herzindagi
international womens day gift

Women's Day Gifts: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर इन गिफ्ट्स से करें महिलाओं को खुश

Women's Day Gifts: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन कुछ गिफ्ट्स देकर आप इस दिन को और खास बना सकते हैं। आइए जानते हैं इन गिफ्ट्स के बारे में। 
Editorial
Updated:- 2023-03-07, 14:09 IST

यूं तो हर दिन महिलाओं का होता है लेकिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कुछ खास है। यही कारण है कि इस दिन हम महिलाओं को खुश करने के लिए कुछ ना कुछ स्पेशल जरूर करते हैं। जैसे उन्हें घुमाने ले जाना या उनको कुछ गिफ्ट देकर खुश कर देना। अगर आप भी महिलाओं को इस दिन कुछ गिफ्ट देना चाहते हैं तो हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ स्पेशल गिफ्ट्स।

बैग करें गिफ्ट

gift bag on womens day

बैग कुछ ऐसा है जिसे आप अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर किसी को भी गिफ्ट कर सकते हैं। कॉलेज जाने वाली स्टूडेंट से लेकर ऑफिस में काम करने वाली महिला तक के लिए यह बैग काफी हेल्पफुल हो सकता है। आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन प्लेटफार्म पर 300 रुपये की शुरुआत में कई गिफ्ट मिल जाएंगे। आपको बस बैग खरीदते वक्त पसंद-नापसंद का खास ख्याल रखना है।

इसे भी पढ़ेंःWomen's Day Wishes In Hindi: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर इन संदेशों से दीजिए अपनों को बधाई

घड़ी देकर करें खुश

gift watch on womens day

घड़ी भी महिलाओं के लिए सबसे प्रोफेशनल और बेस्ट गिफ्ट है। अच्छी बात यह है कि आपको घड़ी खरीदने के कई विकल्प मिल जाएंगे और पॉकेट पर भी ज्यादा प्रभाव नहीं आएगा।

लिपस्टिक भी है अच्छा गिफ्ट

colour bar lipstick

आंखों के साथ होंठों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए आप गिफ्ट के रूप में लिपस्टिक के कुछ अच्छे शेड्स भी दे सकते हैं। बाजार में कई शेड्स और ब्रांड उपलब्ध हैं इनमें से एक है Colorbar’s Sinful Matte Lip Color ये होंठों पर मैट फिनिशिंग देता है और काफी लंबे समय तक टिका रहता है। बाजार में इसके 24 शेड्स उपलब्ध हैं और इसके एक शेड की कीमत 1200 रुपए है।

ब्यूटी प्रोडक्ट्स करें गिफ्ट

eyeshadow beauty product

खूबसूरत दिखना भला किसे अच्छा नहीं लगता है। खासतौर पर महिलाएं खूबसूरती को कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स से निखारती हैं। आप वूमेन डे पर उनकी आंखों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए Modicare’s Urban Color London Stardust Eyeshadow उन्हें गिफ्ट में दे सकते हैं। मोती और चमक के सही मिश्रण के साथ, यह आईशैडो आंखों को एक अविश्वसनीय चमक और खूबसूरती देता है। इस आईशैडो की कीमत 1250/- रुपये है और यह 5 शेड्स - मिस्टी स्टार, ग्लैम, ग्लिट्ज़ी, स्पार्कल और मैजिक टच में उपलब्ध है। आप इनमें से कोई भी शेड गिफ्ट कर सकते हैं।

हैंपर तैयार करवाएं

gift hamper on women day

आजकल हैंपर बनाकर गिफ्ट करना काफी ट्रेंड में है। खास बात यह है कि आप हैंपर में अलग-अलग चीजें डलवा सकते हैं जिसे देख महिलाएं खुश हो उठेंगी।

प्लांट्स भी हैं अच्छा ऑप्शन

gift flowers and plant on womens day

इन सभी चीजों के अलावा आप महिलाओं को प्लांट्स और फ्लावर भी गिफ्ट कर सकते हैं। खासतौर पर ऑफिस में कुछ स्वीट और सिंपल देने के लिए इस तरह के गिफ्ट बेस्ट होते हैं। (गिफ्ट को करें इन तरीकों से रैप)

इसे भी पढ़ेंःअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की कैसे हुई थी शुरुआत? जानें रोचक फैक्ट्स

आपको यह गिफ्ट कैसे लगे यह हमें जरूर बताएं। साथ ही अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के बारे में कोई और जानकारी लेने के लिए आप इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में सवाल जरूर करें।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Amazon, myntra

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।