Sat Feb 14, 2026 | Updated 11:25 AM IST

Singh Rashi Upay 2026: क्या सूर्य के साल में और तेज होगी सिंह राशि की स्पॉटलाइट? जानें करियर, रिश्ते और अच्छी सेहत के लिए कौन से उपाय आएंगे काम

सूर्य के साल 2026 में सिंह राशि के जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। अगर आप यहां बताए कुछ आसान उपायों को आजमाएंगी और अपनी सेहत का ध्यान रखेंगे तो आपको इसके सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2026-01-05, 18:35 IST

सिंह राशि को सूर्य की राशि कहा जाता है और जब बात सूर्य के साल की है तो मन में सबसे पहला सवाल यही उठता है कि क्या सिंह राशि की स्पॉटलाइट इस साल और और तेज होगी या फीकी पड़ जाएगी? साल 2026 सिंह राशि वालों के लिए निश्चित रूप से अच्छा रहेगा, लेकिन यह सफलता आपके लिए आसान नहीं होगी। यह साल आपको फोकस, आत्मनियंत्रण और परिपक्व सोच सिखाने वाला हो सकता है है। बाहर से भले ही आपको इस पूरे साल सराहना, पद और पहचान मिले, लेकिन भीतर से आपको खुद को संतुलित रखना होगा। यदि आप खुद को संतुलित करने के साथ कुछ आसान उपायों को आजमाएंगी तो आपके जीवन में इसके लाभ दिखाई दे सकते हैं। आइए एस्ट्रोलॉजर पूजा गुप्ता से जानें कि साल 2026 में सींग राशि के लोगों को कौन से उपाय करने की जरूरत है जिससे उनका प्रभाव पहले से ज्यादा बड़े।

क्या 2026 में बढ़ेगी सिंह राशि की स्पॉटलाइट?

2026 में सिंह राशि की स्पॉटलाइट कम नहीं होगी, बल्कि उसका स्तर बदल जाएगा। यह साल सिर्फ दिखने वाली सफलता का नहीं, बल्कि मजबूत नींव रखने का भी। इस साल सिंह राशि पर शनि की ढैय्या चल रही है और शनि के अष्टम भाव में गोचर और ढैय्या का प्रभाव आपको गंभीर, जिम्मेदार और अनुशासित बनाएगा। इस दौरान आपको बार-बार इस बात का एहसास होगा कि आपके लिए तारीफ जरूरी नहीं है, लेकिन हर अनुभव सीख देने वाला होगा। इस साल आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखने की जरूरत है। इस दौरान आपको पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

leo zodiac sign horoscope

करियर और वर्क स्पेस के मामले में क्या होगा सिंह राशि का हाल

करियर के मामले में साल 2026 सिंह राशि के लिए सकारात्मक है। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां और लीडरशिप रोल मिल सकते हैं। मैनेजमेंट, गवर्नमेंट, पॉलिटिक्स, एडमिनिस्ट्रेशन और टीचिंग से जुड़े लोगों के लिए यह साल खास रहेगा। हालांकि लग्न में केतु के कारण आप पहले से ज्यादा समझदार और आध्यात्मिक होते जाएंगे।

शादी और लव लाइफ के मामले में कैसा होगा समय

More For You

सातवें भाव में राहु का गोचर रिश्तों में भ्रम पैदा कर सकता है। इस दौरान नए रिश्ते, शादी या पार्टनरशिप में ब्लाइंड ट्रस्ट बिल्कुल न करें। सामने वाला आपको भले ही जितना अच्छा दिखे, लेकिन ज्यादा से ज्यादा समय लेकर ही उसे समझें। पुराने रिश्तों में ईगो और कंट्रोल की भावना टकराव का कारण बन सकती है।यह साल आपको सिखाएगा कि रिश्तों में लीडर बनना आपके लिए नहीं है, कभी-कभी समझदार साथी बनना ज्यादा जरूरी होता है।

सिंह राशि के लिए जरूरी उपाय 

  • साल 2026 में किसी भी सकारात्मक पहलू के लिए आपको अपने ईगो को शांत करने की जरूरत है।
  • इस दौरान आपको रोज सूर्य को जल चढ़ाने की सलाह दी जाती है।
  • इस साल आप सूर्य के बीज मंत्र का नियमित रूप से पाठ करें।
  • रविवार को तांबे के पात्र में जल भरकर सूर्य को अर्घ्य दें।

यहां पढ़ें 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026 

यदि साल 2026 में सिंह राशि के लोग कुछ आसान उपाय आजमाएंगे तो आपके जीवन में आने वाली कई समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है। 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Shutterstock.com  

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;