Sun Feb 15, 2026 | Updated 03:58 PM IST
herzindagi
best movie cast silsila

'सिलसिला' के लिए जया बच्चन ने सिर्फ एक शर्त पर की थी 'हां', डरे हुए थे यश चोपड़ा और अमिताभ

फिल्म 'सिलसिला' को उसकी ऐतिहासिक स्टार कास्ट के लिए जाना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर जया, रेखा, अमिताभ और खुद यश चोपड़ा इसके लिए कैसे माने। 
Editorial
Updated:- 2021-11-27, 17:15 IST

बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में बनी हैं जो ऐतिहासिक रही हैं। इतनी कि उन्हें हमेशा ही याद किया जाता है और आने वाले समय में भी उन्हें ऐसे ही याद किया जाता रहेगा। 'मदर इंडिया' को हम उसकी कहानी और सुनील दत्त और नरगिस के लिए याद करते हैं, 'शोले' को गब्बर सिंह के लिए याद किया जाता है, 'मुगल ए आजम' को उसकी मेकिंग के लिए याद किया जाता है, ऐसे ही फिल्म 'सिलसिला' को उसकी स्टार कास्ट के लिए याद किया जाता है। क्या आप जानते हैं कि जया बच्चन आखिर इस फिल्म के लिए राजी क्यों हुई थीं? जया बच्चन का जन्मदिन 9 अप्रैल को होता है और इस मौके पर क्यों न उसी ऐतिहासिक फिल्म की बात की जाए जो हमेशा से ही अपनी कास्ट के लिए पहचानी जाती है।

इस फिल्म के डायरेक्टर यश चोपड़ा को तीनों लीड एक्टर्स को साथ में लेने में थोड़ी परेशानी हो रही थी। रियल लाइफ असल में रील लाइफ पर आने वाली थी। फिल्म को लेकर कई कयास लगाई जा रही थी, लेकिन जैसे ही इसकी स्टार कास्ट के बारे में पता चला वैसे ही लोग हैरान हो गए। अमिताभ, जया और रेखा एक लव ट्राएंगल में पर्दे पर दिखने वाले थे और ये असल जिंदगी की कहानी थी। 70 के दशक में जहां अमिताभ और रेखा का अफेयर सुर्खियों में था और जया बच्चन खुद इससे बहुत परेशान थीं वहां ऐसी फिल्म अपने आप में एक कहानी थी।

इस फिल्म में तीनों को साथ लेने के लिए डरे हुए थे यश चोपड़ा-

'सिलसिला' फिल्म एक ऐतिहासिक फिल्म है जिसे कल्ट मान लिया गया है और इसके इतना फेमस होने का कारण सिर्फ और सिर्फ इसकी स्टार कास्ट है। BBC के एक थ्रोबैक इंटरव्यू में यश चोपड़ा ने ये बताया था कि वो डरे हुए थे जब उन्होंने अमिताभ को पहले 'सिलसिला' फिल्म की कास्ट के बारे में बताया था। दरअसल, पहले इस फिल्म में स्मिता पाटिल, परवीन बॉबी और अमिताभ बच्चन को लिया जाना था, लेकन कहीं न कहीं यश चोपड़ा को इसकी कास्ट अच्छी नहीं लग रही थी। यश चोपड़ा इस फिल्म के लिए डरे हुए थे और उन्होंने इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए अमिताभ को स्टार कास्ट के बारे में बताया। उन्होंने जैसे ही अमिताभ बच्चन से बात की तो अमिताभ ने शांति से सोचा और कहा कि अगर जया और रेखा तैयार हों तो वो तैयार हैं।

पर अभी भी जया बच्चन और रेखा को मनाना बहुत पेचीदा काम था। यश चोपड़ा ने दोनों से बात की और दोनों (जया और रेखा) को कहा कि 'कोई गड़बड़ी न हो', लेकिन आखिर में ये फिल्म बन ही गई।

rekha and jaya in silsila

इसे जरूर पढ़ें- Throwback: जब अमिताभ की गैरहाजरी में जया बच्चन ने रेखा को बुलाया था घर पर, कह दी थी ये बात

अमिताभ को लग रहा था इस बात का डर-

फिल्म को लेकर हां करने से पहले अमिताभ बच्चन ने एक लंबा पॉज लिया था और उसके बाद इस फिल्म के लिए हां की थी। अमिताभ को उस समय ये डर लग रहा था कि जया बच्चन और रेखा का इस फिल्म के लिए हां करना बहुत ही मुश्किल है। असल में ये था भी क्योंकि जया और रेखा दोनों ही काफी ज्यादा पेचीदा हालात में थे।

silsila rekha and amitabhi

जया बच्चन ने सिर्फ इस शर्त पर की थी 'सिलसिला' फिल्म करने के लिए हां-

दरअसल, इस फिल्म को करने के लिए जया बच्चन का राज़ी होना बहुत मुश्किल था। जया बच्चन हमेशा से ही इस फिल्म के लिए राज़ी नहीं थीं, लेकिन उन्हें बस इस फिल्म की हैप्पी एंडिंग चाहिए थी। फिल्म की कहानी में अमित मल्होत्रा (अमिताभ बच्चन) चांदनी (रेखा) से एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर खत्म कर शोभा मल्होत्रा (जया बच्चन) के पास वापस आ जाता है और यहीं दोनों खुशी-खुशी रहते हैं। सिर्फ इसी हैप्पी एंडिंग के लिए जया बच्चन इस फिल्म को करने के लिए राज़ी हुई थीं।

silsila movie

इसे जरूर पढ़ें- पर्दे पर रेखा-अमिताभ का लव सीन देख रो पड़ीं थी जया बच्चन, इंटरव्यू में रेखा ने कही थी ये बात

जया बच्चन के इंटरव्यू पर उठ गए थे कई सवाल-

जया बच्चन ने इस फिल्म को करने के बाद पीपुल्स मैग्जीन को एक इंटरव्यू दिया था। उस इंटरव्यू में जया बच्चन ने अमिताभ और उनके कथित अफेयर के बारे में बात की थी। इस रोमांस के बारे में जया ने कहा था कि ये सब झूठ है, उनका कहना था, 'जब आप इंसान होते हैं तो आप रिएक्शन देते हैं। आप सही और गलत दो तरह से रिएक्ट कर सकते हैं। आप हर सेकंड हाव-भाव, लुक और कई चीज़ों को देखकर रिएक्ट करते हैं।'

इंटरव्यू के दौरान जब जया से पूछा गया कि क्या इस अफेयर में सच्चाई है तो जया ने कहा, 'अगर कोई सच्चाई होती तो वो कहीं और होते न। लोग उन दोनों को फिल्मों में देखकर पसंद करते हैं और वो ठीक है। मीडिया ने उन्हें एक साथ जोड़ने की कोशिश की है और मेरी जिंदगी नरक हो जाती अगर मैं इन सब बातों को सीरियसली लेती।' जया बच्चन ने दोबारा काम करने को लेकर भी जवाब दिया था, 'अगर मौका मिला तो हां करूंगी। पर उन दोनों को साथ देखकर मीडिया में और बातें उठेंगी और कुछ और ही बात होगी और काम नहीं होगा।'

जया, अमिताभ और रेखा को लेकर 70 के दशक से ही बातें होती आई हैं और शायद आगे भी होती रहेंगी।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।