सिंह राशि के लोग अपने वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए करें ये उपाय

अगर आपकी राशि सिंह है और आप अपने वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाना चाहती हैं तो ऐसे में आप कुछ छोटे-छोटे आसान उपाय अपनाकर ऐसा कर सकती हैं।

astro tips for leo married life

हर व्यक्ति की इच्छा होती है कि उसका वैवाहिक जीवन हमेशा ही खुशहाल बना रहे। इसके लिए दोनों ही पार्टनर अथक प्रयास करते हैं। लेकिन कई बार ग्रहों व उनकी दशाओं के कारण व्यक्ति के वैवाहिक जीवन में परेशानी आनी शुरू हो जाती है। अमूमन यह देखने में आता है कि सिंह राशि के लोगों को अपनी शादी में अक्सर समस्या का सामना करना पड़ता है। दरअसल, उनकी राशि का प्रभाव उनके स्वभाव पर भी पड़ता है। ऐसे लोग अक्सर काफी जिद्दी होते हैं और इसलिए लाइफ पार्टनर के साथ उनकी अनबन हो जाती है।

हालांकि, यह भी माना जाता है कि सिंह राशि के लोग अपने पार्टनर के प्रति काफी समर्पित होते हैं। वे अपने पार्टनर को उनकी पसंद का काम करने से रोकते नहीं हैं, लेकिन प्यार के मामले में इनमें एक जुनून देखा जाता है। सिंह राशि के लोगों का इस तरह का स्वभाव उनके वैवाहिक जीवन को अधिक कठिन बना देता है। तो चलिए आज इस लेख में आचार्य विकास शास्त्री जी सिंह राशि के लोगों को कुछ ऐसे ही उपायों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर वे अपने वैवाहिक जीवन में आने वाली परेशानियों को दूर करके एक खुशहाल जीवन जी सकते हैं-

करें भगवान सूर्य का पूजन

astro tips for marriage

सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं, इसलिए सूर्य देव को प्रसन्न करने से व्यक्ति के जीवन की सभी परेशानियां दूर होती है। फिर चाहे समस्या उसके वैवाहिक जीवन में ही क्यों ना आ रही हो। अगर आपकी राशि भी सिंह है तो आपको नियमित रूप से भगवान सूर्य का पूजन करना चाहिए। इसके लिए आप प्रातः काल जल्दी उठकर नहा धो लें।

इसके बाद आप करीबन 5 से 6 बजे के बीच सूर्य देव को जल दें। सूर्य देव को जल देने के लिए तांबे के लोटे का इस्तेमाल करें। इतना ही नहीं, आप लोटे में पानी के साथ-साथ थोड़ा सा गंगा जल व रोली डालकर ही जल दें। साथ ही, जल देते हुए आप भगवान सूर्य के विभिन्न नामों ॐ सूर्याय नम:। ॐ भास्कराय नमः। ॐ आदित्याय नमः । ॐ भानवे नमः। ॐ दिवाकराय नमः। का जाप करें। सूर्य देव को जल अर्पित करते हुए आप उनसे प्रार्थना करें कि वे आपके वैवाहिक जीवन में आ रही परेशानियों व समस्याओं को हल करें। नियमित रूप से यह उपाय अपनाने से आपको जल्द ही असर नजर आने लगता है।

इसे भी पढ़ें:आर्थिक संकट से मुक्ति के लिए करें गणेश रक्षा स्तोत्रम का जाप

रविवार को व्रत रखें

leo married life  by expet

अगर आप इन दिनों अपने वैवाहिक जीवन के एक बेहद ही कठिन दौर से गुजर रहे हैं तो ऐसे में आप सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए रविवार के दिन व्रत भी रख सकते हैं। कोशिश करें कि आप रविवार के दिन गुड़, लाल कपड़ा और मसूर की दाल का दान अवश्य करें। इससे भी आपको लाभ मिलेगा।

इसे भी पढ़ें:परिवार में किसी की मृत्यु होने पर क्यों होती है पूजा-पाठ की मनाही, जाने क्या कहता है शास्त्र

करें भोलेनाथ की पूजा

leo married life

ऐसा माना जाता है कि अगर सिंह राशि के लोग भगवान भोलेनाथ की पूजा करते हैं, तो वे प्रसन्न होकर उनके वैवाहिक जीवन के कष्टों को जल्दी दूर करते हैं। इसलिए, आपको भगवान शंकर पर जल चढ़ाना चाहिए। इस दौरान आप जल के अंदर लाल चंदन अवश्य डालें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP