किचन अगर गंदा होता है तो न खाना बनाने का मन करता है, न किचन में मन लगता है और घर की शोभा भी खराब होती है। इसलिए महिलाएं अपने किचन की वॉल, किचन के सामान के ऑर्गनाइजेशन, किचन के अप्लायंस आदि पर काफी ध्यान देते हैं। हालांकि, लाख कोशिशों के बाद भी कई बार चूल्हे के पास की दीवार आग की वजह से काली पड़ जाती है और यह दीवार किचन के पूरे लुक को खराब करने का काम करती है।
साथ ही साथ चीजों को गलत तरीके से ऑर्गेनाइज करने या सजाने से किचन का लुक बेकार भी लगने लगता है। कई बार काली दीवारों की वजह से किचन में अंधेरा भी हो जाता है। अगर आपके किचन के वॉल भी चूल्हे की वजह से काले पड़ गए हैं, तो अब आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपके लिए डिजाइनर टाइल्स के आइडियाज लेकर आए हैं, जिसमें आप अपने किचन की वॉल पर लगवा सकती हैं।
ग्रीन टाइल्स
आप अपने किचन की वॉल को खूबसूरत बनाने के लिए ग्रीन टाइल्स लगवा सकती हैं। आजकल वैसे भी लोग किचन में रोशनी के लिए लाइट कलर के पेंट करने लगे हैं। आपको ग्रीन टाइल्स में कई तरह के क्लासिक डिजाइन मिल जाएंगे, लेकिन आप चाहें तो इसमें वॉलपेपर डिजाइन सेलेक्ट कर सकती हैं। (किचन के टाइल्स को साफ करने का तरीका)
इसे ज़रूर पढ़ें-किचन के बर्तनों को ऑर्गेनाइज करने के लिए बनवाएं डिजाइनर कैबिनेट, मिलेगा स्मार्ट लुक
रियल स्टोन टाइल्स
अगर आप अपने किचन को मॉडर्न को लुक देनाचाहती हैं, तो आप रियल स्टोन टाइल्स से डिजाइन करवा सकती हैं। हालांकि, रियल स्टोन टाइल्स थोड़े महंगे होंगे, लेकिन आपको इसमें कई तरह के कलर कॉम्बिनेशन मिल जाएंगे, जिसे आप अपनी किचन की वॉल पर लगवा सकती हैं। मगर बेहतर होगा कि आप रियल स्टोन टाइल्स का ही चुनाव करें।
ब्लैक एंड व्हाइट टाइल्स
अगर आपका किचन छोटा है तो आपकी वॉल के लिए ब्लैक एंड व्हाइट टाइल्स लगाना बेस्ट ऑप्शन है। ब्लैक एंड व्हाइट टाइल्स का ट्रेंड कभी खत्म नहीं होता है। साथ ही साथ ब्लैक एंड व्हाइट टाइल्स से किचन काफी खूबसूरत लगता है। हालांकि, आपको टाइल्स में कई तरह के डिजाइन मिल जाएंगे, जिसे आप अपनी पसंद के हिसाब से सेलेक्ट कर सकती हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें-किचन में स्पेस को करना है मैक्सिमाइज तो कैबिनेट के साइड्स को यूं करें इस्तेमाल
वॉलपेपर डिजाइन टाइल्स
किचन की दीवारों को आप वॉलपेपर डिजाइन की टाइल्स से खूबसूरत लुक दे सकती हैं। आपको वॉलपेपर मेहंदी डिजाइन, वॉलपेपर फ्लावर डिजाइन आदि मिल जाएंगे, जिसे आप अपने घर के लुक के हिसाब से सेलेक्ट कर सकती हैं। आपको मार्केट में हर रेंज में टाइल्स मिल जाएंगी, जिसे आप अपने बजट के हिसाब से खरीद सकती हैं। बेहतर होगा कि आप टाइल्स का डिजाइन लेटेस्ट सेलेक्ट कर सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको टाइल्स के ये लेटेस्ट डिजाइन पसंद आए होंगे। आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit-(@Freepik and Amazon)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों