
Leo Monthly Horoscope फरवरी 2026 का महीना सिंह राशि की महिलाओं के लिए अपनी शक्ति दिखाने का समय रहेगा। आपकी राशि के स्वामी सूर्य 13 फरवरी तक मकर राशि में रहेंगे, जो आपके छठे भाव को मजबूती देंगे। इस दौरान आपके विरोधी आपके सामने टिक नहीं पाएंगे। 13 फरवरी के बाद सूर्य का कुंभ राशि में प्रवेश आपके सप्तम भाव को प्रकाशित करेगा, जिससे सार्वजनिक जीवन में आपका रुतबा बढ़ेगा। वहीं 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व आपके लिए विशेष ऊर्जा लेकर आएगा, जो आपके आत्मविश्वास को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश के प्रसिद्द ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी जी विस्तार से बता रहे हैं कि ग्रहों का यह गोचर सिंह राशि की महिलाओं के जीवन में क्या बदलाव लाने वाला है।

सिंह राशि की महिलाएं स्वभाव से सेल्फ -रेस्पेक्टिंग और लीडिंग करने वाली होती हैं। फरवरी माह में आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन में ईगो और प्रेम के बीच संतुलन बनाने की परीक्षा होगी। महीने के प्रारम्भ में में आप अपने काम में इतनी व्यस्त रहेंगी कि पार्टनर को समय देना मुश्किल होगा, लेकिन आपका पार्टनर आपकी मजबूरी को समझेगा। 13 फरवरी के बाद जब सूर्य सप्तम भाव में आएंगे, तो विवाहित महिलाओं को थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद या ईगो क्लैश हो सकता है। आपको सलाह दी जाती है कि घर में ऑफिस का बॉस बनने की कोशिश न करें, बल्कि एक अच्छे साथी की भूमिका निभाएं। जो महिलाएं प्रेम विवाह के लिए परिवार को मनाने की कोशिश कर रही हैं, उन्हें महीने के अंत में सफलता मिल सकती है। अविवाहित युवतियों के लिए किसी उच्च पद पर आसीन व्यक्ति का रिश्ता आ सकता है।
उपाय: रविवार के दिन तांबे के लोटे में जल, लाल चंदन और लाल पुष्प डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दें।
करियर के दृष्टिकोण से फरवरी 2026 सिंह राशि की महिलाओं के लिए काफी अच्छा समय लेकर आया है। महीने की 13 तारीख तक , आप अपने कार्यक्षेत्र में विरोधियों और ईर्ष्या करने वालों सामना करेंगे । आपकी कार्यशैली इतनी प्रभावशाली होगी कि सीनियर्स आपकी सलाह को प्राथमिकता देंगे। सरकारी नौकरी, राजनीति, प्रशासन या प्रबंधन से जुड़ी महिलाओं के लिए यह महीना विशेष अचीवमेंट लेकर आ सकता है। प्रमोसन या किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की लीडरशिप आपको मिल सकती है। जो महिलाएं अपना खुद का व्यवसाय करती हैं, उन्हें किसी बड़ी कंपनी या सरकारी टेंडर के जरिए लाभ मिलने के योग हैं। अपने कलीग्स और पार्टनर पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।
उपाय: प्रतिदिन घर से निकलने से पहले अपने माथे पर केसर का तिलक लगाएं।
आर्थिक दृश्टिकोण से सिंह राशि की महिलाएं इस महीने बहुत ही बुद्धिमानी से निर्णय लेंगी। धन का आगमन अच्छा रहेगा, लेकिन आपके खर्च भी उसी हिसाब में बढ़ सकते हैं। आप अपने स्टेटस और इमेज को मेंटेन करने के लिए कपड़ों, ब्रांडेड वस्तुओं या सामाजिक कार्यक्रमों पर धन खर्च करेंगी। यदि आप बैंक लोन या किसी पुराने कर्ज को चुकाने का प्रयास कर रही हैं, तो यह महीना आपके लिए बहुत पॉजिटिव रहेगा आप कर्ज मुक्त होने की दिशा में बड़ा कदम उठाएंगी। प्रॉपर्टी या रियल एस्टेट में इन्वेस्टमेंट करने का विचार बन सकता है, जो भविष्य में लाभकारी सिद्ध होगा। शेयर मार्केट में लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट फायदा देगा, लेकिन शॉर्टकट से दूर रहें। महीने के अंत में किसी मित्र की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है।
उपाय: शुक्रवार के दिन किसी जरूरतमंद को भोजन कराएं या मंदिर में गेहूं और गुड़ का दान करें।
यह भी पढ़ें- सिंह राशि के लोग अपने वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए करें ये उपाय

स्वास्थ्य की दृष्टि से फरवरी 2026 सिंह राशि की महिलाओं के लिए सामान्य रहेगा, लेकिन लापरवाही भारी पड़ सकती है। सूर्य के प्रभाव के कारण आपके शरीर में पित्त की अधिकता हो सकती है, जिससे एसिडिटी, आंखों में जलन या सिरदर्द की समस्या हो सकती है। सिंह राशि का संबंध हृदय और रीढ़ की हड्डी ) से होता है। जिन महिलाओं को ब्लड प्रेशर या पीठ दर्द की पुरानी समस्या है, उन्हें इस महीने विशेष सावधानी बरतनी चाहिए और नियमित चेकअप कराना चाहिए। अत्यधिक क्रोध और तनाव आपके स्वास्थ्य को बिगाड़ सकता है, इसलिए कूल रहने की कोशिश करें। सुबह की धूप लेना आपके लिए विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए अत्यंत आवश्यक है।
उपाय: रविवार के दिन नमक का सेवन कम करें या हो सके तो पूरी तरह त्याग दें।
यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।