीष शर्मा से हमने बातचीत की और इसके बारे में जानने की कोशिश की।
मेष-
रविवार एवं सोमवार का समय भावनात्मक तौर पर अच्छा रहेगा और आप आर्थिक सुरक्षा भी महसूस करेंगे। सोच में बड़े बदलाव आ सकते हैं और आस-पास का माहौल भी अच्छा रहेगा। लक्ष्य पर ध्यान देने से लाभ होगा और चंद्र का गोचर कल शाम से ही पंचम में रहेगा। विशेष काम बन सकते हैं और आपको इससे खुशी महसूस होगी। गुरुवार को यात्रा का योग बनेगा और कार्य में वृद्धि होगी। संतान से सुख प्राप्ति हो सकती है। शुक्रवार एवं शनिवार को फिर से तनाव महसूस करेंगे।
- प्रोफेशन- व्यापार में सावधान रहना होगा। नौकरी में निश्चित कार्य समय पर नहीं होंगे।
- शिक्षा- अध्ययन में आ रही बाधा समाप्त होगी। संसाधन उपलब्ध होंगे।
- स्वास्थ्य- कब्ज एवं नसों की समस्या हो सकती है।
- प्रेम- साथी के क्रोध का सामना हो सकता है।
- क्या करें- गणेशजी को मिश्री का भोग लगाएं।
इसे जरूर पढ़ें- हल्दीराम की नमकीन के पैकेट पर अरबी टेक्स्ट से बरपा हंगामा, सोशल मीडिया का ऐसे मिला पूरा सपोर्ट
वृषभ-
सोमवार को पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा। धन की आवक बनी रहेगी। मंगलवार की शाम से चतुर्थ चंद्र हो रहा है, किंतु आर्थिक लाभ का योग बना हुआ है। परिवार से खुशियों की प्राप्ति होगी। चिंताजनक समाचारों के साथ कुछ सहयोग भी प्राप्त होगा। अधिक समय घर से दूर रहना पड़ सकता अचानक बड़ा काम बन सकते है। जमीन संबंधी मामलों में पक्ष मजबूत होगा। सप्ताहांत मे संतान अनुकूल रहेगी एवं कार्यस्थल पर प्रसन्नता रहेगी।
- प्रोफेशन- व्यापार में अनजान पर भरोसा नहीं करें। नौकरी में ज्यादा काम रहेगा।
- शिक्षा- मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा एवं पढ़ाई में बेहतर रहेंगे।
- शिक्षा- अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पाएंगा। स्वप्रयास से ही सफलता प्राप्त होगी।
- प्रेम- साथी से विवाद बढ़ सकता है। वैवाहिक जीवन में सहयोग मिलेगा।
- क्या करें- दुर्गा जी को घी का दीपक लगाएं।
मिथुन-
सोमवार का दिन उत्तम रहेगा। मंगलवार की शाम से चंद्रमा तृतीय रहेगा। प्रसन्नता दायक सूचनाएं एवं धन की प्राप्ति का योग बनेगा। कार्यस्थल पर सफलता प्राप्त होगी। मित्र ग्रह अच्छी स्थिति में होने से हर ओर से सहयोग मिलेगा एवं लक्ष्य साधने में सफल होंगे। पुरानी संपत्ति के मामले भी हल होंगे, विवाद निपटेंगे। गुरु एवं शुक्रवार अनचाहे कार्य करने पड़ सकते है। शनिवार को आय होगी। प्रसन्नता दायक सूचनाएं मिलेंगी।
- प्रोफेशन- नौकरी में प्रमोशन के मौके एवं व्यापार में नए सौदे हो सकते हैं।
- शिक्षा- कई प्रकार के विचार आएंगे। पढ़ाई में व्यवधान आ सकते हैं।
- स्वास्थ्य- पेट की खराबी एवं घबराहट हो सकती है, सिरदर्द भी रहेगा।
- प्रेम- साथी से निंदा प्राप्त हो सकती है। वैवाहिक सुख में कमी होगी।
- क्या करें- शिवलिंग पर दूध अर्पण करें।

कर्क-
मिथुन राशि वालों को चंद्रमा के गोचर और शनि की दृष्टि के कारण कठिनाई आ सकती हैं। दूसरों की गलती निकालने से अच्छा स्वयं पर ध्यान देंगे तो फायदा होगा। संबंधों को लाभ नहीं मिल पाएगा। मंगल एवं बुधवार को लाभ में वृद्धि होगी। गुरुवार एवं शुक्रवार राहत महसूस होगी। आवक में वृद्धि होगी एवं स्वयं पर भरोसा रहेगा। संतान से सुख प्राप्त होगा। शनिवार का दिन भी उत्तम होगा, किंतु शाम के समय सावधान रहें।
- प्रोफेशन- नौकरी में बेहतर स्थिति रहेगी एवं व्यापार में यात्रा का योग है।
- शिक्षा- पढ़ाई में आगे रहेंगे एवं आलस्य के कारण नुकसान होगा।
- स्वास्थ्य- बाएं पैर के घुटने में दर्द हो सकता है। कमर भी तकलीफ दायक रहेगी।
- प्रेम- साथी से उचित मार्गदर्शन प्राप्त होगा एवं जीवन साथी से विवाद हो सकता है।
- क्या करें- हनुमान जी को घी का दीपक एवं लाल फूल चढ़ाएं।
सिंह-
द्वादश चंद्र होने के कारण मन के अनुसार कार्य नहीं कर पाएंगे एवं खर्चे भी ज्यादा बने रहेंगे। बुद्धि कौशल श्रेष्ठ रहेगा, किंतु काम का क्रेडिट नहीं प्राप्त होगा। घरवाले भी परेशान कर सकते है। मंगलवार से कार्य में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी एवं सहयोग की प्राप्ति भी होगी। बुध एवं गुरुवार कार्य की अधिकता होगी। शुक्र एवं शनिवार में चंद्र का गोचर कुछ मनचाहे कार्य बना सकता है। धन भी बढ़ेगा, परिवार का साथ मिलेगा।
- प्रोफेशन- नौकरी में विवाद हो सकता है। कारोबार मद्धम रहने की संभावना है।
- शिक्षा- परीक्षा की तैयारी के अलावा अन्य बातों पर ध्यान न दें। आत्मविश्वास बनाए रखें।
- स्वास्थ्य- गले में तकलीफ एवं खांसी की समस्या हो सकती है।
- प्रेम- प्रेम अनुरोध स्वीकार होगा एवं वैवाहिक संबंध मजबूत बने रहेंगें।
- क्या करें- गणेश जी को दूर्वा अर्पण करें।

कन्या-
चंद्र एकादश रहेगा, एवं राशि स्वामी लाभ के आसार बने रहेंगे। परिवार से सहयोग मिलेगा और यात्रा का योग भी हैं। मंगलवार को परिश्रम ज्यादा करना पड़ सकता है। व्यय की अधिकता होगी, एवं कार्य में भी विघ्र आएंगे। धार्मिक कार्य में शामिल हो सकते हैं। बुधवार से धन की आवक अच्छी बनी रहेगी एवं कार्य में भी विलंब समाप्त होगा। गुरु एवं शुक्रवार सबसे अच्छे दिन व्यतीत होंगे, शनिवार भी अनुकूल रहेगा।
- प्रोफेशन- योजनाएं सफल होंगी एवं लक्ष्य प्राप्ति होगी। नौकरी में नए संपर्क भी बनेंगे।
- शिक्षा -विश्वास बना रहेगा एवं तकनीक के विद्यार्थी बेहतर रहेंगे।
- स्वास्थ्य- वाहन चलाने में सावधान रहें एवं जोखिम पूर्ण कार्य से दूर रहें।
- प्रेम- आकर्षण रहेगा, पुराने मित्रों से मिलना होगा, वैवाहिक सुख रहेगा।
- क्या करें- उमा महेश्वर का पूजन करें।

तुला-
केतु का प्रवेश एवं गुरु की दृष्टि बन रही है इससे स्थिति में सुधार रहेगा। चिंताएं हैं, किंतु हिम्मत भी बनी हुई है। चंद्र का गोचर भी अनुकूलता प्रदान करेगा। सहयोग की प्राप्ति होगी एवं संपत्ति से लाभ होगा। गुरुवार की दोपहर के बाद में चंद्रमा के द्वादश होने व्यय बढ़ सकता है। शनिवार की शाम को आय में वृद्धि के साथ, सुख की वृद्धि होगी, संतान अनुकूल रहेगी।
- प्रोफेशन- व्यापार में सुधार होगा एवं नौकरी में अधिकारी सहयोग प्रदान करेंगे।
- शिक्षा- अध्ययन में रुचि रहेगी एवं प्रदर्शन श्रेष्ठ रहेगा।
- स्वास्थ्य- रक्तचाप एवं नसों की समस्याएं हो सकती हैं। कमर में दर्द होगा।
- प्रेम- साथी से विवाद समाप्त होगा। वैवाहिक प्रस्तावों की प्राप्ति होगी।
- क्या करें- 108 बार ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जाप करें।
वृश्चिक-
नवम चंद्रमा होने के कारण आरंभ से ही कार्य में गति रहेगी। कार्य समय पर होंगे एवं सहयोग भी प्राप्त होगा। अड़चन समाप्त होगी एवं विरोधी को परास्त करने में सफल होंगे। धन की आवक भी अच्छी बनेगी एवं निराशा समाप्त होगी। कार्यस्थल पर सुविधाएं प्राप्त होंगी। यात्रा लाभदायक होगी एवं मित्रों से मुलाकात होगी। शुक्रवार एवं शनिवार को आय के मामलों में सबसे अच्छे दिन रहेंगे। अटके धन की प्राप्ति भी होगी।
- प्रोफेशन- व्यापारिक यात्राएं सफल होंगी एवं नौकरी में तरक्की मिलेगी।
- शिक्षा- मित्रों का अनचाहा सहयोग लेना पड़ सकता है। पढ़ाई में विघ्न आएगा।
- स्वास्थ्य- पेट मे जलन एवं दांत में तकलीफ हो सकती है, पैर भी दुखेंगे।
- प्रेम- साथी से मुलाकात होगी एवं वैवाहिक चिंताएं रहेंगी।
- क्या करें- गाय को हरा चारा खिलाएं।

इसे जरूर पढ़ें- रामनवमी में राशि के अनुसार करें ये ज्योतिषीय उपाय, बदल जाएगी किस्मत
धनु-
अष्टम चंद्र रहेगा, काम की अधिकता रहेगी एवं आय भी बनी रहेगी। कार्य समय पर होंगे एवं सहयोग भी प्राप्त होगा। मंगल एवं बुधवार को अनावश्यक दिक्कतें आ सकती हैं, किंतु सहयोग मिलने से सफलता प्राप्त होगी। गुरुवार कार्य की अधिकता रहेगी, लाभ भी होगा। शुक्रवार से पुन: स्थितियां पक्ष की रहेंगी। पड़ोसियों से विवाद का हल होगा। शनिवार को रमणीय जगह पर जाने का मौका प्राप्त होगा।
- प्रोफेशन- व्यापार उत्तम रहेगा एवं नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।
- शिक्षा- अध्ययन मे सुगमता बनी रहेगी एवं सहयोग भी प्राप्त होगा।
- स्वास्थ्य- पेट में गड़बड़ी हो सकती है। आलस्य की अधिकता हो सकती है।
- प्रेम- साथी से विवाद थमेगा एवं नए दोस्त मिलेंगे। विवाह प्रस्ताव मिलेंगे।
- क्या करें- हनुमान जी को सिंदूर एवं तेल अर्पण करें।
मकर-
समय पूर्णत: पक्ष का बना हुआ है। राशि स्वामी शनि के गोचर से धन के साथ वैभव प्राप्त होगा। चंद्रमा की दृष्टि हर कामना पूर्ण करने में सहायक होगी। बुध एवं गुरुवार चंद्र के अष्टम होते ही व्यय की अधिकता होगी एवं चिंताएं बढ़ सकती हैं। संतान पक्ष कमजोर होगा। योजनाएं विफल हो सकती है। सप्ताहांत में पुन: स्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। अपेक्षित सहयोग प्राप्त होगा एवं धन की आवक भी होगी।
- प्रोफेशन- नौकरी में लक्ष्य साधने में कठिनाई आ सकती हैं। व्यापार में अत्यधिक व्यस्तता रहेगी।
- शिक्षा- नकारात्मकता हावी हो सकती है। अच्छे लोगों के साथ अध्ययन करें।
- स्वास्थ्य- दांत की समस्याएं एवं मुंह में छाले हो सकते हैं।
- प्रेम- साथी से सुख मिलेगा एवं वैवाहिक जीवन में तनाव कम होगा।
- क्या करें- श्री राम दरबार का दर्शन करें।

कुंभ-
गुरु का गोचर, साथ ही सोमवार की शाम से चंद्र की दृष्टि रहेगी। कार्य करने में दूसरे विघ्न उत्पन्न करेंगे एवं मांगलिक खर्च की अधिकता भी रहेगी। आय भी अच्छी बनी रहेगी। मंगल एवं बुधवार को यात्राएं ज्यादा होंगी एवं संतान सुख प्रदान करेगी। शुक्र एवं शनिवार को कुछ परेशानियां आ सकती हैं। शत्रु हावी हो सकते हैं। निकट के लोग भी नाराज हो सकते हैं।
- प्रोफेशन- व्यापार में जोखिम लेने से बचें एवं नौकरी में अधिकारी नाराज हो सकते है।
- शिक्षा- परीक्षा बेहतर ढंग से निपटाने में सफल होंगे। अध्ययन अच्छा बना रहेगा।
- स्वास्थ्य- पेट, कमर में दर्द एवं आलस्य के रहने की संभावना है। अनिद्रा की समस्या भी हो सकती है।
- प्रेम- साथी से सहयोग मिलेगा एवं वैवाहिक जीवन में माधुर्य रहेगा।
- क्या करें- पीपल में शनिवार को घी का दीपक लगाएं।
मीन-
चंद्र पंचम रहेगा और ऊर्जा अधिक रहेगी। गुस्सा जल्दी आ सकता है। ज्यादा एक्टिव रहेंगे। धैर्य की कमी भी रहेगी। जल्दबाजी में कुछ गलत फैसले ले सकते हैं। तीव्र प्रतिक्रिया देने से नुकसान हो सकता है। मुलाकात उन लोगों से होगी जो आपकी परेशानियां कम करने की कोशिश करेंगे। आय के मामलों में सुधार होगा एवं प्रतिष्ठित व्यक्ति से मिलने का मौका प्राप्त होगा।
- प्रोफेशन- समय का सदुपयोग होगा, बिजनेस सामान्य होगा। नौकरी में किस्मत साथ देगी।
- शिक्षा- पढ़ाई की तैयारी अच्छी रहेंगी। सहयोग प्राप्त होगा।
- स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक ही रहेगा। ताजगी और स्फूर्ति बनी रहेगी।
- प्रेम- गलतफहमियां हो सकती हैं। वैवाहिक मामले में लापरवाही न बरतें।
- क्या करें- शिव चालीसा का पाठ करें।
तो अपनी राशि के हिसाब से उपाय करें और अगर कोई सवाल या सुझाव हो तो उसके बारे में हमें कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों