
Taurus Weekly Horoscope: वृष राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह पेशेंस और सेल्फ -कण्ट्रोल की परीक्षा लेने वाला है। सप्ताह की शुरुआत और मध्य भाग में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है, सप्ताहांत खुशियों की सौगात लेकर आएगा। चंद्रमा की शुरुआत 09 फरवरी को वृश्चिक राशि में होने से होगी, जहाँ चंद्रमा नीच अवस्था में रहेंगे। 12 फरवरी को चंद्रमा धनु राशि में गोचर करेंगे, जो आपके लिए चंद्र अष्टम का दोष बनाएंगे। 14 और 15 फरवरी को चंद्रमा मकर राशि में रहेंगे। इस सप्ताह का सबसे बड़ा बदलाव 13 फरवरी को होगा, जब सूर्य मकर राशि से निकलकर कुम्भ राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य का दशम भाव में जाना आपके करियर और सामाजिक प्रतिष्ठा के लिए राजयोग समान है। राहु पहले से ही दशम भाव में हैं, अब सूर्य के आने से कार्यक्षेत्र में बड़ा धमाका होगा। उच्च के मंगल नवम भाव में, गुरु दूसरे भाव में और शनि ग्यारहवें भाव में स्थित हैं। छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी जी से जानें इस सप्ताह वृषभ राशि की महिलाओं का सम्पूर्ण राशिफल…
वृष राशि की महिलाओं के लिए सप्ताह की शुरुआत प्रेम संबंधों और दांपत्य जीवन के लिए बेहद संवेदनशील है। सप्तम भाव में नीच का चंद्रमा आपके मूड को बहुत खराब कर सकता है। आप छोटी-छोटी बातों पर पति या पार्टनर से झगड़ सकती हैं। आपके अंदर इंसेक्यूरिटी और शक की भावना बढ़ सकती है। इस दौरान पार्टनर की किसी बात का गलत मतलब न निकालें। 12 और 13 फरवरी को जब चंद्रमा अष्टम भाव में जाएगा, तो ससुराल पक्ष से तनाव मिल सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी है, वरना बनी-बनाई बात बिगड़ सकती है। 14 फरवरी से हवा का रुख बदलेगा। जब चंद्रमा भाग्य भाव में और सूर्य दशम भाव में आएंगे, तो पति की तरक्की से मन प्रसन्न होगा। सप्ताह के अंत में आप किसी पारिवारिक समारोह या धार्मिक यात्रा पर जा सकती हैं, जहाँ आपसी रिश्ते फिर से मधुर हो जाएंगे।
उपाय: शुक्रवार को सफेद गाय को रोटी खिलाएं।

करियर के लिहाज से यह सप्ताह शुरुआत में धीमा लेकिन अंत में फास्ट रहेगा। 09 से 11 फरवरी के बीच पार्टनरशिप में बिजनेस करने वाली महिलाओं को सतर्क रहना होगा कोई डील अटक सकती है। 12 और 13 फरवरी को अष्टम चंद्रमा के कारण ऑफिस में काम का भारी दबाव और तनाव रहेगा। इस समय कोई भी नया प्रोजेक्ट शुरू न करें और न ही बॉस से बहस करें।13 फरवरी को जैसे ही सूर्य दशम भाव में प्रवेश करेंगे, आपकी किस्मत चमक जाएगी। दशम भाव में सूर्य दिग्बली होते हैं। 13 फरवरी के बाद सरकारी कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी। राहु और सूर्य की युति आपको कार्यक्षेत्र में पॉवर और अथॉरिटी दिलाएगी। राजनीति, मैनेजमेंट और प्रशासन से जुड़ी महिलाओं को कोई बड़ा पद मिल सकता है। 14-15 फरवरी को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।
उपाय: रविवार को तांबे के लोटे में जल, रोली और लाल फूल डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दें।
आर्थिक मामले पर यह सप्ताह मिश्रित परिणाम देगा। दूसरे भाव में बैठे गुरु और ग्यारहवें भाव में शनि आपकी सेविंग्स को सुरक्षित रखेंगे, लेकिन सप्ताह का मध्य भाग खर्चों से भरा रहेगा। 09 से 11 फरवरी के बीच पति या बिजनेस पार्टनर के माध्यम से धन लाभ हो सकता है, लेकिन खर्च भी उतनी ही तेजी से होगा। 12 और 13 फरवरी को अष्टम चंद्रमा के कारण अचानक गाड़ी खराब होना, चालान कटना या कोई मेडिकल बिलखर्च आ सकता है। इस दौरान शेयर मार्केट या शॉर्टकट में पैसा लगाने की गलती बिल्कुल न करें, 13 फरवरी के बाद सूर्य के दशम भाव में जाने से आय के स्रोत मजबूत होंगे। सरकारी योजनाओं या पिता के सहयोग से आर्थिक लाभ होगा। सप्ताह के अंत में किसी धार्मिक कार्य पर धन व्यय करना शुभ रहेगा।
उपाय: गुरुवार को भगवान विष्णु को पीले फल का भोग लगाएं।
स्वास्थ्य के मामले में वृष राशि की महिलाओं को इस सप्ताह सबसे ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। 09 से 11 फरवरी के बीच नीच का चंद्रमा आपको मानसिक तनाव, डिप्रेशन या हार्मोनल इम्बैलेंस दे सकता है। मासिक धर्म से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। 12 और 13 फरवरी को अष्टम भाव का चंद्रमा पेट दर्द, फूड पॉइजनिंग या माइग्रेन का कारण बन सकता है। इस दौरान यात्रा करने से बचें और यदि जरूरी हो तो बहुत सावधानी बरतें। 13 फरवरी के बाद, जब सूर्य मजबूत स्थिति में आएंगे, तब आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी और आप बेहतर महसूस करेंगी। केतु के चौथे भाव में होने से छाती में जकड़न या सांस लेने में थोड़ी तकलीफ हो सकती है, इसलिए प्राणायाम जरूर करें।
उपाय: सोमवार को शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और चावल अर्पित करें, इससे चंद्र जनित दोष दूर होंगे।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।