
Leo Horoscope Today, 07 February 2026: आज का दिन सिंह राशि की महिलाओं के लिए अपने अनादर की ताकत को पहचानने का है। आज आप खुद को दूसरों से कम नहीं समझेंगी और अपनी बात पर डटी रहेंगी। यह सेल्फ कॉन्फिडेंस अच्छी बात है, लेकिन आज ध्यान रखना होगा कि यह जिद या ईगो में न बदल जाए। आज आपको लग सकता है कि लोग आपकी मेहनत या योगदान को उतनी अहमियत नहीं दे रहे, जितनी आप चाहती हैं। इससे मन थोड़ा खिन्न हो सकता है। लेकिन आज खुद को साबित करने के लिए ज्यादा दिखावा करने की जरूरत नहीं है। जो आप हैं, वही काफी है। आज शांत रहकर काम करना ज्यादा असरदार रहेगा।
प्रेम जीवन में आज सिंह राशि की महिलाओं के लिए सम्मान और अपनापन बहुत मायने रखेगा। विवाहित महिलाएं आज चाहेंगी कि जीवनसाथी उनकी बात को समझे और उनकी भावनाओं को महत्व दे। अगर ऐसा न हो, तो नाराज़गी आ सकती है। रिलेशनशिप में रह रही महिलाओं को आज पार्टनर पर हुकूमत चलाने से बचना चाहिए। रिश्ते में बराबरी जरूरी है। अविवाहित महिलाओं के लिए आज कोई व्यक्ति अट्रैक्ट कर सकता है, लेकिन अभी उससे ज्यादा उम्मीद लगाना सही नहीं रहेगा।
उपाय: आज सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें।
करियर के क्षेत्र में आज सिंह राशि की महिलाओं को नेतृत्व की भूमिका मिल सकती है। नौकरी करने वाली महिलाओं से आज जिम्मेदारी भरा काम लिया जा सकता है। आप उसे अच्छे से निभाएंगी, लेकिन साथ काम करने वालों से तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा। सरकारी सेवा, प्रशासन, मैनेजमेंट, शिक्षा या पब्लिक डीलिंग से जुड़ी महिलाओं के लिए दिन ठीक रहेगा। बिजनेस करने वाली महिलाओं को आज अपने फैसले थोपने से बचना चाहिए।
उपाय: काम शुरू करने से पहले माथे पर केसर का छोटा सा तिलक लगाएं।

आर्थिक मामलों में आज सिंह राशि की महिलाओं को बैलेंस रखना होगा। आज आपकी आमदनी सामान्य रहेगी, लेकिन दिखावे या प्रतिष्ठा से जुड़ा खर्च हो सकता है। आज किसी को प्रभावित करने के लिए पैसा खर्च करना बाद में खल सकता है। उधार देने या लेने से बचना ही बेहतर रहेगा। आज लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट के लिए आज का दिन काफी अच्छा है।
उपाय: आज गेहूं या गुड़ किसी जरूरतमंद को दान करें।
सेहत के मामले में आज सिंह राशि की महिलाओं को दिल, पीठ और थकान से जुड़ी सावधानी रखनी चाहिए। आज के दिन ज्यादा तनाव या गुस्सा शरीर पर असर डाल सकता है। आज आराम और सही समय पर भोजन जरूरी है। देर रात तक जागने से बचें। आज के दिन हैडिक आपको हो सकता है।
उपाय: रात को सोने से पहले सूर्य नमस्कार का मन ही मन स्मरण करें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।