
Leo Horoscope Today, 01 February 2026: फरवरी का पहला दिन सिंह राशि की महिलाओं के लिए अत्यंत शुभ संयोग लेकर आया है। आज 1 तारीख है और रविवार का दिन है, जो कि सिंह राशि के स्वामी सूर्य का ही दिन होता है। यह संयोग आपके कॉन्फिडेंस को सातवें आसमान पर रखेगा। आज आप जिस भी काम में हाथ डालेंगी, उसमें आपको लीड करने का मौका मिलेगा। समाज और परिवार में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज के दिन सूर्य का प्रभाव तेज होता है, इसलिए आज आपको अपने व्यवहार में ईगो आने से रोकना होगा। विनम्रता ही आज आपकी सबसे बड़ी शक्ति बनेगी।
सिंह राशि की महिलाओं के लिए प्रेम संबंधों में आज थोड़ा उत्साह बना रहेगा। आप अपने रिश्तों को लेकर बहुत प्रोटेक्टिव महसूस करेंगी। विवाहित महिलाएं आज आप अपने पति और बच्चों के साथ किसी रॉयल डिनर या आउटिंग का प्लान बना सकती हैं। आज घर में सभी आपकी बात मानेंगे। सिंगल महिलाएं का आकर्षण बहुत प्रबल रहेगा। कोई ऐसा व्यक्ति आपकी ओर आकर्षित हो सकता है जो किसी उच्च पद पर हो या जिसका व्यक्तित्व बहुत प्रभावशाली हो।
उपाय: तांबे के लोटे में जल भरकर, उसमें रोली और लाल फूल डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दें।
करियर की दृष्टि से सिंह राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन पॉवर और पोजीशन का है। नौकरी कर रही महिला यदि आप सरकारी नौकरी या किसी प्रशासनिक पद पर हैं, तो आज आपको विशेष सम्मान मिल सकता है या कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। आपके सीनियर्स आपके काम से प्रभावित होंगे। जो महिलाएं अपना खुद का व्यवसाय चला रही हैं, विशेषकर फैशन, ज्वेलरी या राजनीति से जुड़ा, उनके लिए आज का दिन बड़े कॉन्टेक्ट्स बनाने का है। आज लिया गया कोई साहसिक निर्णय भविष्य में ब्रांड वैल्यू बढ़ाएगा।
उपाय: घर से निकलते समय माथे पर लाल चंदन या कुमकुम का तिलक अवश्य लगाएं।

आर्थिक दृष्टि से सिंह राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन मजबूत है, आज आपके खर्चे काफी अधिक होंगे। आज के दिन आपका मनी फ्लो अच्छा रहेगा। आज के दिन आपको रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आज आप अपने स्टेटस को मेंटेन करने के लिए कपड़ों, आभूषणों या घर की सजावट पर मोटा खर्च कर सकती हैं। यह खर्च आपको खुशी देगा, लेकिन बजट का ध्यान रखना भी जरूरी है। आज गोल्ड या सरकारी बॉन्ड्स में इन्वेस्टमेंट करना आपके लिए बहुत भाग्यशाली साबित होगा।
उपाय: आज किसी मंदिर में या गरीब व्यक्ति को गेहूं और गुड़ का दान करें।
स्वास्थ्य के मामले में आज आप काफी एनर्जेटिक महसूस करेंगी, आज अग्नि तत्व की प्रधानता के कारण कुछ समस्याएं हो सकती हैं। आज आपको सिरदर्द, माइग्रेन या आँखों में जलन की समस्या परेशान कर सकती है। धूप में ज्यादा निकलने से बचें और अपनी आंखों का ख्याल रखें। आज क्रोध करने से बचें, क्योंकि इसका सीधा असर आपके ब्लड प्रेशर पर पड़ सकता है।
उपाय: आज सुबह उगते सूर्य को देखते हुए 12 बार सूर्य नमस्कार करें, इससे आप पूरे दिन तरोताजा रहेंगी।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।