क्या एसिड से सफाई करने पर खराब हो सकती हैं आपके घर की टाइल्स?

इस आर्टिकल में जानें कि आपको एसिड से टाइल्स साफ क्यों नहीं करनी चाहिए। 

 
tiles cleaning easy hacks

घर के किसी भी हिस्से की तरह टाइल्स को साफ करने के लिए भी बातों का ध्यान रखना चाहिए। अक्सर कई लोग टाइल्स का साफ करने के लिए एसिड का इस्तेमाल कर लेते है। गंदे दाग हटाने के लिए बेशक टाइल्स मददगार हो लेकिन इससे टाइल्स को नुकसान पहुंच सकता है। इसी विषय के बारे में हम आपको इस आर्टिकल में बताने वाले हैं।

एसिड से टाइल्स को साफ करना चाहिए?

why we should not clean tiles with strong acid

एसिड बहुत स्ट्रांग होता इसलिए जल्दी-जल्दी सफाई करने के लिए लोग उसका इस्तेमाल करते हैं। पर अगर आप जल्दी साफ करने के पीछे की वजह जानेंगे तो वो है एसिड में मौजूद तत्व हैं। एसिड में मौजूद तत्व आपकी टाइल्स, टाइल्स के डिजाइन और यहां तक की टेस्चर को प्रभावित कर सकता है। खासतौर पर जब आप टाइल्स पर सीधा एसिड डाल देते हैं इससे आपकी टाइल्स नुकसान पहुंचता है।

टाइल्स पर क्या पड़ता है प्रभाव

टाइल्स की सफाई के लिए एसिड का प्रयोग उसके टेक्सचर को प्रभावित कर देता है। इससे आपकी टाइल्स घिस जाएंगी और बिल्कुल समय के साथ ही पुरानी लगने लग जाएगी। यही कारण है कि एसिड से सीधा टाइल्स की सफाई नहीं करनी चाहिए।

टाइल्स साफ करने के लिए खरीदें अलग से प्रोडक्ट्स

dirty tiles

टाइल्स साफ करने के लिए आप अलग से प्रोडक्ट्स खरीदें। अगर आपको एसिड से भी टाइल्स साफ करना है तो भी टाइल्स के लिए मार्केट में आपको अलग से एसिड मिल जाएगा। साथ ही आप घर में मौजूद बेकिंग सोडा और डिटर्जेंट के घोल से भी टाइल्स को आसानी से साफ कर सकते हैं।

क्यों गंदी होती हैं टाइल्स

टाइल्स के गंदे होने के पीछे की वजह है रोजाना सफाई ना करना। साफ ही कई बार हम कोनों को अच्छे से साफ नहीं करते हैं जो एक समय के बाद बहुत गंदे हो जाते हैं।

इसे भी पढ़ेंःबाथरूम के नल को साफ करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

उम्मीद है आपको अब समझ आ गया होगा कि टाइल्स की सफाई हमें एसिड से क्यों नहीं करनी चाहिए। अगर आप इसके अलावा साफ-सफाई से जुड़ी कोई और जानकारी लेना चाहते हैं तो इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में सवाल करें।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: HerZindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP